फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज पीएम मोदी लोकसभा में देंगे जवाब, चीन का अमेरिका से बातचीत से इनकार

Wed, 08 Feb 2023 07:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मंगलवार को संसद में जोरदार बहस हुई। अदाणी कंपनी के शेयरों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस में जमकर घमासान मचा और एक-दूसरे पर हमले हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे। वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और उनके बीजिंग समकक्ष जनरल वेई फेंघ के बीच टेलीफोन कॉल के लिए वाशिंगटन के अनुरोध को चीन ने अस्वीकार कर दिया है। साथ ही तुर्किये-सीरिया में 24 घंटे में भूकंप के सात विनाशकारी झटकों में 7,700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। और ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
संसद में पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
Budget Session: नोकझोंक के साथ राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा, आज पीएम मोदी लोकसभा में देंगे जवाब
बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मंगलवार को संसद में जोरदार बहस हुई। अदाणी कंपनी के शेयरों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस में जमकर घमासान मचा और एक-दूसरे पर हमले हुए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में सरकार को अदाणी के मुद्दे पर घेरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
Chinese spy balloon - फोटो : सोशल मीडिया
Spy Balloon: जासूसी गुब्बारा गिराए जाने से बिफरा चीन
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और उनके बीजिंग समकक्ष जनरल वेई फेंघ के बीच टेलीफोन कॉल के लिए वाशिंगटन के अनुरोध को चीन ने अस्वीकार कर दिया है। पेंटागन ने यह जानकारी दी है। शनिवार को अटलांटिक महासागर में दक्षिण कैरोलिना के तट पर गुब्बारे को मार गिराए जाने के तुरंत बाद यह अनुरोध किया गया था। 
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
तुर्किये में भूकंप के बाद कयामत का मंजर। - फोटो : Twitter
Turkey Earthquake: तुर्किये-सीरिया में 7,700 से ज्यादा की मौत
तुर्किये-सीरिया में 24 घंटे में भूकंप के सात विनाशकारी झटकों में 7,700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। और ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों में तीस हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, तुर्किये में मृतकों की संख्या आठ गुना तक बढ़ने की आशंका है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
Adani Group: अदाणी समूह की 7 कंपनियों के शेयर 2019 से ही नियामकीय निगरानी में
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के बड़ी गिरावट वाले शेयर नियामकीय निगरानी के दायरे में आ गए हैं। इससे पहले भी कीमतों में भारी तेजी के बाद समूह की कुछ कंपनियों के शेयरों पर नियामकीय निगरानी बढ़ाई गई थी। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, अदाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर 2019 के बाद से विभिन्न अवधि के दौरान कीमतों में असामान्य उतार-चढ़ाव और प्रवर्तकों के अधिक संख्या में गिरवी रखे जाने के कारण नियामकीय निगरानी के दायरे में हैं।  
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
Jammu Kashmir : घाटी में कल से फिर बिगड़ेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने से प्रदेश के लगभग सभी इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में सामान्य से 3-4 डिग्री वृद्धि हुई है। हालांकि रात को अभी ठंडक कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 9 और 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
अदालत में जाने से पहले लड्डू गोपाल। - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामलाः अदालत में हाजिर हुए लड्डू गोपाल, 13 फरवरी के होगी अगली सुनवाई
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण से जुड़े एक मामले में मंगलवार को पक्षकार के रूप में ठाकुर केशवदेव अदालत में हाजिर हुए। सिविल जज सीनियर डिवीजन की न्यायाधीश ने इस पर श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडे को लड्डू गोपाल (ठाकुर केशवदेव) जी को आगे से अदालत में न लाने का कहा। 
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में बस-कार की टक्कर, 25 लोगों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी कोहिस्तान इलाके में 40 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक बस ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन पानी में गिर गए, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया समा (SAMAA) ने दी है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस। - फोटो : social media
UN: दुनिया पर मंडरा रहा एक और व्यापक युद्ध का खतरा
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने आगाह किया है कि दुनिया अभी तक के सबसे चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रही है और उस पर एक व्यापक युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को इस माह के अंत में एक साल पूरा होने जा रहा है। 
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : ANI
Bihar: संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ पंडितों वाले बयान पर बिहार की अदालत में याचिका
संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाल में दिए एक भाषण में कथित रूप से पंडितों को ब्राह्मणों को बदनाम करने के मामले में बिहार की एक अदालत में शिकायत दर्ज की गई। वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष याचिका दायर की थी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
Drone: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- ड्रोन से जल्द भेजी जा सकेगी मिसाइल
देश में जल्द ही ड्रोन से मिसाइल भी भेजी जा सकेगी। ये दावा है केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का। मंगलवार को दिल्ली के एक निजी होटल में स्काई यूटीएम (अनमेन ट्रैफिक मैनेजमेंट) को लॉन्च करते हुए मंत्री ने कहा कि डिफेंस में मिसाइल को ले जाने वाले ड्रोन बनाए जा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें