फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे पीएम मोदी, पाकिस्तानी संसद तीन दिन पहले ही भंग

Thu, 10 Aug 2023 07:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी आज जवाब देंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने एक दिन पहले इसकी पुष्टि की थी। वहीं, पाकिस्तान की संसद (नेशनल असेंबली) पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से तीन दिन पहले ही भंग हो गई है। निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की नेशनल असेंबली भंग करने की सिफारिश को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बुधवार देर रात मंजूर कर लिया। इसके अलावा, ससंद में पिछले दो दिनों से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन गृहमंत्री ने मणिपुर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं, प्रधानमंत्री ने हिंसा की खबरें देखते ही मुझे रात में चार बजे और अगली सुबह साढ़े छह फोन किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर देंगे जवाब
मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी आज जवाब देंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने एक दिन पहले इसकी पुष्टि की थी। बता दें, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज तीसरा दिन है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान पीएम मोदी विपक्ष पर हमलावर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाम चार बजे पीएम मोदी सदन में अपनी बात रखेंगे। 26 जुलाई को मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Social Media

पाकिस्तान की संसद तीन दिन पहले ही भंग
पाकिस्तान की संसद (नेशनल असेंबली) पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से तीन दिन पहले ही भंग हो गई है। निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की नेशनल असेंबली भंग करने की सिफारिश को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बुधवार देर रात मंजूर कर लिया। इससे वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया और अगले आम चुनाव का रास्ता साफ हो गया। अब पाकिस्तान में नई निर्वाचित सरकार के गठन तक कार्यवाहक सरकार सत्ता संभालेगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
अमित शाह - फोटो : ANI

अमित शाह बोले- खबरें आते ही पीएम ने रात के चार बजे मुझे कॉल किया
ससंद में पिछले दो दिनों से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन गृहमंत्री ने मणिपुर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं, प्रधानमंत्री ने हिंसा की खबरें देखते ही मुझे रात में चार बजे और अगली सुबह साढ़े छह फोन किया। और विपक्ष कहता है कि मोदी जी को बिल्कुल चिंता नहीं है। हमने तीन दिन तक लगातार काम किया। 16 वीडियो कॉन्फ्रेंस की। 36,000 सीएपीएफ कर्मियों को तुरंत राज्य में भेजा। वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल किया। मुख्य सचिव और डीजीपी को बदल दिया। सूरत से नये सलाहकार को भेजा। सब कुछ चार मई को ही किया गया। हिंसा शुरू होने के चौबीस घंटों के अंदर कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व से लेकर उत्तर के पहाड़ी राज्यों और UP में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट
अगले कुछ दिन उत्तराखंड, हिमाचल और देश के पूर्वी हिस्से के कुछ राज्यों पर मौसम के लिहाज से भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और दूसरी घटनाओं में दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Imran Khan - फोटो : Social Media

इमरान खान की बेदखली को लेकर अमेरिकी मीडिया का बड़ा दावा
पाकिस्तान की सत्ता से इमरान खान की बेदखली को लेकर अमेरिकी मीडिया ने एक बड़ा दावा किया है। अमेरिकी मीडिया कुछ पाकिस्तानी दस्तावेजों के हवाले से कहा कि रूस-यूक्रेन विवाद में तटस्थता के कारण अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए प्रोत्साहित किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Joe Biden - फोटो : ANI

चीनी निर्माण परियोजनाओं में अब अमेरिका नहीं करेगा निवेश
चीन में अमेरिकी निवेश पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी अखबार का कहना है कि बीजिंग अपने निवेश का इस्तेमाल अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने में कर सकता है। अमेरिका के इस निर्णय से चीन के साथ दूरी थोड़ी और बढ़ गई है। अखबार के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिये हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Russia plant explosion - फोटो : सोशल मीडिया

रूस की राजधानी मॉस्को के पास फैक्ट्री में विस्फोट
रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर-पूर्व में सर्गिएव पोसाद क्षेत्र में एक संयंत्र में विस्फोट की खबर है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए। रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, विस्फोट में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है और कई के शरीर काफी जल गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
टमाटर के दामों में उछाल से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक - फोटो : अमर उजाला

टमाटर-प्याज ने बढ़ाई मुश्किल
टमाटर और प्याज की अगुवाई में खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी से खुदरा महंगाई जुलाई, 2023 में मासिक आधार पर 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 6.7 फीसदी के स्तर तक पहुंच सकती है। एसबीआई ने ईकोरैप रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। जून में खुदरा महंगाई दर 4.8 फीसदी रही थी। सरकार 14 अगस्त, 2023 को जुलाई के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई के आंकड़े जारी कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
ग्रीन हाउस गैस - फोटो : PTI

भारत ने 33 फीसदी घटाया ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन
पृथ्वी को गर्म होने से बचाने और जलवायु परिवर्तन रोकने में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए भारत ने ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन महज 14 साल में 33 फीसदी घटा लिया है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) में तय लक्ष्य के अनुसार, इसे साल 2005 के मुकाबले साल 2030 तक 45 फीसदी घटाया जाना है। भारत इस लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गया है। यह आंकड़े सरकार द्वारा यूएन को भेजे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
pension new - फोटो : istock

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मियों की महारैली आज
पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर देशभर के केंद्रीय व राज्य सरकार के कर्मचारी हुंकार भरेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज (10 अगस्त) महारैली में शक्ति प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव डालेंगे। इस रैली का आह्वान ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन (एनएफआइआर) ने संयुक्त रूप से किया है। दोनों यूनियन ने दावा किया है कि महारैली में एक लाख से अधिक यूनियन के सदस्य पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें