फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री, पीएम आज पुरी-हावड़ा वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 18 May 2023 07:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज (18 मई) शाम सात बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी आज पुरी से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे साथ ही पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। साथ ही अमेरिका की एक अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...  
विज्ञापन

2 of 11
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया। - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धारमैया होंगे अगले मुख्यमंत्री
सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज (18 मई) शाम सात बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी वंदे भारत - फोटो : Twitter
पीएम मोदी आज पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम नरेंद्र मोदी आज पुरी से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे साथ ही पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। जहां यह पूरा कार्यक्रम होना है वहां केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंच चुके हैं और उन्होंने कार्य प्रगति का जायजा लेने के लिए आधी रात को पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...


4 of 11
तहाव्वुर राणा (फाइल फोटो) - फोटो : social media
26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने की राह आसान
अमेरिका की एक अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी। कैलिफोर्निया की कोर्ट ने कहा कि अमेरिका की जेल में बंद 26/11 हमले में वांछित राणा को भारत भेजा जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
बारिश - फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में आधी रात के बाद बादल, बिजली और बरसात
गर्मी और धूल भरी हवाओं से परेशान दिल्ली-एनसीआर वालों को देर रात हुई बारिश ने अच्छी-खासी राहत पहुंचाई है। तेज हवाओं के साथ एनसीआर में गरज-चमक और बादलों की गर्जना के बीच रिमझिम बारिश हुई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
समीर वानखेड़े से सीबीआई आज करेगी पूछताछ
आर्यन खान ड्रग्स केस एक बार फिर सुर्खियों में है। सीबीआई ने गुरुवार को क्रूज शिप ड्रग भंडाफोड़ मामले में समीर वानखेड़े को तलब किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
saket court - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में आज हड़ताल पर रहेंगे साकेत कोर्ट के वकील
एक वकील के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने के विरोध में साकेत कोर्ट के वकीलों ने 18 मई को अदालती काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। साकेत बार एसोसिएशन ने इसको लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा - फोटो : PTI
आरक्षण को लेकर CM सहयोगियों के साथ आज करेंगे बैठक
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा गुरुवार को मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस के सहयोगियों के साथ बैठक कर उन्हें आरक्षण नीति की रोस्टर प्रणाली के बारे में जानकारी देंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
World AIDS Vaccine Day 2023 - फोटो : Twitter@drharshvardhan
World AIDS Vaccine Day: असमानता खत्म कर एड्स से पाएं छुटकारा
भारत में 1986 में पहले एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम (एड्स) पीड़ित की पहचान करने वाले एड्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. ईश्वर गिलाडा का कहना है कि ह्युमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) संचरण को रोकने और इससे पीड़ित की देखभाल के तरीकों को अपनाने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत हैं, इसके बावजूद इस ज्ञान को जमीन पर वास्तविक रूप में नहीं लाया जा रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
Italy Floods - फोटो : ANI
भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से उत्तरी इटली में आठ लोगों की मौत, फॉर्मूला वन रेस स्थगित
उत्तरी इटली के एमिलिया-रोमाग्ना क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ ने आठ लोगों की जान ले ली है। भारी बारिश के बाद सड़कें लबालब हो गई और लोगों को अपने घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ी है। बुधवार को अल जजीरा ने अधिकारियों का हवाले से यह जानकारी दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया
आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद दिल्ली की टीम दूसरी टीमों का खेल खराब कर रही है। इस सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें