प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा ने कहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान "बेहद शर्मनाक और अपमानजनक" है। वहीं गृह मंत्री शाह पश्चिम बंगाल सचिवालय में आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री 18 दिसंबर को स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' को भारतीय नौसेना को समर्पित करेंगे। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में इसे नौसेना में शामिल किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...