राउज एवेन्यू कोर्ट शुक्रवार को धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। जैन को ईडी ने 30 मई 2022 को उनसे कथित तौर पर जुड़ी चार कंपनियों के जरिए धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। वहीं खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत आमने-सामने हैं। नए विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब कनाडा ने निज्जर हत्या की जांच में भारत के राजदूत और अन्य राजनयिकों का नाम बतौर 'पर्सन ऑफ इंट्रेस्ट' लिया। भारत ने इन बेतुके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही भारत ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने का फैसला किया। इस विवाद के बीच कई नेताओं ने कनाडा में रह रहे भारतीयों खासकर छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। एक तरफ 7 अक्तूबर को इस्राइली पर हमला करने वाला हमास के मास्टर माइंड याह्या सिनेवार को मार गिराया, जिसके बाद से दुनिया भर के दिग्गज नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी प्रतिक्रिया दी है। बाइडन ने कहा कि डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि सिनवार मर गया है। यह इस्राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ही पूरी दुनिया के लिए एक अच्छा दिन है। तो दूसरी ओर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भारत-विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप दोहराते हुए भारत ने साफ कहा कि उनकी सरकार खुले तौर पर हिंसा और अलगाववाद का समर्थन कर रही है। दहशतगर्दी और अलगाववाद को लेकर ट्रूडो की कथनी और करनी में अंतर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
सत्येंद्र जैन
- फोटो : अमर उजाला
सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला
राउज एवेन्यू कोर्ट शुक्रवार को धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। जैन को ईडी ने 30 मई 2022 को उनसे कथित तौर पर जुड़ी चार कंपनियों के जरिए धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
3 of 11
भारत-कनाडा के बीच विवाद
- फोटो : AMAR UJALA
28 लाख प्रवासी, विश्वविद्यालयों में 1.4 लाख छात्र; जानें कनाडा में भारतीय समुदाय कितना बड़ा
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत आमने-सामने हैं। नए विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब कनाडा ने निज्जर हत्या की जांच में भारत के राजदूत और अन्य राजनयिकों का नाम बतौर 'पर्सन ऑफ इंट्रेस्ट' लिया। भारत ने इन बेतुके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
जो बाइडन
- फोटो : PTI
बाइडन बोले- सिनवार की मौत दुनिया के लिए अच्छा दिन; नेतन्याहू ने कहा बदला पूरा हुआ
गाजा में आईडीएफ ने एक हवाई हमले के दौरान हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया है। इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और इस्राइली सेना ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने याह्या के मारे जाने पर कहा कि याहया सिनवार से इस्राइल ने अपना बदला ले लिया, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
5 of 11
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय
- फोटो : ANI
ट्रूडो की कथनी और करनी में अंतर, सियासी कारणों से दे रहे भारत विरोधी तत्वों को समर्थन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भारत-विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप दोहराते हुए भारत ने साफ कहा कि उनकी सरकार खुले तौर पर हिंसा और अलगाववाद का समर्थन कर रही है। दहशतगर्दी और अलगाववाद को लेकर ट्रूडो की कथनी और करनी में अंतर है। राजनीतिक कारणों से ऐसे तत्वों को हर तरह से पोषित किया जा रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार करने के आग्रह समेत भारत के 26 प्रत्यर्पण अनुरोधों को भी अनदेखा किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
नवाज शरीफ
- फोटो : ANI
जयशंकर की यात्रा रिश्तों में जमी बर्फ पिघलाने की पहल' नवाज ने संबंध बहाली पर दिया जोर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के अध्यक्ष नवाज शरीफ ने गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लकर कहा कि भारत और पाकिस्तान को अपने अतीत को पीछे छोड़कर एक अच्छे पड़ोसी की तरह आगे बढ़ना चाहिए। उन्होने कहा कि दोनों पक्षों को अब बातचीत करनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। पढ़े पूरी खबर..
विज्ञापन
7 of 11
1
- फोटो : अमर उजाला
आईआईएफटी में ट्रेड विंड्स 2024 का आगाज आज से, अमर उजाला है नॉलेज पार्टनर
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) दिल्ली की ओर से वार्षिक बिजनेस कॉन्क्लेव ट्रेड विंड्स-2024 का शुक्रवार से आगाज होगा। तीन दिवसीय कॉन्क्लेव रविवार तक संस्थान के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में चलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
याह्या सिनवार
- फोटो : AMAR UJALA
कैसे सिनवार को मिला 'खान यूनिस के कसाई का टाइटल'
गाजा में इस्राइल के सबसे बड़े दुश्मन याह्या सिनवार को गुरुवार को एक सैन्य अभियान में आईडीएफ ने मार गिराया। वो सिनवार ही था जिसने इस्राइल में पिछले साल घातक हमले का नेतृत्व किया था। सात अक्तूबर को इस्राइल में सबसे बड़ा आतंकी हमला करने वाला याह्या इस्राइल की हिट लिस्ट में टॉप पर था। एक बार हमास प्रमुख याह्या सिनवार को इस्राइल ने बंधक बना लिया था, मगर एक इस्राइली सैनिक को छुड़ाने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उसे रिहा कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर
- फोटो : X / @OmarAbdullah
उमर की पहली कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य-शिक्षा और रोजगार पर जोर
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दूसरे दिन वीरवार को उमर अब्दुल्ला ने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रमुख प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सरकार की तत्काल प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की गई। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार क्षेत्र शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
सोमी अली-लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : इंस्टाग्राम
बहराइच के रास्ते लॉरेंस गिरोह ने नेपाल में बनाया ठिकाना, मुंबई पुलिस ने डाला डेरा
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटर बहराइच के हैं। मुंबई पुलिस अभी जांच के लिए यहां डटी है। जांच में पता चला है कि लॉरेंस गिरोह ने बहराइच के रास्ते ही नेपाल में भी पैठ बनाई है। वहां आसपास के जिलों से युवकों को गिरोह में शामिल कर उन्हें हत्या सहित फिरौती का काम सौंपा जाता है। पढ़ें पूरी खबर..
रेलवे ट्रैक पर रखा था सरिया और चढ़ गई ट्रेन, देहरादून एक्सप्रेस के साथ हादसा टला
काठगोदाम से देहरादून आ रही 14119 देहरादून एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे 15 फीट लंबे सरिया पर चढ़ गई। इंजन के नीचे तेज आवाज आने और चिंगारी उठने से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी देहरादून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे देहरादून आ रही थी। ट्रेन जैसे ही डोईवाला और हर्रावाला के बीच पहुंची लोको पायलट अनुज गर्ग को इंजन के नीचे तेज आवाज सुनाई दी। खतरे का अंदेशा होते ही उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन रोक दी। उन्होंने अपने असिस्टेंट के साथ नीचे उतरकर देखा तो इंजन के नीचे करीब 15 फीट लंबा और तीन सूत मोटा सरिया पड़ा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...