एक फैन ने हाल ही में चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच के दौरान, एक पुरानी क्लिप साझा की, जिसमें वह 2014 में टेस्ट क्रिकेट से धोनी की अप्रत्याशित संन्यास के बारे में बात करती दिखीं।
विज्ञापन
1 of 6
धोनी और साक्षी। साथ में हैं जीवा
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2024 में 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 16 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस उम्र में भी धोनी की तरफ से गजब की फिटनेस देखने को मिल रही है। उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपकर सभी को चौंका दिया था। यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने इस तरह का कोई फैसला लिया हो।
विज्ञापन
2 of 6
धोनी और रसेल
- फोटो : IPL/BCCI
इससे पहले भी कई मौकों पर उन्होंने बड़े फैसले अचानक से किए, जब किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। चाहे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास हो या वनडे-टी20 की कप्तानी छोड़ना या फिर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास। धोनी ने अचानक फैसला लेकर कई बार चौंकाया है। 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लिया था। तब टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थी और माही के इस फैसले से फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि, टेस्ट से उनके संन्यास लेने की असली वजह तब किसी को नहीं पता चल पाया था। अब इसकी वजह का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी की पत्नी साक्षी ने खुलासा किया है कि विश्व कप विजेता कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट से इतनी जल्दी संन्यास क्यों ले लिया था। एक फैन ने हाल ही में चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच के दौरान, एक पुरानी क्लिप साझा की, जिसमें वह 2014 में टेस्ट क्रिकेट से धोनी की अप्रत्याशित संन्यास के बारे में बात करती दिखीं। साक्षी इस वीडियो में क्लिप में कहती हैं, 'जब वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहे थे तो हमें इस बात का संकेत था कि वह पद छोड़ने वाले हैं। मुझे यह भी याद है कि मैंने उनसे कहा था, 'अगर आप बच्चा चाहते हैं तो आपको कम से कम एक फॉर्मेट से हट जाना चाहिए क्योंकि आपके पास अपने बच्चे के साथ खेलने कूदने या मौज मस्ती करने का वक्त नहीं होगा।
4 of 6
साक्षी के साथ धोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
उसी वीडियो में साक्षी घर के अंदर का माहौल भी दिखाती और बताती हैं। साक्षी ने विश्व कप विजेता कप्तान से शादी करने के त्याग और खुशियों पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा, 'लोग मुझसे कहते हैं कि मुझे उनकी पत्नी होने के नाते बहुत त्याग करना पड़ा। मैं कहती हूं, 'ऐसा कुछ नहीं है, यह सब प्यार है'। जब आप प्यार में होते हैं, तो आप इसे त्याग नहीं कह सकते।' साक्षी की प्रतिक्रिया से यह बात साफ है कि वह और धोनी एकदूसरे का काफी सम्मान करते हैं। इसका जिक्र तो धोनी खुद कई बार कर चुके या दर्शा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
धोनी की पत्नी साक्षी
- फोटो : social media
साक्षी हमेश धोनी के लिए निरंतर समर्थन का स्रोत रही हैं। वह हाल ही में पांच अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के आईपीएल 2024 मैच के दौरान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिखी थीं। साक्षी के साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद थीं। सीएसके ने साक्षी और जीवा की एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें साक्षी को यलो जर्सी में देखा गया था। हालांकि, उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की थी। उसने मौजूदा आईपीएल चैंपियन को छह विकेट से हराया था। एमएस धोनी उस मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए थे और दो गेंदों में केवल एक रन बना पाए थे।
सीएसके ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मैच जीतने के बाद, सीएसके को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार दो मैच गंवाने पड़े। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनके पिछले मैच में पांच बार के आईपीएल चैंपियन ने खुद को जीत की राह पर लाया। उन्होंने श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को सात विकेट से हराया। सीएसके का अगला मैच रविवार 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा।