मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल का जेल से संदेश- लोकतंत्र खतरे में
सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिये जेल से संदेश भेजकर कहा है कि लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए डॉ. आंबेडकर की जयंती को पूरे देश में ‘संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ’ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, नेता, पार्षद और कार्यकर्ता 14 अप्रैल को देशभर में बाबा साहब की तस्वीर के सामने इकट्ठे होकर संविधान को बचाने का संकल्प लेंगे। वहीं, दूसरे संदेश में सीएम ने दिल्ली के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं को हर कीमत पर दिल्लीवालों की सेवा जारी रखने को कहा है, ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो। पढ़ें पूरी खबर