प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से शनिवार को चुनावी शंखनाद करेंगे। मोदी पड्डल मैदान में भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि हम भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहते हैं। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के शुरू के तीन सप्ताह में मानसूनी बारिश में 49 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सिर्फ दो दिन में बदरा कुछ यूं बरसे कि पूरे महीने की कमी पूरी हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
पीएम मोदी की रैली।
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आज हिमाचल के मंडी से करेंगे चुनावी शंखनाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से शनिवार को चुनावी शंखनाद करेंगे। मोदी पड्डल मैदान में भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसके लिए पूरी तैयारियों कर ली हैं। पीएम का पड्डल में देवध्वनियों के साथ स्वागत किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 12
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ।
- फोटो : ANI
यूएनजीए में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि हम भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहते हैं। शहबाज शरीफ ने कहा कि मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि भारत इस संदेश को समझे कि दोनों देश एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 12
आसमान में छाए काले बादल
- फोटो : मनीष शर्मा
दो दिन की बारिश से महीने भर की कमी पूरी, आज भी संभावना
दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के शुरू के तीन सप्ताह में मानसूनी बारिश में 49 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सिर्फ दो दिन में बदरा कुछ यूं बरसे कि पूरे महीने की कमी पूरी हो गई। वहीं, बारिश की कमी के कारण सूखे का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 12
रोजर फेडरर
आखिरी मैच में हारे रोजर फेडरर
दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में हार के साथ टेनिस से संन्यास ले लिया। इस अंतिम टूर्नामेंट में फेडरर ने राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाई थी। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए इस मुकाबले में 4-6, 7-6 (2), 11-9 से फेडरर को हार का सामना करना पड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 12
झूलन गोस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड का सफाया करने उतरेगा भारत
महिला क्रिकेट में तेज गेंदबाजी का पर्याय बन चुकीं झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स में आज अपने करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगी। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 12
नारायण मूर्ति
- फोटो : Twitter/IIM Ahmedabad
नारायण मूर्ति बोले- मनमोहन सिंह के दौर में ठहर गया था भारत
भारत में आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में भारत में आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी गई थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में समय पर फैसले नहीं लिए जा रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गूगल लाया नया टूल, अब अपनी निजी जानकारी को सर्च से हटा सकेंगे
यूजर्स की निजता को लेकर दुनियाभर में आलोचना झेलने के बाद गूगल ने सर्च से निजी जानकारी हटाने के लिए नया टूल पेश किया है। ‘रिजल्ट्स अबाउट यू’ नाम के इस टूल के जरिये यूजर्स सीधे गूगल से मोबाइल नंबर, ईमेल और घर का पता समेत व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) हटवाने का अनुरोध कर सकेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
9 of 12
यूपी विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना।
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा : उपद्रव में मौत पर दंगाइयों से वसूली जाएगी मुआवजे की राशि
प्रदेश में दंगा, उपद्रव, विरोध प्रदर्शन, बंद और हड़ताल के दौरान किसी व्यक्ति की मौत होने पर उनके परिजन को पांच लाख रुपये और दिव्यांग होने पर न्यूनतम एक लाख रुपये का मुआवजा दंगाइयों और उपद्रवियों से वसूल करके दिया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
10 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
लगातार ब्याज दरें बढ़ाने के बाद भी ज्यादातर देशों में 8 फीसदी से अधिक है खुदरा महंगाई
दुनियाभर के केंद्रीय बैंक पांच महीने से लगातार ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। बावजूद इसके महंगाई उच्च स्तर पर बनी हुई है। दुनिया के ज्यादातर देशों में महंगाई 8 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। अमेरिका में यह अगस्त में 8.3% रही। यूरो क्षेत्र में 9.1 फीसदी, यूके में 9.9% और ब्रिक्स देशों में भी 8% से ज्यादा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
11 of 12
IBPS RRB Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा आज
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से शुक्रवार, 24 सितंबर, 2022 को आईबीपीएस आरआरबी 2022 मुख्य भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की भर्ती के तहत ऑफिस असिस्टेंट यानी कार्यालय सहायक के पद के लिए आवेदन किया था और सफलतापूर्वक प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई की थी, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
फीका पड़ रहा 'ब्रह्मास्त्र' का जादू! एडवांस बुकिंग में हुई महज इतनी कमाई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को आज दो हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में तो जोरदार कमाई की। वहीं दूसरे हफ्ते में कलेक्शन के मामले में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...