फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज इतिहास रच सकते हैं नीरज चोपड़ा, अर्पिता मुखर्जी की कोर्ट में पेशी, पढ़ें अहम समाचार

Sun, 24 Jul 2022 06:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा आज सुबह करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को लेकर मैदान पर उतरेंगे। अमेरिका के यूजीन में चल रही विश्व एथलेटिक्स के फाइनल में वह स्वर्णिम निशाना लगाकर इतिहास रचना चाहेंगे। नीरज अगर पदक जीत लेते हैं तो वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष बन जाएंगे। वहीं, शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी अर्पिता मुखर्जी को आज कोर्ट में पेश करेगा। ईडी ने अर्पिता के घर से शुक्रवार को 21 करोड़ रुपये बरामद किए थे। साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू दौरे पर आएंगे। वह पुलिस स्टेडियम गुलशन ग्राउंड में एक कार्यक्रम में दो हजार शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेंगे।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

आज इतिहास रच सकते हैं नीरज चोपड़ा
ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा आज सुबह करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को लेकर मैदान पर उतरेंगे। अमेरिका के यूजीन में चल रही विश्व एथलेटिक्स के फाइनल में वह स्वर्णिम निशाना लगाकर इतिहास रचना चाहेंगे। नीरज अगर पदक जीत लेते हैं तो वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष बन जाएंगे। उनसे पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 13
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala
ईडी अर्पिता को आज कोर्ट में करेगा पेश
शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी अर्पिता मुखर्जी को आज कोर्ट में पेश करेगा। ईडी ने अर्पिता के घर से शुक्रवार को 21 करोड़ रुपये बरामद किए थे। वहीं, ईडी द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को बेचैनी की शिकायत के बाद शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्थ चटर्जी को कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। शहर की एक अदालत द्वारा दो दिन की ईडी हिरासत में भेजे जाने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती कराया गया।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देश को करेंगे संबोधित
संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का विदाई समारोह हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान कोविंद को विदाई पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस बीच राष्ट्रपति भवन की ओर से बताया गया कि रामनाथ कोविंद आज यानी रविवार को देश को संबोधित करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
राजनाथ सिंह। - फोटो : पीटीआई (फाइल)

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू जाएंगे
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू दौरे पर आएंगे। वह पुलिस स्टेडियम गुलशन ग्राउंड में एक कार्यक्रम में दो हजार शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

राजधानी में उमस से बेहाल रहे लोग, आज बूंदाबांदी के आसार
राजधानी में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। शनिवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला और उमस से लोग बेहाल रहे और बारिश का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबले। - फोटो : social media

खाद्य कीमतों के बढ़ने पर आरएसएस महासचिव ने जताई चिंता
आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने शनिवार को कहा कि मुद्रास्फीति और खाने पीने के चीजों की कीमतों को लेकर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है और उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग चाहते हैं कि भोजन, कपड़ा और मकान सस्ता हो क्योंकि ये बुनियादी जरूरतें हैं। होसबले ने भारत को कृषि में आत्मनिर्भर बनाने का श्रेय आज तक की सभी सरकारों को दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि हालांकि जरूरी चीजें सभी के लिए सस्ती होनी चाहिए, लेकिन किसानों को इसका खामियाजा नहीं उठाना चाहिए।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

अस्पताल के शौचालय में नाबालिग का प्रसव
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय के शौचालय में एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद नाबालिग की मौत हो गई जबकि बच्चे का शव शौचालय में मिला। अभी यह पता नहीं लगा है कि बच्चा मृत पैदा हुआ था या प्रसव के बाद उसकी मौत हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने जांच बैठा दी है। साथ ही पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter@ CMO Maharashtra

चुनाव चिह्न के दावे पर शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने
केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट से पार्टी के चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ पर दावों को लेकर दस्तावेज तलब किए हैं। आयोग ने इसके लिए दोनों गुटों को 8 अगस्त का समय दिया है। दोनों गुटों के जवाब मिलने के बाद आयोग उनके दावों पर सुनवाई करेगा। आयोग के सूत्रों ने कहा कि दोनों गुटों से अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा गया है। इसमें पार्टी की विधायी और संगठनात्मक इकाइयों से समर्थन पत्र और विरोधी गुटों के लिखित बयान भी शामिल हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
19 मजदूरों में से आठ को बचाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

अरुणाचल से लापता 19 मजदूरों में से आठ मिले, 11 का सुराग नहीं
अरुणाचल प्रदेश में कुरुंग कुमे जिले से 13 जुलाई को लापता हुए असम के 19 निर्माण मजदूरों में से आठ का पता लगा लिया गया है और उन्हें बचा लिया गया है। उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर अभी खोज और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। बाकी 11 ंमजदूरों की तलाश अब भी जारी है। रेस्क्यू से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जिन मजदूरों को तलाशा गया है वे बहुत कमजोर पाए गए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल। - फोटो : ANI

पाटिल के बयान से शिंदे-फडणवीस सरकार में आ सकता है भूचाल
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को फडणवीस-शिंदे सरकार पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को भारी मन से राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने दावा किया कि सही संदेश देने के लिए यह फैसला लिया गया था। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ा दल है। इसके बावजूद भाजपा ने 30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी थी। यह फैसला सिर्फ विपक्षी ही नहीं, बल्कि खुद भाजपा नेताओं के लिए भी चौंकाने वाला था।  पढ़ें पूरी खबर....

 

12 of 13
रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल से हमला। - फोटो : Moscow Times

रूस का यूक्रेन को झटका
संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच तुर्की में यूक्रेनी शहर ओडेसा से अनाज निर्यात की बाधा मिटाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। लेकिन शनिवार को रूसी मिसाइलों ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा में बुनियादी ढांचे पर हमला कर दिया। इससे काला सागर बंदरगाहों से अनाज निर्यात की बाधाएं खत्म करने के समझौते को बड़ा झटका लगा है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
अमेरिका में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : social media

एक बार फिर अमेरिका में चलीं गोलियां
अमेरिका में गोलीबारी में लोगों की जान लेने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अबकी बार वाशिंगटन का रेंटन शहर गोली की आवाजों से गूंज उठा। स्थानीय पुलिस ने बताया कि  रेंटन शहर के सिएटल इलाके में शनिवार को गोलीबारी की गंभीर घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें