संसद पर हमले की बरसी के दिन ही सदन सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए।
विज्ञापन
2 of 7
सदन में कूदने वालों ने कलर स्मॉग का किया इस्तेमाल।
- फोटो : ANI
इसके बाद सदन में भारी अफरातफरी का माहौल बन गया। संसद में सुरक्षा के लिए तैनात मार्शल्स से पहले दर्शक दीर्घा से कूदने वाले दोनों व्यक्ति पहले सांसदों के ही हत्थे चढ़ गए। उसके बाद जिस सांसद से जैसे बन पड़ा वे उनकर टूट पड़े और लात-जूतों की बरसात कर दी।
विज्ञापन
3 of 7
आरोपियों ने सदन के भीतर किया कलर स्मॉग का इस्तेमाल।
- फोटो : ANI
इसके बाद लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल तुरंत दौड़कर आए और दोनों को अपनी गिरफ्त में लिया। इस दौरान सदन में कूदने वालों ने परिसर में कलर स्मॉग का इस्तेमाल किया।
4 of 7
सदन के बाहर भी किया गया प्रदर्शन।
- फोटो : ANI
जिस समय लोकसभा में दो लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे लगभग उसी दौरान सदन के बाहर भी दो लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने भी नारेबारी के साथ कलर स्मॉग का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन करने वालों में एक महिला भी शामिल थी।
विज्ञापन
5 of 7
सदन के बाहर प्रदर्शन करने वालों को किया गया गिरफ्तार।
- फोटो : ANI
सदन के बाहर प्रदर्शन करने वालों और नारेबाजी करने वालों को सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
6 of 7
सदन के बाहर बना रहा अफरातफरी का माहौल।
- फोटो : ANI
लोकसभा के भीतर और बाहर सड़क पर सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के बीच पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।