फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मेटा कंपनी को तीसरी तिमाही में लगा झटका, भारत का आज नीदरलैंड से होगा मुकाबला, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 27 Oct 2022 07:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपनी तीसरी तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज की है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मेटा के राजस्व में चार फीसदी की गिरावट आई है। अब राजस्व 29 बिलियन डॉलर से घटकर 27.7 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं, टी20 विश्व कप में भारत का दूसरा मुकाबला आज नीदरलैंड के साथ है। इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाडियों के हौंसले सातवें आसमान पर होंगे और टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी। साथ ही राष्टपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले एक समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (President's Bodyguard ) को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
मेटा - फोटो : सोशल मीडिया

मेटा कंपनी को तीसरी तिमाही में लगा झटका
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपनी तीसरी तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज की है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मेटा के राजस्व में चार फीसदी की गिरावट आई है। अब राजस्व 29 बिलियन डॉलर से घटकर 27.7 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं मेटा ने अपने बयान में कहा कि इससे निपटने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव की योजना बनाई जा रही है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
भारत बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप में भारत का दूसरा मैच आज, नीदरलैंड से होगा मुकाबला
टी20 विश्व कप में भारत का दूसरा मुकाबला आज नीदरलैंड के साथ है। इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाडियों के हौंसले सातवें आसमान पर होंगे और टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
राष्ट्रपति का अंगरक्षक दल। - फोटो : PTI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करेंगी
राष्टपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले एक समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (President's Bodyguard) को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करेंगी। डेढ़ घंटे तक चलने वाले इस समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (पीबीजी), राष्ट्रपति से सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर को प्राप्त करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ट्विटर/ अमित शाह

आज गृह मंत्री शाह करेंगे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का शिलान्यास
गृहमंत्री अमित शाह आज फरीदाबाद से ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के साथ-साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। कॉरिडोर बनने के बाद विकास को नई रफ्तार मिलेगी। हरियाणा रेल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन की ओर से रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना को मूर्तरूप दिया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर-लद्दाख के दौरे पर आज राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर व लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर आज श्रीनगर पहुंचेंगे। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी होंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अग्रिम मोर्चे पर जाकर ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी हासिल करेंगे। रक्षा मंत्री सबसे पहले 27 अक्तूबर को श्रीनगर पहुंचेंगे, जहां वे एयरबेस पर 1947 के युद्ध के ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

आज 8 साल पूरे कर रही हरियाणा सरकार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मौके पर एक लेख में कहा कि संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली में सत्ता तो पांच साल बाद बदल जाती है। कई बार परिवर्तन उससे कम समय में होता है, पर ऐसे परिवर्तनों में अकसर चेहरे ही बदलते हैं, सत्ता की चाल या चरित्र नहीं, व्यवस्था भी नहीं बदल पाती। आम आदमी के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाने वाली व्यवस्था का सपना सत्ता परिवर्तन के बावजूद साकार नहीं हो पाता। आज जब सरकार आठ साल पूरे कर रही है, तो हरियाणा के प्रथम सेवक के रूप में मुझे इस बात का संतोष है कि सबके साथ और विश्वास के बल पर व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प का सफर सही दिशा में जारी है।    पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

भारत में लोगों की जान ले रही हीटवेव
भारत में गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। भारत में 2000-2004 और 2017-2021 के बीच भीषण गर्मी से होने वाली मौतों में 55 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं, दुनियाभर में गर्मी से संबंधित मौतों में 68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बुजुर्ग और एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 1986-2005 की तुलना में 2021 में 3.7 बिलियन अधिक गर्मी का सामना करना पड़ा।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)। - फोटो : Twitter

भावुक राहुल ने ट्वीट की सोनिया की पुरानी तस्वीर
सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद को छोड़ते ही उनके बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम लोग उनके कार्यकाल को याद कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावनात्मक ट्वीट किया, जिसमें उनकी मां सोनिया गांधी अपने स्वर्गीय पति राजीव गांधी की तस्वीर को हाथ में लिए हुए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मां, दादी ने एक बार मुझे कहा था कि उन्हें आप जैसी बेटी कभी नहीं मिल सकती थी। वो बिल्कुल सही थीं, आपका बेटा होने पर मुझे गर्व है।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
असम के गोपालपाड़ा में स्थापित विवादास्पद 'मिया संग्रहालय' के अंदर प्रदर्शित सामान। - फोटो : PTI

UAPA के तहत मिया परिषद के अध्यक्ष और महासचिव सहित 5 गिरफ्तार
असम के गोलपाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत बनाए गए मकान में 'मिया संग्रहालय' खोलने का विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच, असम मिया परिषद के अध्यक्ष और महासचिव समेत पांच लोगों को सख्त गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी संगठनों के साथ कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

अमेरिका और भारत के खिलाफ गुप्त साइबर-सेना स्थापित करने में तुर्की ने पाकिस्तान की सहायता की
तुर्की ने भारत और अमेरिका के खिलाफ साइबर-सेना बनाने में पाकिस्तान की मदद की, इसका खुलासा नार्डिक मॉनिटर ने अपनी रिपोर्ट में किया है। तुर्की ने गोपनीय तरीके से द्विपक्षीय समझौते के तहत एक साइबर सेना स्थापित करने में पाकिस्तान की मदद की, जिसका इस्तेमाल घरेलू राजनीतिक लक्ष्यों के लिए किया गया था और साथ ही अमेरिका और भारत पर हमला करने के लिए किया गया था।इसे पाकिस्तानी शासकों के खिलाफ की गई आलोचना को कम करने का निर्देश भी दिया गया था।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की। - फोटो : Facebook

जेलेंस्की का कड़ा पलटवार, बोले- रूस ने अब तक युद्ध में 400 ईरानी ड्रोन से किए हमले
रूस लगातार पिछले कई महीनों से यूक्रेन पर हमले कर रहा है, जिसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। अमेरिका समेत अन्य देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंध भी पुतिन रोकने में नाकाम रहे हैं। वहीं एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को रूस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस ने अब तक युद्ध में यूक्रेन पर हमलों के लिए लगभग 400 ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल किया है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें