फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज से होगी चर्चा, राहुल गांधी करेंगे बहस की शुरुआत

Tue, 08 Aug 2023 07:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मोदी सरकार मंगलवार यानी आज अपने दूसरे कार्यकाल में पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। चूंकि चंद महीने बाद लोकसभा चुनाव है और संख्याबल की दृष्टि से सरकार को कोई खतरा नहीं है, ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा चुनावी होगी। वहीं, मणिपुर में आदिवासियों का समूह इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करेगा। इसके अलावा, वाराणसी में सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) की अदालत में मंगलवार को ज्ञानवापी से जुड़े ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर की तरफ से दाखिल वाद पर सुनवाई होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
राहुल गांधी और पीएम मोदी - फोटो : Social Media

अविश्वास प्रस्ताव पर आज से होगी चर्चा
मोदी सरकार मंगलवार यानी आज अपने दूसरे कार्यकाल में पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। चूंकि चंद महीने बाद लोकसभा चुनाव है और संख्याबल की दृष्टि से सरकार को कोई खतरा नहीं है, ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा चुनावी होगी। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता ऐसे समय में बहाल हुई है, जब मंगलवार को संसद में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
अमित शाह - फोटो : ANI

मणिपुर के आदिवासियों का प्रतिनिधिमंडल अमित शाह से करेगा मुलाकात
मणिपुर में आदिवासियों का समूह इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल अपनी पांच प्रमुख मांगें उठाएगा, जिसमें एक अलग राजनीतिक प्रशासन और 3 मई से जातीय हिंसा में मारे गए कुकी-जो समुदाय के सदस्यों को चुराचांदपुर जिले में सामूहिक दफन करना शामिल है। आईटीएलएफ के सचिव मुआन टॉम्बिंग ने बताया कि गृहमंत्री से बातचीत करेंगे और मांगें रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे जारी - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी के एक और मामले में सुनवाई आज
वाराणसी में सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) की अदालत में मंगलवार को ज्ञानवापी से जुड़े ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर की तरफ से दाखिल वाद पर सुनवाई होगी। इस वाद में ज्ञानवापी का मालिकाना हक हिंदुओं के पक्ष में घोषित करने और उस स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण में केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Pakistan police - फोटो : Khaleej times

बलूचिस्तान के पंजगुर में लैंडमाइन ब्लास्ट, सात लोगों की मौत
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया है। डिप्टी कमिश्नर अमजद सोमरो का कहना है कि बलागातर यूसी के चेयरमैन इश्तियाक याकूब कुछ लोगों के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। गाड़ी में एक रिमोट विस्फोटक उपकरण लगा हुआ था। गाड़ी जैसे ही बलगातर इलाके के चकर बाजार पहुंची, वैसे ही ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Chandrayaan-3 - फोटो : Amar Ujala

चंद्रयान-3 के आखिरी 100 किमी का सफर बेहद नाजुकचं
चंद्रयान-3 अच्छी दशा में है और चंद्रमा पर उतरने के लिए अहम चरण की ओर बढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोमवार को बताया कि यान को चंद्रमा पर 100 किमी के परिक्रमा पथ से सतह की ओर लाना बेहद नाजुक चरण होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सब्जी की दुकान पर लाल-लाल टमाटर - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी की थाली लगातार तीसरे महीने हुई महंगी
टमाटर और अन्य सब्जियों की बढ़ती कीमतों का असर अब लोगों की थाली पर पड़ने लगा है। शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमतें लगातार तीसरे महीने बढ़ी हैं।  क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में शाकाहारी थाली 28 फीसदी महंगी हो गई। मांसाहारी थाली के दाम 11 फीसदी बढ़ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन के 5 लोगों की मौत 31 घायल
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। दोनों देशों के बीच इस जंग को शांत कराने के लिए कई देश प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सऊदी अरब के जेद्दाह में रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने पर चर्चा चल रही है। बावजूद इसके दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमले भी कर रहे हैं। इस बीच, सामने आाया है कि पूर्वी यूक्रेन के शहर पोक्रोव्स्क में रूस ने मिसाइल हमले किए हैं।  शहर की एक आवासीय इमारत को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
रूस का चांद मिशन। - फोटो : सोशल मीडिया।

चांद की ओर रूस ने फिर बढ़ाए कदम
दुनिया भर की निगाहें इस समय भारत के मिशन चंद्रयान-3 पर टिकी हैं। वहीं, दूसरी ओर रूस एक बार फिर अपने मिशन मून को लॉन्च करने की तैयारी में है। रूस करीब 50 सालों बाद ऐसा कदम उठा रहा है। एक रूसी अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई सालों की देरी के बाद हम इस सप्ताह शुक्रवार यानी 11 अगस्त को चांद के लिए अपने मून मिशन लूना-25 लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने भी इसकी पुष्टि की है। इससे पहले रोस्कोस्मोस की तरफ से लूना-24 को 1976 में लॉन्च किया गया था। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

आज से तीन दिन की हड़ताल पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 20 हजार आशा वर्कर्स
हरियाणा में लिपिकों की एक माह से भी अधिक समय से चल रही हड़ताल और पटवारियों की ओर से अतिरिक्त कार्य को छोड़ने के आंदोलन के बीच अब स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा वर्कर्स भी तीन दिन की हड़ताल पर जा रही हैं। मंगलवार आठ से दस अगस्त तक वर्कर्स अपने मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगी। सोमवार को पंचकूला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए बुलाई बैठक में अधिकारियों के रवैये से खफा होकर वर्कर्स ने पूर्व में नियोजित आंदोलन के तहत हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI

मणिपुर के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई तीन पूर्व महिला जजों की समिति
सुप्रीम कोर्ट ने हिंसाग्रस्त मणिपुर में पीड़ितों को राहत, उनके पुनर्वास व हर्जाने की निगरानी के लिए हाईकोर्ट की तीन महिला जजों की एक समिति बनाई है। यह समिति वहां की स्थितियों का आकलन कर सीधे सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी। शीर्ष अदालत समग्र स्थिति की निगरानी भी करेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें