भारत की एक बार फिर बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। कतर में फांसी की सजा पाने वाले आठ भारतीय रिहा हो गए हैं। भारत सरकार ने सभी आठ भारतीयों की रिहाई पर खुशी जताई है। इसके अलावा 28 जनवरी को सुबह लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन की सरकार खत्म कर शाम में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार को करीब 24 साल बाद ऐसी अग्निपरीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
Indian Navy and Qatari Emiri Naval Forces
- फोटो : Agency (File Photo)
कतर में फांसी की सजा पाए आठ भारतीय नागरिक रिहा
भारत की एक बार फिर बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। कतर में फांसी की सजा पाने वाले आठ भारतीय रिहा हो गए हैं। भारत सरकार ने सभी आठ भारतीयों की रिहाई पर खुशी जताई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि आठ में से सात भारतीय वापस भारत लौट आए हैं। हम अपने नागरिकों की रिहाई और घर वापसी के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
बिहार विधानसभा की मौजूदा वास्तविक स्थिति।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में आज क्या होने वाला है
28 जनवरी को सुबह लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन की सरकार खत्म कर शाम में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार को करीब 24 साल बाद ऐसी अग्निपरीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उस अग्निपरीक्षा में नीतीश कुमार फेल हो गए थे और महज सात दिन पुरानी उनकी सरकार वर्ष 2000 में गिर गई थी। इस बार अग्निपरीक्षा 14 दिन बाद हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : संसद टीवी
आज एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। पीएम इस अवसर पर नई दिल्ली में एकीकृत परिसर ‘कर्मयोगी भवन’ के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न हिस्सों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा। पीएम मोदी सोमवार सुबह 10:30 बजे नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज सपरिवार करेंगे रामलला के दर्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्या आएंगे। दोनों मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेंगे। इनके साथ परिवार के सदस्य भी रहेंगे। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि दोनों सीएम रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
दिल्ली के एक गांव में जमा किसान...
- फोटो : अमर उजाला
किसानों का दिल्ली कूच कल
26 किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली चलो कूच के बीच भारतीय किसान यूनियन उगराहां गुट ने 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। किसानों के मार्च को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं की किलेबंदी कर दी गई है। सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर कंटीले तारों के अलावा कंक्रीट के ब्लॉक, बैरिकेड्स, सड़क पर कीलें और दूसरे अवरोधक लगाए गए हैं। हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली में धारा 144 लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
Joe Biden, Benjamin Netanyahu
- फोटो : Social Media
राफा में सैन्य ऑपरेशन को लेकर बाइडन ने नेतन्याहू को चेताया
इस्राइली सेना की गाजा पट्टी के राफा में ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी के बीच अमेरिका ने फलस्तीनी नागरिकों की रक्षा करने का आग्रह किया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि इस्राइल को राफा में 10 लाख शरणार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विश्वसनीय योजना के बिना सैन्य अभियान शुरू नहीं करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
नवाज शरीफ, बिलावल भुट्टो
- फोटो : सोशल मीडिया
नवाज शरीफ और बिलावल ने सरकार बनाने के लिए मिलाया हाथ
पाकिस्तान में बिलावल भुट्टो-जरदारी की पार्टी पीपीपी और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन के बीच सरकार गठन को लेकर सहमति बनती दिख रही है। आम चुनाव में नेशनल असेंबली में किसी भी दल को बहुमत न मिलने के बाद रविवार को दोनों दलों ने आधिकारिक तौर पर सरकार बनाने की कवायद शुरू की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो और पार्टी अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने लाहौर में अपने आवास पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ से मिले। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि।
- फोटो : अमर उजाला।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास ज्ञानवापी होने का दावा
काशी में ज्ञानवापी पर विवाद के बीच अब नया विवाद मथुरा से सामने आया है। यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित एक मजार को हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी होने का दावा किया है। आरोप लगाया है कि पोतरा कुंड के पास चक्रवति सम्राट के भाई राजा भर्तृहरि की समाधि व ज्ञानवापी है। सन् 1987 में मथुरा नगर पालिका में तैनात कर अधिकारी कमरुद्दीन ने अभिलेखों में छेड़छाड़ कर इसे ज्ञान बावड़ी से शाही बावड़ी कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने हंगामा किया तो पुलिस करेगी गिरफ्तार
किसानों का वर्ष 2020 जैसा आंदोलन खड़ा करने के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पूरी दिल्ली में धारा-144 लागू कर दी गई है। पंजाब-हरियाणा से 20 से 25 हजार किसान ढाई से तीन हजार ट्रैक्टर लेकर दिल्ली आ सकते हैं। किसान सोमवार से दिल्ली पहुंचने शुरू हो जाएंगे। किसानों ने ऐलान किया है कि वह जंतर-मंतर व संसद भवन के सामने जाकर प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हंगामा करने वाले किसानों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
कुनबा बढ़ाने में जुटे जयंत
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच जयंत चौधरी कुनबा बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। रविवार को राजनीतिक विश्लेषक जैनब सिकंदर ने जयंत के साथ अपनी एक तस्वीर एक्स पर पोस्ट की, जिसे जयंत ने रीट्वीट किया है। पढ़ें पूरी खबर