एमसीडी चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा आज 100 दिग्गज नेताओं और एक लाख कार्यकर्ताओं का उतारेगी। इसकी अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज खेला जाएगा। साथ ही चीन ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत को छोड़कर दक्षिण एशिया के सभी देशों सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ बैठक की। इससे साफ पता चलता है कि चीन हिंद महासागर में पकड़ मजबूत करने की फिराक में है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...