फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राजनाथ की कठुआ में जनसभा आज, चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू; पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Mon, 15 Apr 2024 07:27 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बसोहली के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सुबह करीब साढ़े दस बजे बसोहली पहुंचेंगे। दूसरी ओर, दिल्ली में पहली बार दो पूर्वांचलियों के बीच इन चुनाव में जंग देखने को मिलेगी।  कांग्रेस के कन्हैया उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के दो बार से सांसद मनोज तिवारी को टक्कर देंगे। उधर, चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु आज से पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण कराने के लिए आज सुबह सात बजे से वेबसाइट खुल गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी - फोटो : ANI
उत्तर-पश्चिम भारत में आज आंधी-तूफान व बारिश-बर्फबारी के आसार
भारतीय मौसम विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में मध्यम तूफान, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश का दौर अगले 48 घंटों के दौरान जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली, एनसीआर के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कठुआ में जनसभा आज
भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बसोहली के रामलीला मैदान में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बसोहली पहुंचेंगे। पुलिस ने जनसभा को लेकर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी है। मैदान के हर हिस्से की गहनता से जांच की गई है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से
चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु आज से पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खुल जाएगी। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और इस्राइली पीएम नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : एएनआई
बाइडन की दो टूक- ईरान पर जवाबी हमले में US इस्राइल के साथ नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को दो टूक संदेश दिया है कि तनाव बढ़ाने वाले किसी भी फैसले से पहले 'अच्छी तरह सोच-विचार' करें। अमेरिका के सख्त तेवरों के बीच रूस और ईरान के रूख की खबर भी सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी और ईरानी विदेश मंत्रियों ने मध्य पूर्व में हालात के और बिगड़ने को लेकर आगाह किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी - फोटो : एएनआई (फाइल)
दिल्ली में पहली बार दो पूर्वांचलियों में होगा मुकाबला, दिखेगी विचारधारा की जंग
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने दिल्ली के सत्ता संग्राम में उतार दिया है। कन्हैया उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के दो बार से सांसद मनोज तिवारी को टक्कर देंगे। पूर्वांचल बहुल इस सीट पर पहली बार दो पूर्वांचलियों में मुकाबला होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
सीएम नवीन पटनायक और ओडिशा में भीषण गर्मी की आशंका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
ओडिशा: मौसम विभाग की चेतावनी, तापमान 4-6 डिग्री बढ़ने की आशंका
ओडिशा में अगले चार से पांच दिन में कई स्थानों पर दिन का तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। आईएमडी भुवनेश्वर केंद्र ने एक बुलेटिन में बताया कि तापमान में यह वृद्धि उत्तर-पश्चिमी/पश्चिमी शुष्क हवा और उच्च सूर्यताप के कारण है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एमएससी एरीज कंटेनर जहाज - फोटो : @marinetraffic
इंतजार: इस्राइली जहाज में फंसे बेटे की सलामती की दुआ मांग रहे बुजुर्ग दंपती 
रानी सेना के कब्जाए इस्राइली मालवाहक जहाज में सवार 17 भारतीयों में केरल के एक बुजुर्ग दंपती का बेटा भी शामिल है। होर्मुज की खाड़ी में जहाज एमएससी एरीज पर कब्जा किए जाने की खबर आने से कुछ ही घंटों पहले उनकी बेटे से बात भी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
शिमला के रिज मैदान पर खिली धूप - फोटो : अमर उजाला
आज 76 साल का हो जाएगा हिमाचल, 7 से 82.80 % पहुंची साक्षरता दर
हिमाचल प्रदेश आज 76 साल का हो जाएगा। 15 अप्रैल, 1948 के दिन यह राज्य अस्तित्व में आया था। राज्यस्तरीय समारोह हिमाचल दिवस का आयोजन रिज मैदान शिमला में होगा। इसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। आमतौर पर 15 अप्रैल को आयोजित किए जाने हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री ही उपस्थित होते हैं, मगर इस बार लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी है। इसलिए इस बार राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सोना - फोटो : एएनआई (फाइल)
लगातार बना रहा नया रिकॉर्ड सोना, जनवरी से अब तक 14.75 फीसदी की आई तेजी
सोना लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस साल जनवरी से अब तक इसकी कीमतों में 14.75 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। एक जनवरी, 2024 को सोना 63,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि 12 अप्रैल को यह 73,350 रुपये के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेश के लिहाज से सुरक्षित सोना पिछले चार कारोबारी सत्रों में  1,700 रुपये महंगा हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : अमर उजाला
धोनी के 20 रन रोहित के शतक पर भारी, मुंबई इंडियंस की चौथी हार
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराकर अंक तालिका में आठ अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की बराबरी कर ली है। टीम 0.726 के नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई की टीम चार अंकों के साथ आठवें पायदान पायदन पर बनी है। आईपीएल के 29वें मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में  छह विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें