फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: राष्ट्रीय खेलों का पीएम मोदी करेंगे आगाज, सोनिया गांधी से मिलेंगे गहलोत, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 29 Sep 2022 07:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
36वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज देश के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगारंग समारोह के जरिए करेंगे। इस दौरान पीएम खेलों में भाग लेने आ रहे देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और ऑफिशियल्स को संबोधित करेंगे। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर अनिश्चितताओं के बीच आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात गहलोत का भविष्य तय करेग। साथ ही बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड की ओर से राज्य स्तरीय  NEET PG काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का सीट आवंटन रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
36th National Games - फोटो : Twitter@AIR

राष्ट्रीय खेलों का पीएम मोदी आज करेंगे आगाज
36वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज देश के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगारंग समारोह के जरिए करेंगे। इस दौरान पीएम खेलों में भाग लेने आ रहे देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और ऑफिशियल्स को संबोधित करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : ANI

दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत, सोनिया से आज करेंगे मुलाकात
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर अनिश्चितताओं के बीच कांग्रेस नेतृत्व से मिलने बुधवार देर रात नई दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री रात 10.40 बजे विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, गहलोत आज कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
Bihar NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बिहार नीट पीजी काउंसलिंग पहले दौर की मेरिट लिस्ट आज होगी जारी
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की ओर से राज्य स्तरीय  NEET PG काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का सीट आवंटन रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। बिहार NEET PG काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov पर उपलब्ध होगा। बीसीई सीईबी एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बिहार नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित कर रहा है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : ANI

दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक इंडिया की एक याचिका खारिज कर दी 
दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक इंडिया की एक याचिका खारिज कर दी है। इसमें फेसबुक ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की ओर से अपनी कंपनी व्हाट्सएप की निजता नीति 2021 की जांच का आदेश रद्द करने की मांग की थी। इसी मामले में कंपनी की याचिका तीसरी बार खारिज हुई है। हाईकोर्ट को भी कहना पड़ा कि याची को मिल रही सहूलियत कहीं तो खत्म करनी होगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

चाइल्ड पाॅर्नोग्राफी व दुष्कर्म की वीडियो पोस्ट करने पर 23 ट्विटर खाते ब्लॉक
ट्विटर पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने 23 ट्विटर खाते ब्लॉक कर दिया है। पिछले दिनों दिल्ली महिला आयोग ने ट्विटर पर चाइल्ड पाॅर्नोग्राफी व दुष्कर्म के वीडियो पोस्ट करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में आटा-दाल योजना पर हाईकोर्ट ने फिर लगाई रोक
पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी आटा-दाल योजना पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने फिर से रोक लगा दी है। इससे पहले हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने इस योजना पर रोक लगाई थी। इस योजना में डिपो धारकों के बजाय अन्य एजेंसियों के माध्यम से घर-घर राशन पहुंचाने की योजना थी। यह योजना एक अक्तूबर से शुरू होने वाली थी।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने में दिल्ली-महाराष्ट्र के लोग सबसे आगे
देशभर में बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने में महाराष्ट्र और दिल्ली के लोग सबसे आगे हैं। ट्रांसयूनियन सिबिल के अनुसार, इन दोनों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के 30,359 कर्जदारों ने 8.58 लाख करोड़ का डिफॉल्ट किया है। इन सभी पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। इनके खिलाफ बैंकों ने मामला दर्ज कराया है। यह आंकड़ा 31 मार्च, 2022 तक का है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
मुफ्त राशन स्कीम - फोटो : Social Media

हरियाणा के 11 लाख पात्र परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन
अब हरियाणा में प्रदेशभर के करीब 11 लाख पात्र परिवारों को सरकारी राशन डिपो पर दिसंबर तक मुफ्त राशन (गेहूं) मिलेगा। केंद्र सरकार के वित्त एवं व्यय विभाग ने शासन को योजना के क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना के तहत जिले के एक लाख से अधिक परिवार को लाभ मिलेगा।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के शेयर बाजारों में भारत का बेहतर प्रदर्शन
एसबीआई की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय शेयर बाजार ने दुनिया के बाजारों में इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल सेंसेक्स और निफ्टी में 3.5% की गिरावट आई है। ब्रिटेन के शेयर बाजार में 6.5%, जापान के शेयर बाजार में 9.8% और चीन के शेयर बाजार में 16% की गिरावट आई है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
तुर्किये की गायक मेलेक मोसो। - फोटो : Facebook : @melekmosso

तुर्किये की गायिका मेलेक मोसो ने मंच पर हिजाब के विरोध में काटे बाल
ईरान में हिजाब का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के पक्ष में तुर्किये की गायक मेलेक मोसो ने अपने बाल सार्वजनिक मंच पर काट दिए। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में यह कलाकार ईरानी प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए बाल काटते देखी जा सकती हैं। दरअसल 22 वर्षीय महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के पक्ष में पूरी दुनिया से आवाजें उठ रही हैं। हिजाब को लेकर ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में अब तक कम से कम 76 लोगों की मौत हो चुकी है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई

अपने कब्जे वाली जगहों को यूक्रेन से अलग करने की तैयारी में रूस
यूक्रेन के अपने कब्जे वाले चारों इलाकों का रूस औपचारिक विलय करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि इन इलाकों में जनमत संग्रह रूस के पक्ष में कराया गया है। हालांकि मॉस्को को पड़ोसी देश पर हमले के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव से राहत मिलने की कोई  संभावना दिखाई नहीं दे रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें