फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान आज से शुरू, पाकिस्तानी संसद भंग करने की सिफारिश करेंगे पीएम शरीफ

Wed, 09 Aug 2023 07:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत आज से 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान शुरू होगा। 30 अगस्त तक सभी पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कार्यकाल 12 अगस्त को खत्म हो रहा है। इसी के चलते प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि वह पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को समय से पहले भंग करने के लिए बुधवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को पत्र लिखेंगे। इसके अलावा, राम जन्मभूमि आंदोलन जब 1992 में जोर पकड़ रहा था, तब भाजपा नेता विजया राजे सिंधिया ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को आश्वासन दिया था कि बाबरी मस्जिद को कुछ नहीं होगा और उन्होंने अपने मंत्रियों की सलाह के खिलाफ उनकी बात पर विश्वास किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को यह खुलासा किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
Meri Maati Mera Desh - फोटो : सोशल मीडिया

आज से शुरू होगा 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान
'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत आज से 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान शुरू होगा। 30 अगस्त तक सभी पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका समापन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा। देशभर की पंचायतों की मिट्टी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 'अमृत वाटिका' बनेगी। यह स्वतंत्रता, एकता और अखड़ता में योगदान देने वाले नायकों को समर्पित 'आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक' होगा। इसके अलावा गांवों में तालाबों के संरक्षण के मकसद से उनके किनारे देश व कर्तव्य के लिए जान देने वाले शहीदों के नाम पर स्मारक भी बनाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Social Media

आज संसद भंग करने की सिफारिश करेंगे पीएम शहबाज शरीफ
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कार्यकाल 12 अगस्त को खत्म हो रहा है। इसी के चलते प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि वह पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को समय से पहले भंग करने के लिए बुधवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को पत्र लिखेंगे, ताकि देश में जल्द से जल्द चुनाव कराए जा सकें। इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में शहबाज शरीफ बोले कि एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर शरद पवार का दावा
राम जन्मभूमि आंदोलन जब 1992 में जोर पकड़ रहा था, तब भाजपा नेता विजया राजे सिंधिया ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को आश्वासन दिया था कि बाबरी मस्जिद को कुछ नहीं होगा और उन्होंने अपने मंत्रियों की सलाह के खिलाफ उनकी बात पर विश्वास किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को यह खुलासा किया। वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी की किताब ‘हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’ के लॉन्च पर बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय रक्षा मंत्री रहे पवार ने कहा कि वह तत्कालीन गृह मंत्री और गृह सचिव के साथ बैठक में मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
यास तूफान का कहर - फोटो : ANI

अमेरिका में तूफान का कहर
पूर्वी अमेरिका फिलहाल भारी तूफान और बवंडर की चपेट में है। इस वजह से न्यूयॉर्क से अलबामा तक लगभग दस लाख घरों और व्यवसायों की बिजली गुल हो चुकी है। भारी तूफान के कारण हजारों उड़ानें भी रद्द हो चुकी हैं। करीब पांच करोड़ लोग तूफान के कारण परेशान हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
pension new - फोटो : istock

पेंशन अधिकार रैली में हुंकार भरेंगे सरकारी कर्मी
पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर देशभर के केंद्रीय व राज्य सरकार के कर्मचारी हुंकार भरेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में 10 अगस्त को महारैली में शक्ति प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव डालेंगे। इस रैली का आह्वान ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन (एनएफआइआर) ने संयुक्त रूप से किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

मेवात के 300 परिवारों के पलायन का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
मेवात हिंसा में जातीय संहार जैसी कोर्ट की टिप्पणी के बाद अब समुदाय विशेष के 300 से अधिक परिवारों के पलायन का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जिला परिषद सदस्य याहुदा मोहम्मद ने एडवोकेट मोहम्मद अरशद के माध्यम से अर्जी दाखिल कर इस मामले में पक्ष बनाने की मांग की है। इस अर्जी पर हाईकोर्ट जल्द सुनवाई करेगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
यासीन मलिक - फोटो : एएनआई

गंजू के जरिये कई कश्मीरी पंडितों की हत्या से पर्दा उठने की उम्मीद
सरकार की ओर से सेवानिवृत्त जज नीलकंठ गंजू की हत्या की एसआईए जांच से आतंकवाद के दौर में कश्मीरी पंडितों की हुई कई हत्याओं से पर्दा उठने की उम्मीद है। जेल में बंद यासीन मलिक के अलावा जावेद अहमद मीर उर्फ नलका तथा मुश्ताक अहमद जरगर उर्फ लटरम समेत नब्बे के दशक में सक्रिय कई आतंकियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कश्मीरी पंडितों के अनुसार आतंकवाद के दौर में उनके 700 सदस्यों की हत्या की गई थी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

करो या मरो वाले मैच में भारत की एकतरफा जीत
भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में दमदार वापसी की है। हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम 2-1 के स्कोर के साथ सीरीज अपने नाम करने से एक जीत दूर है। यह सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकी दोनों मैच भी अपने नाम करने होंगे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
संजीव सान्याल, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य। - फोटो : ANI

सान्याल बोले- वैश्विक एजेंसियों की भारत को दी गई रेटिंग बेतुकी
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि वैश्विक साख मूल्यांकन एजेंसियों की ओर से भारत को दी गई मौजूदा सॉवरेन रेटिंग पूरी तरह बेतुकी है। इन एजेंसियों को भारत को कम-से-कम एक या दो श्रेणी ऊपर की रेटिंग देनी चाहिए। सान्याल ने कहा, भारत को निवेश श्रेणी में सबसे नीचे रहने का कोई कारण नहीं है। रेटिंग एजेंसियों के ढांचे पर सवाल उठाया जाना चाहिए। भारत को एहसास होना चाहिए कि उन्हें आसानी से बदला जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
स्पेन में मिले डायनासोर के 30 अंडे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

राजस्थान के जैसलमेर में मिला सबसे प्राचीन शाकाहारी डायनासोर थारोसोरस
राजस्थान के जैसलमेर में आज भले ही थार रेगिस्तान नजर आता है, लेकिन 16.7 करोड़ साल पहले यहां दुनिया का सबसे पुराना शाकाहारी डायनासोर रहा करता था। थार रेगिस्तान में इसका जीवाश्म मिला, इसलिए इसे ‘थारोसोरस इंडिकस’ यानी भारत के थार का डायनासोर नाम दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें