विपक्षी इंडिया गठबंधन की 14 सदस्यीय समन्वय समिति की पहली बैठक आज नई दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब जो बाइडन भी मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट इन दिनों स्पाइसजेट के खिलाफ सख्त नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह को चेतावनी दी है कि क्रेडिट सुइस एजी को अगर भुगतान करने का आदेश नहीं माना तो उन्हें तिहाड़ भेजा जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्ष के नेता।
- फोटो : PTI
इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक आज
विपक्षी इंडिया गठबंधन की 14 सदस्यीय समन्वय समिति की पहली बैठक आज नई दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी। इसमें सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कई विपक्षी दलों के नेताओं ने सीट बंटवारे का फार्मूला जल्द तय करने की मांग की है, ताकि लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ विपक्ष का एक संयुक्त उम्मीदवार खड़ा किया जा सके। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
जो बाइडन
- फोटो : Social Media
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की बढ़ीं मुश्किलें
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब जो बाइडन भी मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने की मंजूरी दी है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडन परिवार के व्यापारिक सौदे को लेकर मैक्कार्थी ने जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
स्पाइसजेट के एमडी को तिहाड़ जेल भेजने की चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट इन दिनों स्पाइसजेट के खिलाफ सख्त नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह को चेतावनी दी है कि क्रेडिट सुइस एजी को अगर भुगतान करने का आदेश नहीं माना तो उन्हें तिहाड़ भेजा जाएगा। अदालत ने सिंह को आदेश दिया है कि वह सुइस को एक किश्त में पांच लाख अमेरिकी डॉलर और एक मिलियन अमेरिकी डॉलर की डिफॉल्ट राशि का भुगतान करें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
एकनाथ शिंदे
- फोटो : ANI
मराठा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई
महाराष्ट्र सरकार ने इस महीने की शुरुआत में जालना जिले में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे मराठा समुदाय के आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने जालना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल खाड़े और अंबाद तहसील के उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मुकुंद अघव को निलंबित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
पीसीसी चीफ कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। मध्यप्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ स्क्रीनिंग कमेटी के अन्य सदस्य और कांग्रेस के सह-प्रभारी भी उपस्थित रहे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
गूगल डाउन
- फोटो : Social Media
गूगल के खिलाफ अमेरिका में कार्रवाई
अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को एक गूगल पर इंटरनेट सर्च इंजन के क्षेत्र में अपने एकाधिकार के जरिये अनुचित लाभ हासिल करने का आरोप लगाया है। अगर आरोप साबित हुए, तो यह गूगल के खिलाफ अबतक का सबसे बड़ा मामला हो सकता है। न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि गूगल ने प्रतिस्पर्धियों को बाहर करने और नवाचार को कुचलने के लिए इंटरनेट खोज बाजार में अपने प्रभुत्व का फायदा उठाया है। न्याय विभाग के प्रमुख याचिकाकर्ता केनेथ डिंटजर ने कहा, यह मामला इंटरनेट के भविष्य के बारे में है और इससे तय होगा कि गूगल को खोज इंजन को कभी सार्थक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विमान में खराबी के बाद ट्रूडो के लिए भारत ने पेश किया था एयर इंडिया वन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आखिरकार दिल्ली से कनाडा के लिए रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कनाडाई पीएम ट्रूडो को एयर इंडिया वन की पेशकश भी कई गई थी लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर बैकअप विमान के इंतजार को तरजीह दी। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला
- फोटो : Social Media
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का कहर
जिले में सोमवार से मंगलवार के बीच 24 घंटे में 85 बच्चों सहित 156 लोगों पर आवारा कुत्तों ने हमला किया। ये सभी लोग मंगलवार को एमएमजी, संयुक्त और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के लिए पहुंचे। 354 लोगों ने दूसरी व तीसरी डोज लगवाई। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
iPhone 15 series
- फोटो : अमर उजाला
iPhone 15 Series, Apple watch series 9 लॉन्च
नए आईफोन का इंतजार अब खत्म हो गया है। एपल ने ठीक एक साल बाद Apple's Wonderlust Event में नए आईफोन लॉन्च किए हैं। इस बार एपल ने iphone 15 series सीरीज पेश की है। नई सीरीज के साथ A17 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा नए iphone के साथ टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। यह पहला मौका है जब एपल ने अपने किसी आईफोन को टाईप-सी पोर्ट के साथ पेश किया है। Apple का यह इवेंट कंपनी के क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय में हुआ है। एपल ने एपल वॉच सीरीज 9 भी पेश की है। पढ़ें पूरी खबर
विश्व हिंदू परिषद ने मोनू मानेसर को 'निर्दोष गौ-भक्त' बताया
विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को मोनू मानेसर को 'निर्दोष गौ-भक्त' बताया और आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम वोटों पर नजर रखने के लिए राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया। एक बयान में परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राजस्थान पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी से राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर