फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, देवरिया में 53 लोगों की मौत, अमेरिका के सेंट लुइस में गोलीबारी

Mon, 19 Jun 2023 02:11 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहे उत्तराखंड के विकास के रोडमैप पर आज देहरादून में मंथन होगा। मौका होगा अमर उजाला संवाद उत्तराखंड का। इसमें देशभर के शिक्षा, खेल, उद्योग, सिनेमा, पर्यटन जगत की हस्तियां जुटेंगी। वहीं देवरिया जिले में पिछले करीब 10 दिनों से 42-43 डिग्री तापमान बना हुआ है। इससे गर्मी जानलेवा हो गई है। बीते 24 घंटे में भाजपा नेता के इकलौते पुत्र सहित 53 लोगों की मौत हुई है। साथ ही अमेरिका के सेंट लुइस में रविवार को हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Uttarakhand Samvad 2023 - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में अमर उजाला संवाद उत्तराखंड आज
स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहे उत्तराखंड के विकास के रोडमैप पर आज देहरादून में मंथन होगा। मौका होगा अमर उजाला संवाद उत्तराखंड का। इसमें देशभर के शिक्षा, खेल, उद्योग, सिनेमा, पर्यटन जगत की हस्तियां जुटेंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट समेत राजनीतिक जगत की कई हस्तियां भी आकर्षण होंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
भीषण गर्मी से राहत पाने को चेहरे पर पानी डालती युवती - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से अब देवरिया में 53 लोगों की मौत
देवरिया जिले में पिछले करीब 10 दिनों से 42-43 डिग्री तापमान बना हुआ है। इससे गर्मी जानलेवा हो गई है। बीते 24 घंटे में भाजपा नेता के इकलौते पुत्र सहित 53 लोगों की मौत हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ गए हैं। इसी वजह से अधिक लोगों की जान जा रही है। सीएमओ ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अमेरिका के सेंट लुइस में गोलीबारी, एक किशोर की मौत और नौ घायल
अमेरिका के सेंट लुइस में रविवार को हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
Assam floods - फोटो : pti
असम में नदियां उफान पर, अगले चार दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट
असम में एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की कई अन्य प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रदेश के 10 जिलों में अब तक कुल 40 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
मैक्सिको में महसूस किए गए भूकंप के झटके
मैक्सिको में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार रात दो बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक गोवा में आज से
भारत इस बार जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। वहीं, देश भर में जी20 की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की आखिरी बैठक गोवा में सोमवार से आयोजित की जाएगी। यह बैठक22 जून तक चलेगी। इस बैठक में जी20 देशों के टूरिज्म मिनिस्टर शामिल होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
वाशिंगटन में निकाली एकता रैली - फोटो : ANI
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से उत्साहित प्रवासी भारतीय
प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर प्रवासी भारतीय खासे उत्साहित हैं। वहीं पीएम मोदी की आगामी अमेरिकी यात्रा के लिए उनका स्वागत करते हुए भारतीय अमेरिकी मूल के लोगों ने संयुक्त राज्य वाशिंगटन में एकता रैली आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
सिक्किम में भारी बारिश का कहर, 100 घर क्षतिग्रस्त और पुल भी पानी में बहा
सिक्किम के कई जिलों में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है, यहां सड़कों से लेकर पुल तक पानी में बह चुके हैं। लगातार बारिश ने राज्य में बुनियादी ढांचे और संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण पश्चिम सिक्किम जिले में कई भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिस कारण सौ से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए और एक बड़ा पुल बह गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आज से शुरू होगी गोल्ड बॉन्ड की बिक्री
आरबीआई एक बार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रहा है। अगर आप सोना खरीदना चाह रहे हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। 2023-24 के लिए इसकी पहली किस्त सोमवार यानी 19 जून, 2023 से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 23 जून तक निवेश कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
ताजमहल - फोटो : सोशल मीडिया
वियतनाम के रक्षा मंत्री को अवैध गाइड ने घुमाया ताजमहल
वियतनाम के रक्षा मंत्री जेन फान वांग जियांग को रविवार को अवैध गाइड ने ताजमहल में घुमाया। प्रोटोकॉल में बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस, प्रशासन और एएसआई अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीआईपी को शू कवर-भी पुराने दिए गए। इसके अलावा प्रवेश के समय भी सुरक्षा कारणों से काफी देर उन्हें गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें