फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: एमपी में संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी का वायनाड दौरा आज

Sat, 12 Aug 2023 07:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय सागर दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री संत रविदास मंदिर व विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) के दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से राज्य में 2017 से अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। शीर्ष कोर्ट ने पूछा है कि इनमें से कितने मामले संदिग्ध पाए गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

पीएम मोदी आज सागर में रखेंगे रविदास मंदिर की आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय सागर दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री संत रविदास मंदिर व विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे नई दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 2.15 बजे बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास स्मारक मंदिर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में उज्जैन हरिद्वार, जबलपुर राजस्थान सहित अन्य स्थानों से करीब 500 संत शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
राहुल गांधी। File Photo - फोटो : ट्विटर/आईएनसी

वायनाड के दौरे पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) के दौरे पर रहेंगे। वह शुक्रवार देर रात दिल्ली स्थित अपने आवास से वायनाड के लिए रवाना हुए। इससे पहले, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी था कि राहुल गांधी 12-13 अगस्त को वायनाड के दौरे पर रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Supreme Court - फोटो : ANI

यूपी में हुए एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से राज्य में 2017 से अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। शीर्ष कोर्ट ने पूछा है कि इनमें से कितने मामले संदिग्ध पाए गए। उनमें किन लोगों की गिरफ्तारी हुई और इस समय मुकदमों की क्या स्थिति है? कोर्ट ने यूपी सरकार से चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है। एनसीबी के अधिकारी ने कहा कि तीन ऑपरेशन में कुल 1.403 किलोग्राम एमडीएमए (2917 टैबलेट), 0.26 ग्राम एलएसडी (24 ब्लॉट्स) और 1.840 किलोग्राम अन्य मादक पदार्थ जब्त किया गया। उन्होंने कहा, अब तक ड्रग्स लेने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
अमित शाह - फोटो : ANI

गुजरात के दौरे पर देर रात भुज पहुंचे गृह मंत्री शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार देर रात भुज पहुंचे। भुज एयरपोर्ट पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। अमित शाह आज कच्छ में विभिन्न विकास परियोजानाओं को उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा उनका कोटेश्वर महादेव मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। साथ ही वह यहां इफको के नए नैनो फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
JP Nadda - फोटो : Social Media

देर रात कोलकाता पहुंचे जेपी नड्डा और बीएल संतोष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार देर रात पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी थे। कोलकाता एयरपोर्ट पर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और अन्य पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
संसद भवन - फोटो : सोशल मीडिया

विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदनों में 17 बैठकें
संसद का मानसून सत्र शुक्रवार को दोनों सदनों में भारी हंगामे के बीच स्थगित हो गया। यह सत्र मणिपुर हिंसा पर पहले से आखिरी दिन तक हुए हंगामे के नाम रहा। हालांकि, इसका असर विधायी कामकाज पर नहीं पड़ा। सत्र की महज 17 बैठकों में दोनों सदनों में 23 अहम विधेयकों पर मुहर लगाई गई। विपक्ष के हंगामे, बहिष्कार, सांसदों के निलंबन, स्थगन के बीच इनमें से 22 विधेयक बिना चर्चा के या ज्यादातर विपक्षी दलों की अनुपस्थिति के बीच प्रतीकात्मक चर्चा करा कर पारित करा लिए गए। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ड्रोन्स का बढ़ता उपयोग - फोटो : iStock

तुर्किये ने इराक के कुर्दिस्तान में किया ड्रोन हमला
तुर्किये ने इराक पर ड्रोन हमला कर दिया। इराकी आतंकवाद विरोधी दल ने इसके पुष्टि की है। विदेशी मीडिया के अनुसार, इराकी आतंकवाद विरोधी सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि तुर्किये ने शुक्रवार को कुर्दिस्तान में ड्रोन हमला कर दिया। हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य सहित तीन लोगों की मौत हो गई। विदेशी मीडिया के अनुसार, उत्तरी इराक में कुर्द आतंकवादियों के खिलाफ इस सप्ताह में पांचवा ड्रोन हमला किया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

पीएम के भाषण के बाद भाजपा का मोहब्बत की दुकान पर गीत
देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष दोनों अभी से रंग में हैं। जहां, विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव के जरिये संसद में सरकार को घेरने की कोशिश की, वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के विपक्षी एकता, कांग्रेस व राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, ये लोग मोहब्बत की दुकान का प्रचार करते हैं, लेकिन जनता कह रही है ये है लूट की दुकान, झूठ का बाजार है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Red Fort - फोटो : istock

सभी राज्यों से 72 दंपती समारोह में होंगे शामिल
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आह्वान पर इस पर लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों से 72-72 दंपतियों को एनजीओ के माध्यम से दिल्ली बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि इस हिसाब से करीब 5600 दंपती लाल किले पर आयोजित होने वाली स्वतंत्रता समारोह में शामिल होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में दंपतियों को समारोह में बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें