फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: विश्व कप ट्रॉफी के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला आज, छठ व्रती भगवान सूर्य को देंगी अर्घ्य

Sun, 19 Nov 2023 07:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्रिकेट के महाकुंभ के फाइनल की सेज सज कर तैयार है और रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस बात का फैसला हो जाएगा कि भारत तीसरी बार विश्व चैंपियन बनेगा या ऑस्ट्रेलिया। वहीं, छठ का पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है। यह अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाता है। इस समय जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य दिया जाता है। इसके अलावा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। इसके कारण उत्तर भारत के तमाम राज्यों में सर्दी बढ़ने लगी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 फाइनल - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप फाइनल में आज दो बार की चैंपियन भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से
इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं और दिल थामकर बैठने का वक्त आ गया है। क्रिकेट के महाकुंभ के फाइनल की सेज सज कर तैयार है और रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस बात का फैसला हो जाएगा कि भारत तीसरी बार विश्व चैंपियन बनेगा या ऑस्ट्रेलिया फिर टीम इंडिया के मंसूबों पर पानी फेरकर छठा विश्व खिताब अपनी झोली में डालेगा। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर दो बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी डेढ़ बजे होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 फाइनल - फोटो : अमर उजाला

फाइनल में क्या होगी भारत की प्लेइंग-11?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें रविवार (19 नवंबर) को होने वाले ब्लॉकबस्टर मैच के लिए तैयार हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजनीति से लेकर बॉलीवुड की हस्तियों सहित करीब एक लाख 30 हजार दर्शक मौजूद रहेंगे। उनके सामने दोनों टीमों के 22 खिलाड़ियों की परीक्षा होगी। सवा लाख से ज्यादा दर्शक भारतीय टीम का समर्थन करेंगे और यही कंगारूओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। मैच में होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों के अलावा फैंस की नजर प्लेइंग-11 पर भी है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
छठ महापर्व। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अर्घ्य देकर आज होगी छठी मैया की पूजा 
वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है। छठ का पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है। यह अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाता है। इस समय जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य दिया जाता है। माना जाता है कि सूर्य की एक पत्नी का नाम प्रत्यूषा है और ये अर्घ्य उन्हीं को दिया जाता है। संध्या समय अर्घ्य देने से कुछ विशेष तरह के लाभ होते हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली में सर्दी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने कहा- बढ़ेगी ठिठुरन भरी सर्दी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। इसके कारण पश्चिमी हिमालयी इलाकों का मौसम बदल सकता है। उत्तर भारत के तमाम राज्यों में सर्दी बढ़ने लगी है। रात की ठंड भी बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में हो रही देरी पर मजदूरों का हल्लाबोल - फोटो : अमर उजाला

विदेशी विशेषज्ञों की मदद से जुटेंगी छह टीमें
सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए अब पहाड़ के ऊपर और साइड से ड्रिलिंग होगी। वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए चार स्थानों की पहचान की गई है, वहां तक पहुंचने के लिए ट्रैक बनाने का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपा गया है। विदेशी विशेषज्ञों की मदद से पांच विकल्पों पर  केंद्र और राज्य की छह टीमें रविवार से काम शुरू करेंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ सिलक्यारा पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI

युद्धविराम के आह्वान को बाइडन ने किया खारिज, कहा- इससे शांति नहीं आएगी
इस्राइल हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है, जिसमें 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन ने गाजा में युद्धविराम के आह्वान को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में शांति नहीं आएगी। बता दें, इससे पहले बाइडन के प्रमुख सलाहकार ने कहा कि युद्ध में आराम तभी दिया जा सकता है, जब हमास सभी बंधकों को रिहा कर दे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एक्शन में इस्राइली सेना - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइली सेना ने गाजा में यूएन स्कूल पर की बमबारी
इस्राइली सेना ने शनिवार को गाजा में यूएन स्कूल पर बमबारी की, जिसमें दर्जनों फलस्तीनी शरणार्थी मारे गए। फलस्तीन में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने यह जानकारी दी। चिकित्सकों ने कहा कि दक्षिण गाजा में आवासीय ब्लॉकों पर शनिवार को इस्राइली सेना के हवाई हमलों में कम से कम 47 लोग मारे गए। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की फलस्तीनी शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि उत्तरी गाजा में विस्थापित नागरिकों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर बमबारी में कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
विवेक रामास्वामी। - फोटो : सोशल मीडिया

रामास्वामी बोले- हिंदू धर्म ने ही मुझे आजादी दी
हिंदू धर्म ने मुझे यह स्वतंत्रता प्रदान कि मैं अपने नैतिक दायित्वों को समझ सकूं। हिंदू धर्म ने ही मुझे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया है। यह कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का। रामास्वामी शनिवार को द डेली सिग्नल प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित द फैमिली लीडर फोरम कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म पर विश्वास ही है, जो मुझे आजादी देता है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो

माफिया अतीक का बेनामी आर्थिक साम्राज्य ढहाने के लिए ऑपरेशन ऑक्टोपस शुरू
माफिया अतीक अहमद के बेनामी आर्थिक साम्राज्य को ढहाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन ऑक्टोपस शुरू किया है। यह अभियान पूर्व में शुरू किए गए ऑपरेशन जिराफ के साथ संयुक्त रूप से चलेगा। ऑपरेशन जिराफ के तहत जहां मैनुअल व तकनीक की मदद से बेनामी संपत्तियों का पता लगाया जाएगा, वहीं ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत इन संपत्तियों पर कार्रवाई का चाबुक चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
अमर उजाला फाउंडेशन। - फोटो : अमर उजाला

श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह आज
अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा की ओर से श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन 19 नवंबर (कल) को होगा। कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें