दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी हाल ही में लागू किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2023 का मुद्दा उठा सकती है। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने चुनाव परिणाम पलटने की साजिश रचने के मामले में ट्रंप को दोषी ठहराया है। इसके अलावा, मानसून ट्रफ उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग का कहना है कि ट्रफ के उत्तर में होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...