फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देश के सबसे लंबे पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, स्वामी विवेकानंद की जयंती आज

Fri, 12 Jan 2024 07:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु को जनता को समर्पित करेंगे। वहीं, स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) पर समूचा देश राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। 1984 में भारत सरकार ने इस दिन को पहली बार 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के तौर पर घोषित किया। इसके अलावा, रामलला का मंदिर अयोध्या में आर्थिक प्रगति की नई कहानी लिखेगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम के बाद रामनगरी देश ही नहीं, दुनिया के लिए भी सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था का नया मॉडल बनेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

पीएम मोदी आज देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और 30,500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा। - फोटो : सोशल मीडिया

स्वामी विवेकानंद की जयंती आज
स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) पर समूचा देश राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। 1984 में भारत सरकार ने इस दिन को पहली बार 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के तौर पर घोषित किया। 12 जनवरी 1985 से इसे हर साल मनाया जा रहा है। यह दिन स्वामी विवेकानंद और उनके विचारों को याद करने और प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

अयोध्या में संस्कृति के साथ आर्थिकी का होगा संगम
रामलला का मंदिर अयोध्या में आर्थिक प्रगति की नई कहानी लिखेगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम के बाद रामनगरी देश ही नहीं, दुनिया के लिए भी सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था का नया मॉडल बनेगी। पर्यटन विभाग का अनुमान है कि प्राण प्रतिष्ठा के दो से तीन सालों में यहां रोजाना तीन लाख पर्यटक व श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस हिसाब से इस दौरान लगभग 20 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

SC ने एनजीटी को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और उसके आसपास हेवी-ड्यूटी डीजल ट्रेलर ट्रकों के कारण होने वाले प्रदूषण से संबंधित एक मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि स्वच्छ हवा का अधिकार सिर्फ दिल्ली में रहने वालों का नहीं है। इस पर अन्य लोगों का भी हक है। दरअसल, राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने सुझाव दिया है कि दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित एक अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) की ओर जाने वाले ट्रकों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बाहर की आईसीडी की ओर मोड़ दिया जाए। इस पर शीर्ष अदालत ने एनजीटी को फटकार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

सुनवाई के दौरान द.अफ्रीका ने इस्राइल पर लगाए नरसंहार के आरोप
इस्राइल और  हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका ने इस्राइल पर गाजा के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाया और मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने अदालत से अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द इस्राइली सैन्य अभियानों को रोकने का आदेश दे। इस बार इस्राइल ने भी अदालत में अपना पक्ष पेश रखा और दक्षिण अफ्रीका के आरोपों को सिरे से नकार दिया। हालांकि, युद्ध शुरू होने के बाद ऐसा पहली बार है कि इस्राइल ने किसी अंतरराष्ट्रीय जांच में अपना पक्ष रखा हो। इस्राइल इससे पहले तक सभी जांचों को अनुचित और पक्षपाती बताकर ही नकार देता था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल) - फोटो : ANI

पीएम हसीना ने कैबिनेट के सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी
बांग्लादेश की नई सरकार में डॉ हसन महमूद को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। वह अब्दुल मोमेन की जगह लेंगे। प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिछले कार्यकाल में हसन महमूद को बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Microsoft-Apple - फोटो : सोशल मीडिया

माइक्रोसॉफ्ट बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी
विश्व की सबसे बड़ी टेक दिग्गज कंपनी एपल को झटका लगा है तो वहीं दूसरी टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को बढ़त मिली है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने एपल से दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी होने का तमगा छीन लिया है। अब माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
GST - फोटो : Istock

1.98 लाख करोड़ से अधिक की कर चोरी में 140 गिरफ्तार
सरकार की सख्ती से पिछले साल 1.98 लाख करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। टैक्स चोरी में शामिल 140 सरगनाओं को गिरफ्तार किया गया, जो सरकारी खजाने को चपत लगा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
ram mandir - फोटो : सोशल मीडिया

आंबेडकर, जगजीवन राम और कांशीराम के परिवार को न्योता
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और बसपा संस्थापक कांशीराम के परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि अनुसूचित जाति के प्रमुख लोगों और रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों के परिवार के सदस्यों को भी रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
पाकिस्तान पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

आम चुनावों से पहले खैबर-पख्तूनख्वा में पीटीआई नेता की हत्या
पाकिस्तान की राजनीति में इन दिनों खींचतान जारी है। पाकिस्तान में आम चुनावों होने वाले हैं। इस बीच कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता शाह खालिद की हत्या कर दी। घटना खैबर-पख्तूनख्वा के स्वाबी की है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें