फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज गुजरात में गरजेंगे योगी, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 23 Nov 2022 06:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गुजरात में तीन चुनावी सभाएं और एक रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाएंगे। जनसभा के बाद योगी द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। साथ ही कर्नाटक के मंगलूरू में शनिवार को एक चलते ऑटो रिक्शा में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आज गुजरात में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गुजरात में तीन चुनावी सभाएं और एक रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाएंगे। योगी बुधवार को दोपहर 12 बजे द्वारका विधानसभा क्षेत्र स्थित सतवारा भुवन वाड़ी में पार्टी प्रत्याशी पबुभा मनेक के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद योगी द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया।
भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वहां चार दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
Gujarat Election: AAP, BJP, Congress - फोटो : Amar Ujala
आप की दस्तक से दिलचस्प हो गई जंग
गुजरात का यह विधानसभा चुनाव कई मायने में खास है। 27 साल से यहां सत्ता संभाल रही भाजपा के लिए इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है और विपक्ष व मोदी विरोधी बाजी पलटकर 2024 के लिए माहौल बनाने के सपने बुन रहे हैं। आदिवासियों व पाटीदारों में कमजोर होने के बावजूद कांग्रेस सत्ता विरोधी रुझान के सहारे सत्ता की उम्मीद कर रही है।         
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
मृत प्रेमिका प्रार्थना से शादी रचाई
एक ओर श्रद्धा हत्याकांड में आफताब की दरिंदगी सामने आई है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। वहीं, दूसरी ओर असम में प्रेम का एक अनूठा मामला देखने को मिला है, जहां प्रेमी ने मृत प्रेमिका से शादी रचाई। लंबे समय तक प्रेम करने के बाद जब मौत दोनों के बीच बाधा बनी तो प्रेमी ने प्रेमिका की अंतिम इच्छा के अनुरूप न केवल उसकी मांग में सिंदूर भरा, बल्कि जीवन भर कुंवारा रहने की कसम भी खा ली।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
Mangaluru auto rickshaw blast - फोटो : Agency
चैट समूहों के जरिए बम बनाना सीखा
कर्नाटक के मंगलूरू में शनिवार को एक चलते ऑटो रिक्शा में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट मामले में संदिग्ध आत्म-कट्टरपंथी हैं और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर समूहों से प्रारंभिक तौर पर बम बनाना सीखा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चीनी गतिरोध के बीच लद्दाख में रक्षा बुनियादी ढांचे पर जोर
भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख के संवेदनशील क्षेत्र में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के साथ सीमा गतिरोध के बीच तीव्र गति से बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। इसमें बेहतर जीवन अनुभव और सैनिकों के लिए बेहतर सुविधाओं, वहां तैनात आधुनिक हथियारों और उपकरणों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा नेता वरुण गांधी ने जापानी पर्यटकों के जज्बे को सराहा
भाजपा नेता वरुण गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर लोगों को इससे प्रेरणा लेने की बात कही। वरुण गांधी ने ट्वीट किया, "एक राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक पहचान का प्रतिनिधित्व करता है... हम सभी देशभक्तों को शालीनता और सहानुभूति के सांस्कृतिक लोकाचार से एक सबक सीखने की जरूरत है कि जापानी पर्यटकों की यह कार्रवाई विश्व कप के शुरुआती मैच में अनुकरणीय है।"
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग होने का किया फैसला
इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तत्काल प्रभाव से टीम को छोड़ने का फैसला किया है। क्लब ने मंगलवार (22 नवंबर) को एक बयान में इस बात की जानकारी दी। रोनाल्डो को ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन के साथ अपने हालिया इंटरव्यू के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
इनकम टैक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
इनकम टैक्स मुख्यालय में चल रहा था फर्जी इंटरव्यू
दुस्साहसी झांसेबाजों ने आयकर मुख्यालय को ही फर्जी नौकरी देने का अड्डा बना लिया। झांसेबाज मुख्यालय की कैंटीन में ही नौकरी देने का फर्जी इंटरव्यू ले रहे थे। कैंटीन में युवक-युवतियों की भीड़ देखकर आईटी सेल ने पूछताछ की तो पता चला कि सभी आयकर निरीक्षक के पद के लिए इंटरव्यू देने आए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
एलन मस्क - फोटो : ANI
एलन मस्क ने ट्विटर पर पूछा सवाल
ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से ही एलन मस्क लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं और ट्वीट कर लोगों को हैरान कर रहे हैं। कभी कोई कैपेंन तो कभी लोगों से ट्वीट के जरिए राय लेते हैं। वहीं इस कड़ी में मस्क ने मंगलवार को एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पूछा कि रुको, अगर मैं ट्वीट करता हूं तो क्या वह काम के रूप में गिना जा    
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें