फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: देश में नए साल का जोरदार स्वागत, पहले दिन से सर्दी का सितम, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 01 Jan 2023 07:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हम अब नए साल 2023 में कदम रख चुके हैं। वहीं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल है और लोग घरों से निकलकर नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं नए साल के पहले दिन यानी रविवार से सर्दी एक बार फिर सताएगी। देर शाम पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के चलते उच्चतम तापमान में गिरावट आई। साथ ही केंद्र सरकार एक जनवरी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत 81.35 करोड़ लाभार्थियों को एक साल के लिए मुफ्त अनाज मुहैया कराएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
New year celebration - फोटो : amar ujala
देश में नए साल का जोरदार स्वागत, दिल्ली, मुंबई समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल
भारत में भी नए साल की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल है और लोग घरों से निकलकर नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मना रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
सर्दी का सितम - फोटो : PTI
उत्तर भारत में नए साल के पहले दिन से फिर सर्दी का सितम
राष्ट्रीय राजधानी, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में नए साल के पहले दिन यानी रविवार से सर्दी एक बार फिर सताएगी। दिल्ली-एनसीआर में वैसे तो शनिवार को दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन देर शाम पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के चलते उच्चतम तापमान में गिरावट आई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
अनाज - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार आज से देगी मुफ्त अनाज
सरकार एक जनवरी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत 81.35 करोड़ लाभार्थियों को एक साल के लिए मुफ्त अनाज मुहैया कराएगी। खाद्य मंत्रालय ने शनिवार को एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2023 तक सभी एनएफएसए लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न के शून्य मूल्य को अधिसूचित किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
साल के पहले ही दिन आया भूकंप
नए साल के स्वागत में खुशियां मना रहे दिल्ली और आसपास के लोगों की खुशियां उस समय काफूर हो गईं जब रात को धरती डोल उठी। नए साल के पहले दिन रविवार देर रात दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी जान-माल की हानि की जानकारी नहीं दी है। भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
पीएम मोदी की मां हीराबेन - फोटो : PTI
वडनगर में पीएम मोदी की मां हीराबेन के लिए प्रार्थना सभा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की याद में आज प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद में निधन हो गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
महाकाल मंदिर में भस्म आरती। - फोटो : सोशल मीडिया
नए साल पर मंदिरों में भी आस्था का उत्सवविंध्यवासिनी धाम व महाकाल पहुंचे श्रद्धालु
नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों पर सैलानियों की भीड़ है, तो देशभर के प्रमुख मंदिरों में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा है। पूरे साल सुखमय जीवन व उत्साह की कामना के लिए लाखों श्रद्धालु अपने-अपने इष्ट के दर्शन करेंगे। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ धाम, मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेिवहारी मंदिर, मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी, जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में मां वैष्णो देवी व मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का रेला दिख रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएएफ। - फोटो : संजय कुमार
आज से रिट्रीट सेरेमनी के लिए होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
भारत-पाक सीमा जेसीपी अटारी पर रोजाना सायं होने वाली बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के लिए नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की नई शुरुआत होगी। देश की इस एतिहासिक सेरेमनी को पहली पंक्ति में बैठकर देखने के लिए सैलानियों को अब बीएसएफ हेडक्वार्टर में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
कोविड-19 अस्पताल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सरकार ने कोविड-19 को लेकर जारी की गाइडलाइन
कर्नाटक सरकार ने शनिवार को उच्च जोखिम देशों से आने वाले नागरिकों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी की गई गाइडलाइंस में सरकार ने कहा कि उच्च जोखिम देशों से आने वालों को सात दिनों का होम क्वारंटाइन अनिवार्य होगा। सरकार ने कोविड मरीजों और उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों पर निगरानी एवं रोकथाम के प्रयास को बढ़ाने का निर्णय लिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर
मध्य फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी
सीबीएसई की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होने के बाद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग मध्य फरवरी से परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। उधर, मुख्यमंत्री ने भी परीक्षाएं समय से कराने के निर्देश दिए हैं ताकि अप्रैल में शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
वर्ष के अंतिम दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन नहीं होंगे बाबा विश्वनाथ के VIP दर्शन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में एक जनवरी को वीआईपी दर्शन नहीं हो सकेंगे। मंदिर में भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सभी तरह के टिकट बंद कर दिए हैं और प्रोटोकॉल को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। देर रात तक मंदिर में एक जनवरी को आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारियां चलती रहीं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें