फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महिला आयोग के समक्ष पेश होंगे सीएम केजरीवाल के सचिव; हरियाणा-पंजाब-दिल्ली में लू के थपेड़ों की आशंका

Fri, 17 May 2024 07:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, सोनिया गांधी रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में उनके साथ मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव होंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अभद्रता मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को समन जारी किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : X/@BJP4India

उत्तर प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी 
पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री की पहली जनसभा यूपी के बाराबंकी में पूर्वाह्न 11.15 बजे होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सोनिया गांधी रायबरेली में
सोनिया गांधी रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में उनके साथ मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव होंगे। यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी अखिलेश यादव के साथ मंच शेयर करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

 

4 of 11
स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI

मालीवाल प्रकरण का राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान 
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अभद्रता मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को समन जारी किया। उन्हें शुक्रवार को महिला आयोग के समक्ष सुबह 11 बजे पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। महिला आयोग ने घटना की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
कुरुक्षेत्र। लू से बचने के लिए मुंह ढककर जाते राहगीर। संवाद

हरियाणा-पंजाब और दिल्ली में लू के थपेड़ों की आशंका 
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत में लू चलने का अलर्ट जारी हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन तक गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस हफ्ते के अंत तक कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, हरियाणा के सिरसा में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
दवा (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

मधुमेह, दिल, लिवर व एलर्जी की दवाएं सस्ती 
मधुमेह, दर्द, दिल, लिवर, इन्फेक्शन व एलर्जी की दवाएं सस्ती हो गई हैं। केंद्र सरकार ने इनकी नई कीमतें तय कर दी हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 123वीं बैठक में 41 दवाओं तथा सात फॉर्मूलेशन की कीमतें घटाने का फैसला किया। इसके तहत अलग-अलग कंपनियों की दवाओं के खुदरा मूल्य तय किए गए। इनमें मल्टीविटामिन व एंटीबायोटिक दवाएं भी शामिल हैं। एनपीपीए ने बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : एएनआई

धर्मेंद्र प्रधान बोले- ओडिशा की अस्मिता के लिए BJP की जीत जरूरी 
ओडिशा में पहली पंक्ति के भाजपा नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि यह चुनाव राज्य में बदलाव का है। बीजद सरकार ने राज्य के लोगों के साथ धोखा किया है। भाजपा लोगों की नई चाह बन गई है। अनूप वाजपेयी ने राज्य की राजनीति, लोकसभा चुनाव के साथ हो रहे विधानसभा चुनावों से जुड़े तमाम सवाल किए। बातचीत के प्रमुख अंश। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

छठे चरण के 39 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति 
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे 39 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 6.21 करोड़ है। दरअसल, छठे चरण में कुल 866 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 338 करोड़पति हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

98% भारतीय कंपनियों ने पिछले साल गंवाई संवेदनशील जानकारी 
98 फीसदी भारतीय कंपनियों के आईटी और सुरक्षा नेतृत्वकर्ताओं ने माना कि उन्होंने 2023 में संवेदनशील जानकारी गंवाई। यह दावा अमेरिका की साइबर सुरक्षा कंपनी रूब्रिक ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)

दिल्ली में चढ़ते पारे के बीच रिकॉर्ड 6780 मेगावाट पहुंची बिजली की मांग 
भीषण गर्मी के साथ बढ़ती बिजली की मांग ने भी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली में 6780 मेगावाट तक बिजली की मांग दर्ज की गई, जबकि पिछले साल मई में अधिकतम बिजली की मांग 5781 मेगावाट थी। दोपहर 3:26 बजे बिजली की मांग सबसे अधिक रही। बिजली कंपनियों ने अधिकतम बिजली की मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
शेर - फोटो : अमर उजाला

अब एक दिन और एक सप्ताह के लिए गोद ले सकेंगे शेर से लेकर चिड़िया 
पर्यावरण व वन्यजीव प्रेमी अब एक दिन और एक सप्ताह के लिए राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में रहने वाले वन्यजीवों को गोद ले सकते हैं। इसमें शेर से लेकर नन्हें पक्षियों के खान-पान व रख-रखाव का खर्च उठाना होगा। इच्छुक लोग अपने जन्मदिन या शादी की सालगिरह जैसे अवसर पर जानवरों को गोद ले सकते हैं। वन्यजीवों के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन इसकी तैयारी कर रहा है। अभी वन्यजीवों को गोद लेने की दरें तय नहीं हुई हैं। सॉफ्टवेयर को अनुकूल बनाने के बाद लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें