फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: संसद की सुरक्षा में चूक से देश स्तब्ध, MP-CG में शपथग्रहण; भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 आज

Thu, 14 Dec 2023 06:58 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संसद पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को पकड़ लिया। वहीं, मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नाम चौंकाने वाला रहा था। बुधवार को विष्णुदेव साय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पद और गोपनीयता की शपथ ली। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




 
विज्ञापन

2 of 12
Parliament Security Breach - फोटो : ANI
दो शख्स कूदे, जूते से कुछ निकाला और धुआं फैलने लगा

 संसद पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को पकड़ लिया। देर शाम तक पुलिस कुल पांच आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है, जबकि छठे की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 12
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
9 दिन के इंतजार के बाद 12 मिनट के कार्यक्रम में सौंपी नए CM को बागडोर

मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मात्र 12 मिनट के शपथ ग्रहण समारोह में नौ दिन के इंतजार के बाद नए सीएम को प्रदेश की बागडोर सौंप दी गई। सीएम के साथ ही दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 12
विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में अब विष्णु 'राज

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नाम चौंकाने वाला रहा था। बुधवार को विष्णुदेव साय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के दो उप-मुख्यमंत्रियों विजय शर्मा और अरुण साव ने भी शपथ ली। 59 साल के विष्णुदेव साय ने 11वीं तक ही शिक्षा हासिल की है। साय ने 1989 से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। बतौर पंच उन्होंने सियासी सफर शुरू किया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
अल्बर्ट हॉल - फोटो : साेशल मीडिया
15 दिसंबर को भजनलाल लेंगे CM पद की शपथ

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी में जोरों पर है। 15 दिसंबर को होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्यमंत्री भजनलाल समेत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को शपथ दिलवाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 12
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता आयुक्त की नियुक्ति पर आज आ सकता है हाईकोर्ट का आदेश

इलाहाबाद उच्च न्यायालय मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर के सर्वेक्षण के लिए अदालत की निगरानी में एक अधिवक्ता आयुक्त की नियुक्ति की मांग करने वाली एक अर्जी पर गुरुवार को अपना आदेश दे सकता है। 16 नवंबर को न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने संबंधित पक्षों को सुनने के बाद आवेदन पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। यह आवेदन कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित मुकदमे में दायर किया गया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन पुरस्कार के लिए मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद इस तेज गेंदबाज के नाम की सिफारिश की गई है। शमी ने टूर्नामेंट में सात मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो। - फोटो : सोशल मीडिया
निज्जर हत्याकांड मामले में भारत के खिलाफ आरोपों पर बोले ट्रूडो

भारत कनाडा गतिरोध के बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के खिलाफ सार्वजनिक आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि भारत में जो भी रिपोर्ट किया जा रहा था, उसपर अंकुश लगाने की जरूरत थी। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने 18 सितंबर को घोषणा की थी, क्योंकि उन्हें मीडिया के जरिए जानकारी लीक होने का संदेह था। पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 12
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप फाइनल में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का पहला बयान आया सामने

क्रिकेट विश्व कप 2023 में टीम इंडिया की दिल तोड़ने वाली हार के बाद पहली बार कप्तान रोहित शर्मा का कोई बयान सामने आया है। उन्होंने फैंस के साथ अपना दर्द साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीतने के बावजूद भारत अहमदाबाद में ट्रेविस हेड के शतक की बदौलत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 12
खाद्य पदार्थ - फोटो : MAINPURI
खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से महंगाई दर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर

भारत में खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में तीन महीनों में अपनी सबसे तेज गति से बढ़ी, जिसका मुख्य कारण खाद्य कीमतों में वृद्धि थी। नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति या उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गया। अक्टूबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) 4.87 प्रतिशत और सितंबर में 5.02 प्रतिशत था। भारत में खुदरा मुद्रास्फीति हालांकि आरबीआई के 2-6 प्रतिशत के संतोषजनक स्तर पर है, लेकिन आदर्श स्थिति 4 प्रतिशत के से ऊपर है। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला टीम के सामने इंग्लैंड की चुनौती

टी-20 सीरीज में औसत प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए गुरुवार (14 दिसंबर) को उतरेगी। अनुभवी स्पिन आक्रमण के दम पर भारत का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। भारत और इंग्लैंड के बीच 1986 से अब तक खेले गए 14 टेस्ट में से भारत ने सिर्फ एक गंवाया है। पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रही हरमनप्रीत इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

12 of 12
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 आज

भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका पर टी20 में पिछले पांच वर्षों से चला आ रहा वर्चस्व खतरे में है। दूसरा टी20 हारने के बाद 0-1 से पिछड़ी भारतीय टीम के सामने गुरुवार को तीसरा और अंतिम मैच जीतना जरूरी है। इस मैच को जीतने पर भारत 1-1 से सीरीज बराबर करने में कामयाब हो जाएगा। अगर उसके हिस्से में हार आई तो टी20 में आठ साल बाद उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें