फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting Fact: अगर पानी नहीं होता है एक्सपायर, तो बोतलबंद पानी पर क्यों लिखी जाती है एक्सपायरी डेट?

Fri, 29 Apr 2022 04:54 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्या पानी भी होता है एक्सपायर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
आपने अक्सर सुना होगा कि पानी कभी एक्सपायर नहीं होता, लेकिन जब आप पानी की बोतल खरीदते हैं, तो बाकि पेय पदार्थ की ही तरह इसमें भी आपको एक्सपायरी डेट लिखी हुई नजर आती है। ऐसे में हमारे मन में संदेह उत्पन्न होता है कि अगर पानी कभी एक्सपायर नहीं होता तो इसपर एक्सपायरी डेट क्यों लिखी होती है। क्या ये एक्सपायरी डेट बोतल की होती है? या फिर बोतल में पानी को बंद करने की प्रक्रिया में कुछ ऐसा होता है, जो पानी को खराब कर देता है? आइए जानते हैं इसका सही जवाब क्या है... 

क्या पानी भी होता है एक्सपायर?
ये सच है पानी खराब नहीं होता। अमेरिका का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा बोतलबंद पानी को रेग्यूलेट किया जाता है। कानूनी रूप से देखा जाए तो उसे बोतलबंद पानी पर शेल्फ लाइफ लिखने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन, एहतियात के तौर पर बोतलों पर मैन्यूफैक्चरिंग डेट से दो साल तक की एक्सपायरी डेट लिखी जाती है, क्योंकि एक समय के बाद प्लास्टिक बोतलबंद पानी में घुलना शुरू कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 7
क्या पानी भी होता है एक्सपायर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
पानी की बोतलों पर डाले जाते हैं लॉट कोड 
अंतर्राष्ट्रीय बोतलबंद पानी संघ (IBWA) के अनुसार, कुछ कंपनियां पानी की बोतलों पर तारीख के मुताबिक लॉट कोड डालती हैं, जिसकी मदद से डिस्ट्रिब्यूशन के लिए स्टॉक रोटेशन मैनेज करने में आसानी होती है। ये लॉट कोड प्रोडक्ट रिकॉल, पानी के दूषित होने और बॉटलिंग की गड़बड़ियों का पता लगाने में भी काम आते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
क्या पानी भी होता है एक्सपायर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
IBWA का कहना है कि बोतलों पर तारीख के हिसाब से लिखे ये लॉट कोड, असल में एक्सपायरी डेट नहीं होते. बल्कि ये लोगों को ये तय करने में मदद करती है कि उन्हें पहले सबसे पुरानी बोतल का इस्तेमाल करना लेनी चाहिए।

4 of 7
क्या पानी भी होता है एक्सपायर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
डिस्पोजेबल बोतल या रीयूजेबल बोतल कौन है बेहतर?
इसके अलावा एक और सवाल ये उठता है कि हमें डिस्पोजेबल बोतलों का इस्तेमाल करना चाहिए या रीयूजेबल बोतलों का? तो ध्यान रहे कि हमें रीयूजेबल बोतलों का ही इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि ये जेब के लिए भी अच्छा है और पर्यावरण के लिए भी।
विज्ञापन

5 of 7
क्या पानी भी होता है एक्सपायर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
हालांकि, ये एक चिंता का विषय है कि बोतलबंद पानी को लंबे समय तक स्टोर करके रखने से स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। इसके वजह ये है कि कई पानी की बोतलों में अभी भी रासायनिक BPA होता है, जिसे बिस्फेनॉल-ए  (Bisphenol-A) कहा जाता है। इस बात पर अभी भी बहस जारी है कि बीपीए का स्वास्थ्य पर कैसा प्रभाव है। 
विज्ञापन

6 of 7
क्या पानी भी होता है एक्सपायर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
सिंगल-यूज पानी की बोतलों का दोबारा न करें इस्तेमाल
हम में से कई लोग प्लास्टिक की पानी की बोतलों को फिर से भर कर इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन असल में इन्हें सिंगल-यूज के लिए ही बनाया जाता है। दरअसल, बार-बार इस्तेमाल करने पर या धूप में रहने पर इन बोतलों से रसायनों का स्राव हो सकता है, जो पानी में घुल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्या पानी भी होता है एक्सपायर? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
यही वजह है कि डिस्पोजेबल बोतल को दोबारा इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी जाती है। साथ ही BPA मुक्त प्लास्टिक या स्टेनलेस स्टील की बोतले इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें