भारी बारिश ने उत्तर और पश्चिम भारत में तबाही मचा दी है। बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन, बादल फटने, घर ध्वस्त होने, पेड़ और बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को एमसीडी, सरकारी व निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में 696 बूथों पर आज पुनर्मतदान होगा। शनिवार को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...