फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से चैत्र नवरात्रि; नागपुर-छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे पीएम और झारखंड में मुख्तार गैंग का शूटर ढेर

Sun, 30 Mar 2025 06:51 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुड़ी पड़वा पर नागपुर में रहेंगे और पहली बार संघ मुख्यालय जाएंगे। वहीं, चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ने के आसार हैं, जबकि कई हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहेगी। वहीं, अयोध्या में रामनवमी का उल्लास शुरू हो गया है, जहां लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। उधर, अमेरिका ने कई विदेशी छात्रों का वीजा रद्द कर दिया है, जिससे भारतीय छात्र भी प्रभावित हुए हैं। वहीं, झारखंड में पुलिस ने एनकाउंटर में मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया को मार गिराया।  वहीं, हमास ने मिस्र-कतर के युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूर किया, लेकिन इस्राइल ने इसे ठुकरा दिया। भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार को आपदा राहत भेजी। कठुआ में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का  अभियान जारी है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

2 of 10
पीएम मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुड़ी पड़वा पर आज नागपुर में रहेंगे मोदी; बतौर PM पहली बार जाएंगे संघ मुख्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुड़ी पड़वा के दिन नागपुर पहुंचेंगे और रेशिमबाग स्थित आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे। इस दौरान मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मोदी के इस दौरे को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने 47 स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 10
नयनादेवी माता का मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र आज से, सजा मां का दरबार: हिमाचल के शक्तिपीठ पूरी तरह तैयार, नयनादेवी में 22 घंटे खुलेंगे कपाट
चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। प्रदेश के शक्तिपीठों में नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर सज गए हैं। कई मंदिर विदेशी फूलों से सजाए हैं। कांगड़ा के श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह चार बजे से खुलेंगे। बज्रेश्वरी माता मंदिर के कपाट सुबह साढ़े चार बजे खुलेंगे। ज्वालामुखी माता मंदिर में सुबह 5 बजे गर्भ गृह के कपाट खोले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
भीषण गर्मी - फोटो : Freepik
Weather: आज से उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगी गर्मी; कश्मीर से कर्नाटक और लद्दाख से पुडुचेरी तक हल्की बारिश
पिछले दो दिनों से उत्तर भारत में तेज सहती हवाएं चलने से मौसम में नमी आ गई है, लेकिन रविवार से उत्तर पश्चिम भारत में फिर गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार को भी अधिकतम 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत के मेघालय और दक्षिण के केरल तक कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश हुई। वहीं, हरियाणा के पंचकूला में बादल छाए रहे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 10
लाइटिंग लगाकर सजाया राम मंदिर - फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra Whatsapp Channel
UP: आज से रामनवमी के उल्लास में डूब जाएगी रामनगरी, आठ हजार मंदिरों में गूंजेगा बधाई गान, होगा राम का गुणगान
महाकुंभ मेले के बाद अब रामनगरी में रामनवमी मेले का उल्लास छलकने लगा है। रविवार से नौ दिवसीय रामनवमी मेले का शुभारंभ हो रहा है। अयोध्या रामजन्मोत्सव के उल्लास में लीन होने को तैयार है। रामनगरी मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। रामनगरी के आठ हजार मंदिरों में कथा-प्रवचनों से राम का गुणगान होगा तो बधाई गान भी गूंजेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 10
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
अमेरिका ने सैकड़ों विदेशी छात्रों का वीजा किया रद्द, खुद ही देश छोड़ने का आदेश
अमेरिका में पढ़ाई कर रहे सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय छात्रों को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईमेल भेजकर खुद को देश से निर्वासित करने का आदेश दिया है। इन छात्रों के एफ-1 वीजा (स्टूडेंट वीजा) को रद्द कर दिया गया है। इस फैसले की वह छात्रों की विश्वविद्यालय परिसर में छात्र आंदोलनों में भागीदारी बताई जा रही है। सरकार ने उन छात्रों पर भी कार्रवाई की है जिन्होंने सोशल मीडिया पर कथित देश विरोधी पोस्ट शेयर या लाइक की थी। भारतीय छात्रों पर भी इसका असर पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 10
मुख्तार गैंग का शूटर झारखंड में मारा गया। - फोटो : वीडियो ग्रैब।
Jharkhand: मारा गया फरार शूटर अनुज कनौजिया, मुख्तार गैंग से था संबंध; दो दिन पहले ही बढ़ाई गई थी इनामी राशि
मुख्तार अंसारी के शूटर और कुख्यात फरार अपराधी अनुज कनौजिया को झारखंड के जमशेदपुर में एनकाउंटर में मार गिराया गया। झारखंड पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में इमानी शूटर को मार गिराया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने एनकाउंटर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भारी गोलीबारी के बाद मुख्तार गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया को मार गिराया गया। उस पर 2.5 लाख रुपये का इनाम था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
Gaza Crisis - फोटो : UN
हमास ने स्वीकारा मिस्र-कतर का युद्धविराम प्रस्ताव, नेतन्याहू ने ठुकराया; अब यूएस संग कर रहे कुछ ऐसा
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को रोकने की कोशिशें जारी हैं। चरमपंथी समूह हमास ने शनिवार को कहा कि उसने गाजा में युद्ध विराम के लिए मिस्र और कतर की ओर से दिए गए नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, इस्राइल ने इस पर सहमति नहीं जताई और अमेरिका के साथ मिलकर नया प्रस्ताव रखा है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंचे भारतीय वायुसेना के विमान - फोटो : पीटीआई
Operation Brahma: म्यांमार उतरे भारतीय वायुसेना के पांच विमान, राहत सामग्री और एनडीआरएफ कर्मी लेकर पहुंचे
भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार में आपदा राहत और बचाव अभियान के विशेष मदद भेजी। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पांच विमान यंगून और नेपीडॉ में उतरे। ये विमान आपदा राहत सामग्री (एचएडीआर), 60 पैरा फील्ड एंबुलेंस और एडीआरएफ कर्मियों को लेकर पहुंचे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

10 of 10
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
Kathua Encounter: धमाकों से दिनभर गूंजते रहे जंगल, हर 50 मीटर पर गोलीबारी; रॉकेट दाग कर आगे बढ़ रहे सुरक्षाबल
पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए आतंकी अलग अलग टोलियों में बंट गए हैं। इस फिराक में हैं कि किसी भी तरीके से धार सड़क को पार कर लोहाई मल्हार के पहाड़ों तक पूर्व में छिपे बैठे आतंकियों तक पहुंचा जाए। उधर, सुरक्षाबलों नें उन्हें हर हाल में ढूंढकर खात्मा करने के लिए अभियान छेड़ रखा है। सनियाल से शुरू हुआ आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन छठे दिन भी जारी रहा। दिन भर सुफैन से कठेरा के बीच जंगल धमाकों और गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजते रहे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें