फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: महाराष्ट्र में सियासी घमासान चरम पर, पीएम मोदी ने असम बाढ़ पर जताई चिंता, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Thu, 23 Jun 2022 11:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के तेवर अभी भी नरम नहीं हुए हैं। 37 से अधिक पार्टी विधायकों के समर्थन मिलने का दावा कर वे दलबदल विरोधी कानून को भी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा असम में बाढ़ का प्रकोप जारी है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शिवसेना का पूरा गणित। - फोटो : अमर उजाला/सोनू कुमार
क्या बिन ठाकरे होगी शिवसेना
महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। जहां उद्धव ठाकरे और उनके समर्थक नेता बागी विधायकों से सामने आकर इस्तीफा मांगने की अपील कर रहे हैं। दूसरी ओर एकनाथ शिंदे का कहना है कि उद्धव के साथ वाली शिवसेना अब पुरानी पार्टी नहीं रह गई है। शिंदे ने दावा किया है कि निर्दलीय और शिवसेना के 42 से ज्यादा विधायक उनके साथ हैं। यानी असली शिवसेना ही उनके साथ है। इतना ही नहीं शिंदे ने एक दिन पहले ही महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी भेजी, जिसमें शिवसेना के विधायक दल के चीफ व्हिप को हटाने की बात कही गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ उपचुनाव से बदल सकती है यूपी की सियासत
यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट 1996 से ही समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच का मामला रही है। 2009 में इस परंपरा को भाजपा ने तोड़ने में सफलता जरूर पाई थी, लेकिन उस चुनाव में भी उसके उम्मीदवार रमाकांत यादव की पृष्ठभूमि सपा-बसपा वाली ही थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट पर एक बार फिर आज मतदान हुआ, लेकिन इस बार इस लोकसभा सीट का चुनाव परिणाम प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे सकता है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
केएस भरत और विराट कोहली - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक फेल
इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पूरी टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। टेस्ट मैच से पहले गुरुवार (23 जून) को भारतीय टीम और लिसेस्टशायर के बीच अभ्यास मैच शुरू हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले दिन आठ विकेट पर 246 रन बनाए। विकेटकीपर श्रीकर भरत को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए। दिन का खेल समाप्त होने पर भरत 70 और मोहम्मद शमी 18 रन बनाकर नाबाद हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
BRICS Meeting - फोटो : ANI
ब्रिक्स सम्मेलन का घोषणापत्र
चीन में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में आज घोषणापत्र जारी किया गा। इसमें खास तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र करते हुए बातचीत से मामला सुलझाने पर जोर दिया गया है। इसमें कहा गया है, हम सभी राज्यों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मतभेदों, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम मोदी - फोटो : ANI
असम में बाढ़ के प्रकोप पर पीएम मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम में जारी बाढ़ के प्रकोप पर दुख व्यक्त किया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। केंद्र सरकार असम में स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है और इस चुनौती से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें