फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: एकनाथ शिंदे के साथ 46 विधायक, आज बीई-बीटेक का होगा पेपर, पढ़ें अहम समाचार

Fri, 24 Jun 2022 06:30 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम में एकनाथ शिंदे गुट के 37 बागी विधायकों ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर असली शिवसेना होने के साथ दो तिहाई बहुमत का दावा किया है। वहीं आज जेईई-मेन की बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए मुख्य परीक्षा 24 जून से शुरू होगी, जो कि 29 जून, 2022 तक चलेगी। साथ ही पटना के जेपी गंगा पथ का उद्घाटन सीएम नीतीश करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Maharashtra Politics - फोटो : Amar Ujala
एकनाथ शिंदे बोले- एक महाशक्ति हर पल हमारी मदद को तैयार    
महाराष्ट्र में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम में एकनाथ शिंदे गुट के 37 बागी विधायकों ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर असली शिवसेना होने के साथ दो तिहाई बहुमत का दावा किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जेईई मेन का आज बीई-बीटेक का होगा पेपर
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन गुरुवार से शुरू हो गई है। पहले दिन बी आर्किटेक्चर के लिए परीक्षा हुई। वहीं, बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए मुख्य परीक्षा 24 जून से शुरू होगी, जो कि 29 जून, 2022 तक चलेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
पटना के जेपी गंगा पथ का उद्घाटन आज करेंगे सीएम नीतीश
पटना के जेपी गंगा पथ का उद्घाटन आज (24 जून) को होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए राज्य मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि करीब 3,381 करोड़ की योजना है, इसका पहला फेज पूरा हो गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

5 of 11
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media
यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को उम्मीदवार का दर्जा दिया, दो गांवों पर रूस का कब्जा
यूरोपीय संघ (ईयू) ने गुरुवार को सदस्यता के लिए यूक्रेन को आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार का दर्जा दे दिया। इससे पहले ईयू के नेता उनके संगठन में शामिल करने के लिए यूक्रेन को उम्मीदवार का दर्ज देने के लिए तैयार हो गए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

6 of 11
भाजपा - फोटो : Social Media
हरियाणा निकाय चुनाव में 92 प्रतिशत वार्डों पर निर्दलीयों का कब्जा
हरियाणा के 46 शहरी निकायों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। नगर परिषद और नगरपालिका चेयरमैन के 19 पदों पर जहां उन्होंने कब्जा किया, वहीं 887 वार्डों में से 815 वार्डों यानी 92 प्रतिशत में भी निर्दलीय पार्षद जीते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

7 of 11
कोरोना अपडेट - फोटो : अमर उजाला
बीते पांच महीने में आज आए सबसे अधिक नए मामले
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। बीते पांच महीने में संक्रमण के सबसे अधिक 1934 मामले मिले हैं। इससे पहले तीन फरवरी को एक दिन में 2668 मरीज मिले थे। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 8.10 फीसदी दर्ज की गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर..

8 of 11
देश के निर्यात में इजाफा - फोटो : अमर उजाला
देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना यूपी
कोरोना काल की चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बाद भी प्रदेश ने निर्यात के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। यूपी अब देश का पांचवां बड़ा निर्यातक प्रदेश बन गया है। निर्यात के क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु ही यूपी से आगे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
कम रही वोटिंग... - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र नगर विधानसभा में वोटरों में नहीं दिखा उत्साह, 43.75% मतदान
राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदाताओं ने कोई खास रुझान नहीं दिखाया। मतदान की रफ्तार बेहद धीमी रही। शाम 6 बजे तक महज 43.75 फीसदी मतदान हो सका, जो पिछले चुनाव से 14.75 फीसदी कम है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..

10 of 11
Qutub Minar - फोटो : Social Media
विश्व में रहने योग्य अच्छे शहरों में दिल्ली 112वें पायदान पर
दुनिया में रहने योग्य सबसे अच्छे शहरों में भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। कुल 140 शहरों की इस सूची में दिल्ली 112वीं पायदान पर रहा जबकि ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना भारी उलटफेर करते हुए प्रथम स्थान पाया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

11 of 11
मैच के दौरान शॉट लगाते विराट कोहली - फोटो : BCCI/Twitter
रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक फेल, भरत का अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पूरी टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। टेस्ट मैच से पहले गुरुवार (23 जून) को भारतीय टीम और लिसेस्टशायर के बीच अभ्यास मैच शुरू हुआ। विकेटकीपर श्रीकर भरत को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें