फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात, गुरदासपुर में रैली करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 18 Jun 2023 07:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 जून) मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम की यह 102वीं कड़ी होगी। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुरदासपुर की दाना मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान शाह केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व विधायक शिशिर शिंदे ने शनिवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से इस्तीफा दे दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी की मन की बात - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 जून) मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम की यह 102वीं कड़ी होगी। गौरतलब है कि हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात का प्रसारण होता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

3 of 11
अमित शाह की रैली - फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर में गृह मंत्री अमित शाह की रैली आज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुरदासपुर की दाना मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान शाह केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे। उनकी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं, रैली से पहले कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
शिशिर शिंदे - फोटो : Twitter
उद्धव के एक और सिपाही शिशिर शिंदे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र के पूर्व विधायक शिशिर शिंदे ने शनिवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष ठाकरे को लिखे पत्र में कहा कि एक साल पहले शिवसेना (यूबीटी) के उप नेता के रूप में नियुक्त किए जाने के बावजूद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा में फिर पटरी से उतरी ट्रेन
ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों की भीषण दुर्घटना के एक पखवाड़े के बाद रायगडा जिले में शनिवार को अंबाडोला के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, किसी तरह के जानमान के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत
फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को  ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुंबई के अंधेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता एनजीओ संघर्ष के अध्यक्ष पृथ्वीराज मस्के ने शिकायत दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
भूकंप - फोटो : @NCS_Earthquake
लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में फिर आया भूकंप
लेह-लद्दाख  और जम्मू कश्मीर में एक बार फिर भूकंप आया है। लेह-लद्दाख में रात 2.16 मिनट पर और जमम्मू कश्मीर के कटरा में तड़के 3.50 बजे आने वाले भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। इससे पहले लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
तेलंगाना के गृहमंत्री मो. महमूद अली - फोटो : ANI
तेलंगाना के गृह मंत्री अली के  बिगड़े बोल
तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली का कहना है कि जब महिलाएं छोटे कपड़े पहनती हैं तो परेशानी होती है, उन्हें यूरोपीय शैली में कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
सूडान के खार्तूम में बड़ा हवाई हमला
सूडान की राजधानी खार्तूम में शनिवार को हवाई हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मौत की खबर सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खार्तूम में हुए हवाई हमले में पांच बच्चों सहित कम से कम 17 लोग मारे गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 11
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI
'इस युद्ध का अंत होना ही चाहिए', पुतिन से बोले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अपने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध को अब समाप्त कर देना चाहिए। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रामाफोसा ने शनिवार को सेंट पीटर्सबर्ग में 18वीं सदी के कॉन्स्टेंटिनोव्स्की पैलेस में कहा कि इस युद्ध को बातचीत और कूटनीतिक माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
ख्वाजा आसिफ - फोटो : Social Media
भारत के अमेरिका के साथ गहरे संबंधों से पाकिस्तान को कोई समस्या नहीं
भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान सामने आया है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इस्लामाबाद को अमेरिका और भारत कोअपने संबंधों को गहरा करने में कोई समस्या नहीं है, बशर्ते इससे पाकिस्तान को कोई समस्या न हो।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें