फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राजस्थान में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, गुजरात में पुल ढहने से 10 की मौत; NCR में झमाझम बारिश

Wed, 09 Jul 2025 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली और कुछ इलाकों में जलभराव भी हुआ। वहीं, राजस्थान के चुरू के पास एक जगुआर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें भारतीय वायुसेना के दो पायलटों की मौत हुई। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, जो उन्हें मिला 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। भारत में कारोबारी एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा जल्द शुरू होगी, इसके लिए इनस्पेस ने मंजूरी दी है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा माता-पिता बनने जा रहे हैं, जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित की, जिसमें जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। वहीं, गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर पुल गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, कई घायल हुए हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।  उधर, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मेथी और मूंग के बीजों के साथ कृषि प्रयोग कर रहे हैं। अमेरिकी शॉर्ट सेलर ने वेदांता समूह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे कंपनी ने पूरी तरह गलत बताया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
विज्ञापन

2 of 11
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत; राजधानी के कुछ इलाकों में भरा पानी
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली। गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश से राहत मिली। मंगलवार को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बादल नहीं बरसे। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया था। दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। बीडी मार्ग इलाके से दृश्य, जहां पानी भर गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
भारतीय वायुसेना का जगुआर। - फोटो : अमर उजाला
Jaguar Crash: पांच महीने में दूसरा जगुआर क्रैश; करगिल और सियाचिन में दिखाई थी ताकत, क्या अब विदाई की घड़ी आई?
राजस्थान के चुरू के पास बुधवार सुबह एक जगुआर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो पायलटों की मौत हो गई। आईएएफ ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है। ऐसे में यह जानना अहम है कि जो जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह कितना खतरनाक है? आमतौर पर भारत में फ्लाइंग कॉफिन कहे जाने वाले मिग विमानों के हादसे की खबरें आम हैं, पर जगुआर का भारत में क्या इतिहास है?  इसे किसने बनाया है और इसकी खूबियां क्या हैं? भारतीय वायुसेना कब से इस फाइटर जेट का इस्तेमाल कर रही है और इसने कब-कब देश को संघर्ष के मैदान पर बढ़त दिलाई है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
PM Modi - फोटो : PTI
पीएम मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से नवाजे गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया ने भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज दिया है। पीएम मोदी को बुधवार को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया गया। मई 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से किसी विदेशी सरकार की ओर से उन्हें प्रदान किया गया यह 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
भारत में 'स्टारलिंक' को मिली मंजूरी - फोटो : ANI
Satellite Internet: भारत में अब बहुत जल्द शुरू होगा Starlink इंटरनेट, INSPACe ने दी लॉन्च की मंजूरी
भारत में अब जल्द ही एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink लॉन्च होने वाला है। देश की अंतरिक्ष क्षेत्र की निगरानी और प्रमोशन करने वाली संस्था INSPACe ने Starlink Satellite Communications को भारत में Starlink Gen1 Constellation के माध्यम से इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी है। INSPACe की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, यह अधिकृत लाइसेंस पांच साल के लिए वैध रहेगा। इसका मतलब यह है कि आने वाले वर्षों में भारत के दूरदराज इलाकों तक भी हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rajkummar_rao
Rajkummar-Patralekhaa: पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार-पत्रलेखा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी; सेलेब्स ने दी बधाई
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर माता-पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है। उनकी इस गुड न्यूज को शेयर करने के बाद कई सेलेब्स और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने पालने के साथ एक खूबसूरत पेस्टल रंग की तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की, जिसमें लिखा है "बेबी ऑन द वे"। राजकुमार ने कैप्शन के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'उत्साहित' और साथ ही लाल दिल वाले इमोजी बनाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : X/BJP
Delhi: पीडब्ल्यूडी ने सीएम रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर किया रद्द, विभाग ने बताई यह वजह
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन के लिए निकला टेंडर रद्द कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने पत्र जारी कर प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है। टेंडर जारी होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी (आप) के साथ-साथ कांग्रेस लगातार दिल्ली सरकार पर हमलावर थी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने बंगले के रेनोवेशन के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया था। आप ने तो सीएम रेखा गुप्ता के बंगले को 'माया महल' नाम दे दिया था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
जोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड टीम - फोटो : ANI
IND vs ENG: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की 4 साल बाद वापसी, यह खिलाड़ी बाहर
लॉर्ड्स में गुरुवार (10 जुलाई) से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। इंग्लिश टीम ने एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज जोश टंग को बाहर कर जोफ्रा आर्चर को जगह दी गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। लीड्स में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि एजबेस्टन में टीम इंडिया ने 336 रन से जीत हासिल कर इतिहास रचा था। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Vadodara Bridge Collapse - फोटो : PTI
Vadodara Bridge Collapse: महिसागर नदी पर पुल ढहने से अब तक 10 लोगों की मौत; घायलों में किसी की हालत गंभीर नहीं
गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। हादसे में अब तक 10 लोगों की जान चली गई है। हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस अधीक्षक (वडोदरा ग्रामीण) रोहन आनंद ने बताया कि बचाए गए नौ लोगों में से पांच का वडोदरा शहर के सरकारी एसएसजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। पुल का 10 से 15 मीटर लंबा स्लैब सुबह करीब 7.30 बजे ढहा था। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
अंतिरक्ष में माइक्रोग्रैविटी में बीजों का अंकुरण कर रहे शुभांशु शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
Farming in Space: अंतरिक्ष में किसान बने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला; मेथी और मूंग के बीज के साथ कर रहे प्रयोग
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने 14 दिवसीय प्रवास के 12 दिन पूरे कर चुके हैं। इन 10 दिनों में उन्होंने कई प्रयोग किए। प्रयोगों के क्रम में उन्होंने किसान की भी भूमिका निभाई। उन्होंने अपने साथ ले गए मेथी और मूंग के बीजों का अंकुरण किया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में स्प्राउट्स प्रोजेक्ट को सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अंकुरण और पौधों के शुरुआती विकास और उन पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करने के लिए अंजाम दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
भारत के इक्विटी बाजार ने दिए बेहतर रिटर्न्स - फोटो : एएनआई
Vedanta: अमेरिकी शॉर्ट सेलर के निशाने पर अब वेदांता समूह, बताया ताश के पत्तों से बना घर, कंपनी बोली- सरासर झूठ
अमेरिकी शॉर्ट सेलर वाइसराय रिसर्च ने बुधवार को अरबपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली ब्रिटिश कंपनी वेदांता रिसोर्सेज को एक "परजीवी" करार दिया और कहा कि फर्म अपनी  भारतीय इकाई को "व्यवस्थित रूप से खत्म कर रही है"। हालांकि, इस आरोप को समूह ने "चुनिंदा गलत सूचना वाला और निराधार" बताया, जिसका उद्देश्य कंपनी को बदनाम करना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें