फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, चीन में मचा कोरोना से हाहाकार, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Sat, 30 Apr 2022 06:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीएम मोदी आज प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की मौजूदगी में मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम छह साल बाद हो रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 23 साल बाद गुरुवार की रात सबसे गर्म रही। शहर का न्यूनतम पारा 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा और चीन के शंघाई शहर में कोरोना के नए मामलों के चलते हाहाकार मचा हुआ है। सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए करीब एक माह से लॉकडाउन का विकल्प अपनाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
कार्यक्रम : मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी    
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की मौजूदगी में मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम छह साल बाद हो रहा है। सम्मेलन न्यायपालिका के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा करने का एक मंच है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
शिमला में गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : अमर उजाला
शिमला में गुरुवार की रात रही सबसे गर्म, आठ जिलों में आज से बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 23 साल बाद गुरुवार की रात सबसे गर्म रही। शहर का न्यूनतम पारा 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व 1999 में अप्रैल के दौरान शिमला का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शुक्रवार को ऊना में इस सीजन का अधिक तापमान रहा। ऊना में अधिकतम पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala
यूपी: पहले दिन ही लखनऊ नहीं पहुंचा मंत्री समूह, आज अधिकारियों के साथ होगी बैठक
प्रदेश सरकार की ओर से मंडलों में सरकार के कामकाज और जमीनी हकीकत जानने के लिए गठित मंत्री समूह पहले दिन ही राजधानी से नदारद रहा। जबकि सरकार ने मंत्री समूह को शुक्रवार से रविवार तक मंडल का दौरा करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक मंत्री को मंडल के एक जिले में रात्रि विश्राम के साथ 24 घंटे बिताने हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
कोयला - फोटो : pixabay
रेलवे की तैयारी: कोयले की गाड़ियों को तेज दौड़ाने के लिए यात्री ट्रेनों के 753 फेरे रद्द
देश के कई राज्यों में ब्लैकआउट होने से बचाने के लिए रेलवे युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। बिजली संयंत्रों के लिए कोयले की कम स्टॉक से निपटने के लिए जहां मालगाड़ी की लदान व रफ्तार बढ़ा दी गई है तो वहीं रेलवे ने कोयले की गाड़ियों की तेज आवाजाही के लिए देशभर में 753 (फेरे) यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
कनॉट प्लेस की घटना :  फर्जी मुठभेड़ में घायल कारोबारी को 25 साल बाद 15 लाख मुआवजा
दिल्ली हाईकोर्ट ने कनॉट प्लेस में 25 साल पहले हुई फर्जी मुठभेड़ में घायल कारोबारी तरुण प्रीत के परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। अदालत ने केंद्र सरकार को इस अवधि के लिए आठ फीसदी ब्याज के भुगतान को भी कहा है। ब्याज के साथ यह राशि लगभग 45 लाख होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
कोयला संकट - फोटो : Amar Ujala

कोल इंडिया से पावर प्लांट और डिस्कॉम तक लाखों करोड़ बकाया और मुफ्त बिजली ने देश को संकट में झोंका
बिजली कंपनियों पर लाखों करोड़ की देनदारी और मुफ्त बिजली देने की राज्यों में मची होड़ ने देश को बिजली संकट की मुसीबत में धकेला है। एक लाख करोड़ से अधिक देनदारी के बावजूद विद्युत कंपनियां राज्यों को बिजली आपूर्ति कर रही हैं, तो वोटों की सियासत में किसानों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक कहीं मुफ्त बिजली तो कहीं छूट दी जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
चीन में कोरोना का कहर - फोटो : Lockdown In China
चीन में कोरोना, शंघाई में मचा हाहाकार
चीन के शंघाई शहर में कोरोना के नए मामलों के चलते हाहाकार मचा हुआ है। सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए करीब एक माह से लॉकडाउन का विकल्प अपनाया है लेकिन अब लोग इस शहर से पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय पैकर्स और मूवर्स के साथ ही कुछ कानूनी फर्मों ने इस पलायन की पुष्टि की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : PTI
युद्ध का 65वां दिन : जेलेंस्की का दावा- कीव में और सामूहिक कब्रें मिलीं, रूसी सेना ने दागी मिसाइलें
यूक्रेन के प्रमुख शहर कीव ओब्लास्ट में एक सामूहिक कब्र मिलने की जानकारी सामने आई है। खुद देश के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया है कि शहर में कई सामूहिक कब्र मिली हैं, इनमें करीब 900 लोग दफन हैं। जेलेंस्की ने पोलिश मीडिया को यह भी बताया कि लगभग 500,000 यूक्रेनवासियों को अवैध रूप से रूस भेज दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

सुप्रीम फैसला: उपभोक्ता कानून से बाहर नहीं डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवाएं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के दायरे से बाहर नहीं रखा गया है। शीर्ष अदालत ने इस संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सही करार देते हुए मेडिको लीगल एक्शन ग्रुप की याचिका खारिज कर दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : Amar Ujala Graphics
केएल राहुल ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ दर्ज की धमाकेदार जीत
आईपीएल 2022 के 42वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हरा दिया। शुक्रवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 153 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। लखनऊ के गेंदबाजों ने पंजाब की टीम को 133 के स्कोर पर रोक दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
पंजाब में तीन दिन चलेगी लू, 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
पंजाब में अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल, एक और दो मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। शुष्क मौसम रहने के कारण राज्य के 18 जिलों में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हीरोपंती 2 को पहले दिन एडवांस बुकिंग का फायदा, आगे की राह मुश्किल
निर्माता साजिद नाडियाडवाला की टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘हीरोपंती 2’ उनकी पिछली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की राह पर पहले दिन से ही चल निकली है। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग टाइगर श्रॉफ की पिछले चार साल में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे कम रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें