फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: केंद्र ने कई योजनाओं को दी मंजूरी, नई खेल नीति पर मुहर; उत्तर भारत से लेकर कोंकण तक बरसेगा मानसून

Tue, 01 Jul 2025 08:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
 मोदी सरकार ने देश में रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने 1.07 लाख करोड़ रुपये के एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव (ईएलआई) स्कीम को मंजूरी दे दी है। यह योजना खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस करेगी। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और शोध को भी बढ़ावा मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले छह से सात दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को करीब दस माह के इंतजार के बाद अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। बैतूल से पार्टी विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम निर्विरोध रूप से सामने आया है। खंडेलवाल एमपी के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के पसंदीदा बताए जाते है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं संघ और केंद्रीय नेतृत्व की भी उनके नाम पर सहमति है। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल समेत कई नेता उनके नाम पर समर्थन जता चुके है। खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाने में संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी की खास पैरवी बताई जा रही है। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने पर अपना रुख स्पष्ट किया है। गिल का कहना है कि बुमराह इस मैच के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन वह बस देखना चाह रहे हैं कि आने वाले टेस्ट मैचों में किस तरह बुमराह का कार्यभार मैनेज किया जा सकता है। सीरीज की शुरुआत से ही बुमराह के वर्कलोड को लेकर चर्चा चल रही है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
विज्ञापन

केंद्र ने कई योजनाओं को दी मंजूरी

2 of 11
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
मोदी सरकार ने देश में रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने 1.07 लाख करोड़ रुपये के एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव (ईएलआई) स्कीम को मंजूरी दे दी है। यह योजना खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस करेगी। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और शोध को भी बढ़ावा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

मौसम विभाग का तीन नदियों के जलस्तर की निगरानी का अलर्ट

3 of 11
सुनील कैथवास....सुबह हुई बारिश में स्पार्ट्स काम्पलेक्स जाने वाली सड़क पर जलभराव से गुजरते लोग।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले छह से सात दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

जसप्रीत के खेलने पर गिल ने स्पष्ट किया रुख

4 of 11
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने पर अपना रुख स्पष्ट किया है। गिल का कहना है कि बुमराह इस मैच के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन वह बस देखना चाह रहे हैं कि आने वाले टेस्ट मैचों में किस तरह बुमराह का कार्यभार मैनेज किया जा सकता है। सीरीज की शुरुआत से ही बुमराह के वर्कलोड को लेकर चर्चा चल रही है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

संघ प्रचारक सोनी की पैरवी से CM मोहन को मिला पसंद का अध्यक्ष

5 of 11
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को करीब दस माह के इंतजार के बाद अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। बैतूल से पार्टी विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम निर्विरोध रूप से सामने आया है। खंडेलवाल एमपी के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के पसंदीदा बताए जाते है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं संघ और केंद्रीय नेतृत्व की भी उनके नाम पर सहमति है। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल समेत कई नेता उनके नाम पर समर्थन जता चुके है। खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाने में संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी की खास पैरवी बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

पीड़िता की पहचान उजागर करने पर कोलकाता पुलिस ने दी चेतावनी

6 of 11
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला - फोटो : PTI
कोलकाता के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोलकाता पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लॉ कॉलेज से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी तीनों छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

अलकनंदा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, भगवान शिव की प्रतिमा डूबी

7 of 11
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी के बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ाई हुई। यहां स्थित छोटे मंदिर और भगवान शिव की प्रतिमा डूब गई है। बढ़ते जलस्तर को देख श्रद्धालुओं को चिंता सताने लगी है। सोमवार सुबह से केदारनाथ पैदल यात्रा शुरू हुई। पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों की मौजूदगी में अपराह्न 3 बजे तक कुल 7936 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया, जिसमें देर शाम तक ज्यादातर धाम पहुंच चुके थे। वहीं, बाबा केदार के दर्शन कर 8400 श्रद्धालु सकुशल सोनप्रयाग पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

महिला पहलवान विनेश फोगाट बनीं मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई डिलीवरी

8 of 11
विनेश फोगाट। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट के घर किलकारी गूंजी है। जींद के विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बनी हैं। रेसलर विनेश फोगाट ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। विनेश को सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पढें पूरी खबर..

शेफाली जरीवाला की दोस्त ने अभिनेत्री के अंतिम पलों का खोला राज

9 of 11
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम@shefalijariwala

'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में कथित तौर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री की करीबी दोस्त पूजा घई ने एक्ट्रेस के जीवन के अंतिम क्षणों के बारे में बताया है और पराग त्यागी का भी जिक्र किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। पढ़ें पूरी खबर..

Bangalore Stampede: कैट ने 11 लोगों की मौत के लिए आरसीबी को ठहराया जिम्मेदार

10 of 11
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI

केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने मंगलवार को कहा कि 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लिए प्रारंभिक तौर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) जिम्मेदार है। बता दें कि इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण का कहना है कि आरसीबी ने पुलिस से उचित अनुमति या सहमति नहीं ली। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

पूर्व मंत्री रवीन्द्र चव्हाण बने महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष

11 of 11
महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PT

भाजपा इन दिनों लगातार से कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर रही है। इसी सिलसिले में भाजपा ने मंगलवार को महाराष्ट्र में भाजपा अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण का चयन किया। चव्हाण को भाजपा की एक बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक किरेन रिजिजू ने की। हालांकि चव्हाण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी भी माने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें