फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: सपा से शिवपाल-राजभर की बढ़ीं दूरियां और ममता के मंत्री गिरफ्तार, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

Sat, 23 Jul 2022 11:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 8
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
समाजवादी पार्टी पर राजभर के लगातार हमलों के बीच सपा ने उनकी पार्टी से गठबंधन तोड़ने का औपचारिक एलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से शिवपाल सिंह यादव व राजभर के लिए पत्र जारी कर कहा गया है कि आप दोनों जहां सम्मान मिले वहां जाने के लिए आजाद हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 8
अखिलेश यादव ने पत्र जारी कर शिवपाल व राजभर को संदेश दिया। - फोटो : amar ujala
शिवपाल-राजभर को अखिलेश की दो टूक
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्र जारी कर चाचा शिवपाल सिंह यादव व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि आपको जहां ज्यादा सम्मान मिलता है। आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं। सपा की तरफ से यह संदेश पत्र जारी कर दिया गया है। शिवपाल सिंह यादव के लिए जारी पत्र में कहा गया है कि शिवपाल सिंह यादव जी, अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 8
Shivpal Yadav - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल बोले- सम्मान से समझौता नहीं
प्रदेश में सियासी बयानबाजी से उठे तूफान से सपा का कुनबा तार-तार हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव के बाद शुरू हुई बयानबाजी से आजिज आई सपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और अपने ही विधायक शिवपाल सिंह यादव से पल्लू छुड़ाने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में साफ कहा है कि जहां सम्मान मिले, वहां जा सकते हैं। जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अच्छा हुआ कि समय से तलाक हो गया। शिवपाल ने कहा कि वह पहले से स्वतंत्र रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 8
अखिलेश यादव के साथ ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
राजभर की प्रेसवार्ता की दस बड़ी बातें
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के तलाक को मैं स्वीकार करता हूं। इस तलाक के पीछे मौलाना संदीप भदौरिया, अरविंद सिंह और नरेश उत्तम पटेल समेत अखिलेश के नौ रत्न हैं। ये वही लोग हैं जो अपना बूथ तक नहीं जिता सकते। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 8
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala
ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में अरेस्ट किया गया है। इसके बाद उन्हें स्थानीय अदालत के सामने पेश करने के लिए ले जाया गया। एक दिन पहले ही उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी ईडी की रेड पड़ी थी। इस छापे में करीब 20 करोड़ रुपये मिलने का दावा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 8
मंकीपॉक्स - फोटो : istock
WHO ने मंकीपॉक्स को घोषित किया वैश्विक आपातकाल
दुनिया के कई देशों में पैर पसार चुके मंकीपॉक्स की बीमारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (Public Health Emergency) घोषित किया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा वैश्विक मंकीपॉक्स का प्रकोप अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का प्रतिनिधित्व करता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 8
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह - फोटो : ANI
राष्ट्रपति कोविंद का विदाई समारोह
संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का विदाई समारोह चल रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं। कोविंद को विदाई पत्र, स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस बीच राष्ट्रपति भवन की ओर से बताया गया कि रामनाथ कोविंद कल यानी रविवार को देश को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

8 of 8
स्मृति ईरानी। - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस ने स्मृति ईरानी की बेटी पर लगाए आरोप
गोवा में अवैध बार के संचालन में कथित रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक 'रेस्टोरेंट' पर फर्जी लाइसेंस लेने का आरोप है। वह लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और दिग्गज नेता जयराम रमेश को जमकर घेरा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें