फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: सोनिया गांधी से आज मिल सकते हैं डीके शिवकुमार, सुप्रीम कोर्ट में जातीय जनगणना पर होगी सुनवाई

Wed, 17 May 2023 07:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक में रिकॉर्डतोड़ बहुमत प्राप्त करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी अभी तक सीएम के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। वहीं डीके शिवकुमार आज सोनिया गांधी से मिल सकते हैं। वहीं जातीय जनगणना पर आगे क्या होगा आज सुप्रीम कोर्ट तय करेगा। साथ ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर आज आरबीएसई कक्षा आठवीं का परिणाम 2023 घोषित करेगा। परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे की जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...  
विज्ञापन

2 of 11
डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला
चार दिन बाद भी कर्नाटक को नहीं मिला CM, सोनिया से आज मिल सकते हैं डीके
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के चार दिन बाद भी कांग्रेस मुख्यमंत्री तय नहीं कर सकी है। पार्टी के दो दिग्गजों सिद्धरमैया व डीके शिवकुमार के बीच शह और मात के खेल ने आलाकमान के सामने असमंजस खड़ा कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर नेताओं की दिनभर चली बैठकें बेनतीजा रहीं, अब बुधवार को फिर से बैठक बुलाई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
जातीय जनगणना पर आगे क्या होगा, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा तय
बिहार में हर जन को गिनते हुए जाति आधारित जनगणना हो रही थी या हर आदमी की जाति जानने के लिए सर्वे, यह सुप्रीम कोर्ट को तय करना है। पटना हाईकोर्ट ने 04 मई को अंतरिम फैसले में बिहार सरकार के तर्क को अस्वीकार किया था कि वह जाति आधारित गणना थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा कक्षा आठवीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER), अजमेर की ओर से बुधवार, 17 मई को आरबीएसई कक्षा आठवीं का परिणाम 2023 घोषित करेगा। परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे की जाएगी।  राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने आरबीएसई 2023 कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा ट्वीट करते हुए की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
नया संसद भवन - फोटो : अमर उजाला
गौरव: इसी माह नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, युद्धस्तर पर की जा रही तैयारियां
चार मंजिला नए संसद भवन में मंत्रियों और पार्टियों का ही नहीं, सांसदों का भी अपना कमरा होगा। पुराने संसद के मुकाबले इसमें सबकुछ बदला-बदला नजर आएगा। संसद से जुड़े मार्शल और कर्मचारी राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) की डिजाइन की हुई नई वेशभूषा में नजर आएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
यूपीएससी आज जारी करेगा एनडीए एनए 2 की अधिसूचना
घ लोक सेवा आयोग (UPSC) 17 मई, 2023 को एनडीए/एनए 2 भर्ती परीक्षा की अधिसूचना 2023 जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आवेदन पत्र 17 मई से 06 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर उपलब्ध होगा। शेड्यूल के मुताबिक एनडीए-2, परीक्षा तीन सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। जुलाई 2024 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनडीए-2, 2023 परीक्षा आयोजित की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया
जो बाइडन ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की रद्द
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। हालांकि बाइडन इस सप्ताह जापान के हिरोशिमा में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले खबर आई थी कि अमेरिका बहुत ही जल्द कर्ज चुकाने के मामले में डिफॉल्टर घोषित हो सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
Bihar Board Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया आज होगी शुरू
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए छात्रों के लिए ऑनलाइन फेसिलिटेशन सिस्टम (ओएफएसएस) के जरिये बुधवार, 17 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहा है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर बुधवार से आवेदन पत्र अपलोड किए जा सकते हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एक नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, जानिए आज और कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
देश के उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार से सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 17 व 18 मई के दौरान बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
World Hypertension Day - फोटो : istock
World Hypertension Day: रक्तचाप नियंत्रण से बढ़ेगी उम्र और जोखिम होगा कम, 29 फीसदी स्ट्रोक के लिए जिम्मेदार 
भारत में समय से पहले मरने वालों में उच्च रक्तचाप प्रमुख कारणों में से एक है। देश में हर साल मिलने वाले स्ट्रोक के 29 फीसदी और हार्ट अटैक के 24 फीसदी मामलों में भी उच्च रक्तचाप जिम्मेदार है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया
आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें