फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: सीट बंटवारे पर इंडिया गठबंधन की बैठक; प्राण प्रतिष्ठा समारोह में खास मेहमान होंगे अमिताभ और रजनीकांत

Sat, 13 Jan 2024 08:07 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए का मुकाबला करने के लिए गठित विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दलों के बीच कई मुद्दों को लेकर खींचतान जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है। इसके अलावा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समाज के हर विशिष्ट व सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा। सात हजार से कुछ अधिक मेहमानों को चार हजार धर्माचार्यों, तीन हजार से अधिक गृहस्थ और विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
I.N.D.I.A. alliance: Sanjay Singh - फोटो : I.N.D.I.A. alliance
इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए का मुकाबला करने के लिए गठित विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दलों के बीच कई मुद्दों को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच, विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने आज अहम बैठक बुलाई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में गठबंधन को मजबूत करने, सीट-बंटवारे पर रणनीति बनाने और समूह का संयोजक बनाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
सर्दी का सितम - फोटो : PTI
आज और कल के लिए सर्दी का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है। मौसम ठंडा बना रहेगा और सर्द हवाएं लोगों की दुश्वारियां बढ़ाएंगी। दिन में बादल छाये रहने से रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। अनुमान है कि 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
प्राण प्रतिष्ठा में अमिताभ और रजनीकांत होंगे खास मेहमान

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समाज के हर विशिष्ट व सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा। सात हजार से कुछ अधिक मेहमानों को चार हजार धर्माचार्यों, तीन हजार से अधिक गृहस्थ और विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। बड़ी संख्या में नामचीन शख्सियतों के साथ जाने-पहचाने चेहरे होंगे। मंदिर के सृजन में सहभागी 300 श्रमिक और दान देने वाले भिक्षुक भी अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। 50 के करीब पद्म सम्मानों से विभूषित हस्तियां आएंगी। शहीद कारसेवकों के परिवार के 60 सदस्य भी पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
राम मंदिर, अयोध्या - फोटो : X
यह है अयोध्या का रेड जोन

राजीव नयन धरें धनु सायक।


भगत बिपती भंजन सुखदायक।।
यानी, कमल जैसे नयन वाले भगवान राम अपने भक्तों की विपत्तियों का नाश करके उन्हें सुख प्रदान करने के लिए सदैव हाथ में धनुषबाण धारण किए रहते हैं।

अयोध्या...। यह तारबंदी और चाक-चौबंद सुरक्षा में सांस लेने वाली अयोध्या का रेड जोन है। रामलला विराजमान से चारों दिशाओं में 500 मीटर तक इसकी सरहदें हैं। यहां अपने घर आने के लिए भी आईडी कार्ड दिखाना होता है। इसकी संकरी से संकरी गली सीसीटीवी से लैस है। बाहरी इलाके में चेक पोस्ट और बैरिकेडिंग हैं। 24 घंटे सातों दिन यहां हथियारों से लैस पुलिस तैनात रहती है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
आलोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद - फोटो : अमर उजाला
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आलोक कुमार बोले- हमने सबको बुलावा भेजा है

श्रीराममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देश-दुनिया के मेहमानों को आमंत्रित करने में जुटे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार कहते हैं कि कुछ लोगों को व्यक्तिगत मिलकर तो कुछ को कूरियर समेत अन्य माध्यमों से समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। हमने तो सबको बुलाया है। जो आए उसका स्वागत है और जो न आना चाहे यह उसकी इच्छा। आलोक कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में कई मुद्दों पर खुलकर जवाब दिया... पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
भारत के 10 युद्धपोत मुस्तैद - फोटो : सोशल मीडिया
समुद्री लुटेरों के मंसूबे होंगे नाकाम

भारत ने अपनी ताकत दिखाने, समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों जैसी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए उत्तर और मध्य अरब से अदन की खाड़ी तक फैले समुद्री क्षेत्र में अपने कम से कम 10 अग्रणी युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि समुद्री डाकुओं की हरकतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
आप-कांग्रेस में मंथन - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ सकती है लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतार सकती है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के तहत दोनों दलों के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में इस फॉर्मूले पर मुहर लग गई है। हालांकि, दोनों ही दलों ने इसका खुलासा नहीं किया है। उनके नेताओं ने कहा कि खुशनुमा माहौल में बैठक हुई है और बैठक में लिए निर्णय के बारे में आगामी दिनों के बाद बताया जाएगा। इससे पहले आठ जनवरी को भी दोनों दलों के बीच बैठक हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब
उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

असम के दिमा हसाओ जिले में आने वाले उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने 30 सदस्यीय शासी निकाय में 25 सीटें हासिल कर ली हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि भाजपा के छह उम्मीदवारों ने निर्विरोध चुनाव जीता। पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
राम मंदिर महोत्सव
 उत्साह में राममय हुई दिल्ली

दिल्ली के बाजारों में एक बार फिर दिवाली जैसा उत्साह है। दिल्ली के 100 से अधिक बड़े बाजारों में 22 जनवरी को दिवाली मनाई जाएगी। इससे संस्कृति के साथ आर्थिक रूप से भी बूस्ट मिलेगा। व्यापारियों को करीब पंद्रह हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। सदर बाजार, चांदनी चौक, मालीवाड़ा, किनारी बाजार, करोल बाग, गांधी नगर, टैंक रोड़ जैसे बाजारों से काफी सामान दूसरे शहरों में भेजा जा रहा है। इसमें राम मंदिर माॅडल, राम पोशाक, माला, मुकुट, धनुष, ध्वजा, लाॅकेट, चाबी के छल्ले, रामजी के फोटो आदि की विशेष डिमांड है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

11 of 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान

भारतीय टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की वापसी नहीं हुई है। वहीं, ध्रुव जुरेल और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर भी टीम में बने हुए हैं। रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमरा (उपकप्तान), आवेश खान पढ़ें पूरा खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें