फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर चयन समिति की बैठक आज; रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत

Thu, 14 Mar 2024 07:39 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति आज दोपहर चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को अंतिम रूप दे सकती है। इसके लिए बुधवार की शाम कानून मंत्री ने पांच उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार करने के लिए बैठक की। वहीं, एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर किसान आज दिल्ली में महापंचायत कर रहे हैं। उधर, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 25 सांसदों को टिकट नहीं दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 10
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आज
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की गुरुवार दोपहर बैठक होगी। इससे पहले बुधवार की शाम कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व वाली एक खोज समिति ने इसके लिए पांच उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार करने के लिए बैठक की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 10
किसान आंदोलन - फोटो : पीटीआई (फाइल)
रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली में 14 मार्च को महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। महापंचायत को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और बुधवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा
नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आज
नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें दिल्ली के सभी हिस्सों से लगभग 60,000 लोगों की भारी भीड़ के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस ने लोगों को असुविधा से बचाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

5 of 10
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नए चेहरों को जगह
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को जारी की। इसमें 25 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को टिकट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 10
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दिल्ली: कैब ने दस लोगों को कुचला, महिला की मौत
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित मयूर विहार फेस-3 में बुधवार रात एक अनियंत्रित हुई कैब ने एक के बाद एक करीब 10 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। टक्कर मारने के बाद चालक ने मौके से कार लेकर भागने का प्रयास किया। इस बात पर भीड़ भड़क गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 10
भारत और मॉरीशस के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर भारत-मॉरीशस के बीच चार समझौते
भारत और मॉरीशस ने बुधवार को मजबूत द्विपक्षीय कारोबारी संबंधों को गति देने के लिए वित्तीय सेवाओं व दोहरे कराधान से बचाव जैसे क्षेत्रों में चार समझौते किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनौथ में द्विपक्षीय वार्ता के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 10
पाकिस्तान की संसद - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान: भुट्टो की मौत की सजा को पलटने की मांग, प्रस्ताव पारित
पाकिस्तान की संसद ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया। जिसमें पीपीपी के संस्थापक जुल्फिकार अली भुट्टो को दी गई मौत की सजा को पलटने की मांग की गई। यह प्रस्ताव ऐसे समय में पारित किया गया है, जब कुछ दिन पहले शीर्ष अदालत ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री की निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 10
ईओडब्ल्यू की जांच में फंसे सहारा ग्रुप के 15 अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जांच में फंसे सहारा ग्रुप के 15 अधिकारी, 850 लोगों के हड़पे थे 50 करोड़
कानपुर में लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने के आरोप में दिवंगत सुब्रत राय सहारा की सहारा ग्रुप की कंपनियों के 15 बड़े अधिकारियों की गर्दन फंस गई है। शासन के निर्देश पर कानपुर के काकादेव थाने में दर्ज केस की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को आरोपी अधिकारियों के खिलाफ 850 से अधिक लोगों के करीब 50 करोड़ रुपये हड़पने के पुख्ता सबूत मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

10 of 10
पीएम मोदी के साथ ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के साथ बीजद के गठबंधन पर संभावना बरकरार
लोकसभा चुनावों की दस्तक के बाद से ओड़िशा में भाजपा और बीजद के गठबंधन को लेकर संभावना अभी भी बनी हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार दोपहर को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें