पुजारा ने पिछला शतक तीन जनवरी 2019 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। 52 पारियों में उन्होंने पहली बार सैकड़ा लगाया है। यह उनके करियर का सबसे तेज शतक है।
भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट में अपना 19वां शतक लगा लिया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में अपने शतकों का सूखा समाप्त कर दिया। उन्होंने मैच के तीसरे दिन शुक्रवार (16 दिसंबर) को दूसरी पारी में नाबाद 102 रन बनाए। 130 गेंद की पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए।
विज्ञापन
2 of 6
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा ने टेस्ट में तीन साल, 11 महीने और 13 दिन बाद शतक लगाया है। उन्होंने पिछला शतक तीन जनवरी 2019 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। 52 पारियों में उन्होंने पहली बार सैकड़ा लगाया है। यह उनके करियर का सबसे तेज शतक है। पुजारा ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। गिल ने भी शतक लगाया। उन्होंने 110 रन बनाए थे।
विज्ञापन
3 of 6
चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पारी में हुए थे नर्वस नाइंटीज का शिकार
पुजारा पहली पारी में 90 रन बनाकर आउट हुए थे। वह तीसरी बार टेस्ट में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए थे। इससे पहले 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 91 और 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 92 रन पर आउट हुए थे। सिडनी में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 193 रन बनाने के बाद पुजारा ने 51 पारियों में 14 अर्धशतक लगाए थे। वह दो बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने थे।
4 of 6
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा टेस्ट में सात रन के करीब पहुंचे
102 रन की पारी खेलने के बाद पुजारा टेस्ट में सात हजार रन के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 97 टेस्ट की 166 पारियों में 6984 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 44.77 का रहा। पुजारा के खाते में 19 शतक और 34 अर्धशतक हैं। टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पुजारा आठवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच में अब तक क्या-क्या हुआ?
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। भारत के पास अभी भी 471 रन की बढ़त है और बांग्लादेश के सभी 10 विकेट बचे हुए हैं।