फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: सिद्धरमैया पर सहमति के संकेत, खरगे आज कर सकते हैं घोषणा, पीएम मोदी सौंपेंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र

Tue, 16 May 2023 07:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद अब सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ मशविरा करके मंगलवार को नए सीएम के नाम का एलान कर सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेले के तहत आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पीएम मोदी 45 जगहों के इन युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। साथ ही राजधानी दिल्ली में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है। इस झुलसाने वाली गर्मी में लोगों का घर व दफ्तर से निकलना दूभर हो गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया। - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धरमैया पर सहमति के संकेत, खरगे आज कर सकते हैं घोषणा
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में दो दिन से चल रही जोर आजमाइश के बीच सिद्धरमैया के नाम पर शीर्ष स्तर पर सहमति बनने के संकेत हैं। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि सीएम का चयन करने में खरगे ज्यादा समय नहीं लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद अब सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ मशविरा करके मंगलवार को नए सीएम के नाम का एलान कर सकते हैं। नए सीएम को 18 या 20 मई को शपथ दिलाई जा सकती है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
रोजगार मेला: पीएम मोदी आज सौंपेंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेले के तहत आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पीएम मोदी 45 जगहों के इन युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। इन युवाओं को ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक व टिकट लिपिक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, इंस्पेक्टर, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक जैसे पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
आज बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के आसार, फिर भी सताएगी गर्मी
राजधानी दिल्ली में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है। इस झुलसाने वाली गर्मी में लोगों का घर व दफ्तर से निकलना दूभर हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान रहे। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
SC में ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के खिलाफ सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के खिलाफ याचिका पर आज सुनवाई करेगा। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार के केरल हाईकोर्ट के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई है। पीठ के सामने सोमवार को याचिकाकर्ता पत्रकार कुर्बान अली की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस मामले का जिक्र किया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
हरियाणा पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो
नगर निगम में सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर 1.11 करोड़ लेने का आरोप, IAS अधिकारी गिरफ्तार
एसआइटी ने भ्रष्टचार मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी पर ठेकेदार से 1.11 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा भवन में रजिडेंट्स कमिश्नर तैनात आइएएस धर्मेंद सिंह को गुरुग्राम में उनके घर से गिरफ्तार किया है। नई दिल्ली के रणजीत नगर के रहने वाले ललित मित्तल ने उनके खिलाफ साल 2022 में शिकायत दी थी। इस पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
US Shooting: न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन में गोलीबारी
अमेरिका में एकबार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सोमवार को यह जानकारी दी।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
व्हाट्सएप में जुड़ा नया फीचर चैट लॉक, निजी बातचीत को बनाएगा और सुरक्षित
व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। मेटा कंपनी ने व्हाट्सएप में नया फीचर जोड़ा है, जो यूजर्स को पासवर्ड या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके खास चैट को लॉक करने की अनुमति देता है। इस फीचर को चैट लॉक नाम दिया गया है। यह फीचर बातचीत को लॉक करने के अलावा चैट को एक अलग फोल्डर में स्टोर करेगा। 
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन। - फोटो : ANI
अमेरिका कर्ज चुकाने में एक जून तक हो सकता है डिफॉल्टर घोषित
अमेरिका बहुत ही जल्द कर्ज चुकाने के मामले में डिफॉल्टर घोषित हो सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने सोमवार (स्थानीय समय) को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यदि संसद इस मामले में कोई कदम नहीं उठाती है तो अमेरिका जून की शुरुआत में अपने दायित्वों को लेकर डिफॉल्ट घोषित हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
पाकिस्तान पुलिस। - फोटो : social Media
Pakistan: कोयला खदान के परिसीमन को लेकर दो आदिवासी कबीलों के बीच संघर्ष, 15 की मौत
पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सोमवार को एक कोयला खदान के परिसीमन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पेशावर से करीब 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले के दर्रा आदम खेक इलाके में हुई। यहां खदान के परिसीमन को लेकर दो जनजातीय कबीलों के बीच संघर्ष हुआ।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
जेनेरिक दवाएं - फोटो : सोशल मीडिया
मरीजों को ब्रांडेड दवा लिखी तो डॉक्टर पर होगी कार्रवाई
जेनेरिक दवाएं लिखने के नियमों का पालन नहीं करने पर अब डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार के अस्पतालों और सीजीएचएस वेलनेस सेंटरों के लिए सोमवार को जारी चेतावनी में कहा गया है कि अब अस्पताल परिसरों में चिकित्सा प्रतिनिधियों के प्रवेश पर भी पूरी तरह पाबंदी होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें