फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: केंद्र के खिलाफ आज हुंकार भरेंगे केजरीवाल, पीएम मोदी राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

Sun, 11 Jun 2023 07:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में  रविवार को महारैली का आयोजन करने जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र में देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष-2023 की बोर्ड में परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का 14 जून को सम्मान करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI
केंद्र के खिलाफ हुंकार भरेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में  रविवार को महारैली का आयोजन करने जा रही है। पार्टी प्रवक्ता ने दावा किया है कि इस महा रैली में कम से कम एक लाख लोग पहुंचने वाले हैं। इससे पहले दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने रामलीला मैदान में महारैली की तैयारियों को लेकर जायजा लिया था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आज करेंगे देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र में देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी 14 जून को करेंगे मेधावियों का सम्मान
अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष-2023 की बोर्ड में परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का 14 जून को सम्मान करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
चक्रवात तूफान - फोटो : सोशल मीडिया
चक्रवात ‘बिपरजॉय’ छह घंटों में होगा गंभीर    
अरब सागर में इस साल उठने वाला पहला चक्रवात ‘बिपरजॉय’ अगले छह घंटे के दौरान अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मौजूदा पूर्वानुमान के अनुसार, इसके गुजरात के तट से टकराने की संभावना नहीं है। चक्रवात के पोरबंदर तट से 200-300 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को और कैनसस सिटी में गोलीबारी
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात (स्थानीय समय) हुई फायरिंग में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस का मानना है कि यह एक लक्षित हमला था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
इंदौर पहुंचे उपमुख्यमंत्री शिवकुमार - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश दौरे पर उपमुख्यमंत्री शिवकुमार, बोले
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ध्रुवीकरण वाले मसलों में नहीं पड़ना चाहती और वह इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए छोड़ती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा वार्ता आज से
भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के बीच रविवार से द्विवार्षिक वार्ता शुरू होगी। इसमें दोनों पक्षों की ओर से सीमा पार अपराधों से निपटने और बेहतर तालमेल बनाने के उपायों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
रेलवे ने सिग्नलिंग उपकरण और रिले रूम की सुरक्षा के लिए शुरू किया अभियान
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने जोनल रेलवे के सभी महाप्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह तक सुरक्षा अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में भारी बारिश
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में शनिवार को भारी बारिश से 28 लोगों की मौत हो गई और 140 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बारिश के कारण कई मकान ध्वस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल गिर गए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
Manchester City wins Champions League title - फोटो : सोशल मीडिया
मैनचेस्टर सिटी ने पहली बार जीता चैंपियंस लीग का खिताब, फाइनल में इंटर मिलान को 1-0 से हराया
मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया है। शनिवार को इस्तांबुल में खेले गए फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने इंटर मिलान को 1-0 से शिकस्त दी और पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें