फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चक्रवात 'बिपरजॉय' हुआ कमजोर, राष्ट्रपति मुर्मू आज वायुसेना के स्नातक परेड की करेंगी समीक्षा

Sat, 17 Jun 2023 07:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान एक दिन पहले गुजरात के तट से टकराने के बाद शुक्रवार को आगे तो बढ़ गया, लेकिन पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया। नुकसान का आकलन अभी मुश्किल है, लेकिन हर तरफ टूटे घर, उखड़े बिजली के  खंभे हालात बयां कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज सुबह राष्ट्रपति डूंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा करेंगी। साथ ही ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में गंदगी करने और शिवलिंग जैसी आकृति पर विवादित बयान देने के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर शनिवार को अपर जिला जज नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत सुनवाई करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन

2 of 11
चक्रवात 'बिपरजॉय' कमजोर पड़ा। - फोटो : PTI
चक्रवात 'बिपरजॉय' कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील, गुजरात में छोड़ गया तबाही के निशान
दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान एक दिन पहले गुजरात के तट से टकराने के बाद शुक्रवार को आगे तो बढ़ गया, लेकिन पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया। नुकसान का आकलन अभी मुश्किल है, लेकिन हर तरफ टूटे घर, उखड़े बिजली के  खंभे हालात बयां कर रहे हैं। करीब छह सौ पेड़ सड़कों पर गिर गए जिन्हें हटाया जा रहा है। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हैदराबाद पहुंचने पर स्वागत करते सीएम केसीआर। - फोटो : Twitter@rashtrapatibhvn
राष्ट्रपति मुर्मू तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर, आज वायुसेना के स्नातक परेड की करेंगी समीक्षा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर हैदराबाद पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू के हैदराबाद पहुंचने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने उनका स्वागत किया। आज सुबह राष्ट्रपति डूंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा करेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
ज्ञानवापी परिसर। - फोटो : social media
ज्ञानवापी मामले की निगरानी अर्जी पर सुनवाई आज
ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में गंदगी करने और शिवलिंग जैसी आकृति पर विवादित बयान देने के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर शनिवार को अपर जिला जज नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत सुनवाई करेगी। निगरानीकर्ता हरिशंकर पांडेय ने लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ अर्जी दाखिल की है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
बारिश और हवाओं ने दी गर्मी से राहत, आज भी बूंदाबांदी की उम्मीद
दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने यू-टर्न लिया। तेज धूप के बाद दोपहर बाद काले बादलों ने डेरा डाल लिया और तेज हवाएं चलने लगी। कुछ ही देर में कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। इस कारण से लोगों को झुलसाने देने वाली गर्मी से राहत मिली। अगले तीन दिन (17 जून से 19 जून) में हल्की बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण होगा।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Amar Ujala
असम में सीबीआई ने बीएसएनएल के 21 अधिकारियों पर दर्ज किया केस, 25 स्थानों पर ली गई तलाशी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के एक पूर्व महाप्रबंधक सहित बीएसएनएल के 21 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार बीएसएनएल, असम सर्किल, गुवाहाटी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
JP Nadda in Tripura - फोटो : ANI
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा दौरे पर अगरतला पहुंचे, आज मेगा रैली को करेंगे संबोधित
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार रात त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे। मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने अगरतला हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जेपी नड्डा दक्षिण त्रिपुरा में आज आयोजित होने वाली भाजपा की मेगा रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली संतिरबाजार स्कूल मैदान में आयोजित होगी।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
Daniel Ellsberg - फोटो : Twitter
पेंटागन पेपर्स लीक मामले से जुड़े डेनियल एल्सबर्ग का निधन
पेंटागन पेपर्स लीक करने वाले डेनियल एल्सबर्ग का शुक्रवार को कैलिफोर्निया के केंसिंग्टन स्थित उनके घर में निधन हो गया। परिवार ने एक बयान में उनकी मौत की पुष्टि की। उनके परिवार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने 92 वर्ष में अपनी अंतिम सांसे ली। उन्होंने वियातनम युद्ध के बारे में अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के दस्तावेजों को लीक कर दिया था।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी। - फोटो : Social Media
बिलावल बोले- एससीओ सम्मेलन में भागीदारी के तरीके तलाश रहा था पाक, भारत ने आभासी बैठक की घोषणा कर दी
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान एससीओ की बैठक में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तरीकों की तलाश कर रहा था, लेकिन भारत ने आभासी बैठक आयोजित करने की घोषणा कर दी। बिलावल एक थिंक टैंक इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज इस्लामाबाद (आईएसएसआई) की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)। - फोटो : एएनआई
अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए घुसपैठ की साजिशें तेज
श्रीनगर में जी 20 के सफल आयोजन से बौखलाए पाकिस्तान ने अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए घुसपैठ की साजिशें तेज कर दी हैं। पिछले 17 दिनों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से घुसपैठ की चार कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। सात पाकिस्तानी आतंकियों को घुसपैठ के दौरान मार गिराया गया, जबकि तीन को जिंदा पकड़ा गया है। कुपवाड़ा और पुंछ की भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से इन दोनों सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
फाल्गुनी शाह और पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
मोटे अनाज के फायदों पर ग्रैमी विजेता फालू ने गाया विशेष गीत, सुनाई देगी पीएम मोदी की भी आवाज
पीएम नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज के फायदों और दुनिया में भुखमरी को कम करने की उनकी क्षमता को बताने के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता व भारतीय-अमेरिकी गायिका फालू के साथ मिलकर एक गीत लिखा है। ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ गीत को मुंबई में जन्मी गायिका एवं गीतकार फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह ने गाया है। शाह को फालू के नाम से जाना जाता है। बता दें, भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें