फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले में आज होगी सुनवाई, क्वाड के लिए पीएम मोदी पहुंचे जापान, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Mon, 23 May 2022 06:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वाराणसी के चर्चित ज्ञानवापी विवाद मामले में आज जिला जज की अदालत में सुनवाई होगी। जिला जज की अदालत में सुनवाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर टोक्यो पहुंच गए हैं। यहां वे क्वाड समिट में भी हिस्सा लेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
विज्ञापन

2 of 11
ज्ञानवापी मामले में सुनवाई आज। - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले में आज होगी सुनवाई
ज्ञानवापी मामले में आज जिला जज की अदालत में सुनवाई होगी। जिला जज की अदालत में सुनवाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। इस मामले में अदालत को आठ सप्ताह में सुनवाई करने का निर्देश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सबकी निगाहें जिला जज की अदालत में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी पहुंचे जापान - फोटो : ANI
पीएम मोदी पहुंचे जापान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह जापान पहुंच गए। वे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर 23-24 मई तक टोक्यो (जापान) का दौरा करेंगे। यहां वे क्वाड शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जापान में लगभग 40 घंटे के अपने प्रवास के दौरान विश्व के तीन नेताओं के साथ बैठक सहित 23 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सर्वदलीय बैठक का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
यूपी का बजट सत्र आज से
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू होगा। सत्र में विपक्ष जहां सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरेगा, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। जो भी प्रश्न व मुद्दे सही नियम के तहत विधानसभा सचिवालय को प्राप्त होंगे, सरकार हर एक का जवाब देने और उन पर चर्चा करने की पक्षधर है। योगी सरकार 2.0 चुनाव में मिली जीत के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बजट सत्र के दौरान सदन में रखकर अपनी आगामी योजनाएं बताएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
गोतबाया राजपक्षे - फोटो : Twitter

श्रीलंका के कैबिनेट में आज पेश किया जाएगा संविधान संशोधन विधेयक
श्रीलंका में राष्ट्रपति की असीमित शक्तियों को संसद और निर्वाचित सरकार को देने की तैयारी है। आज पीएम विक्रमसिंघे की अध्यक्षता में होने जा रही कैबिनेट बैठक में संविधान में 21वें संशोधन का प्रस्ताव लाया जाएगा। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे पहले ही कार्यकारी अधिकार संसद को देने पर सहमति दे चुके हैं। अनुच्छेद 20ए के जरिये संविधान के 19वें संशोधन को रद्द कर संसद की जगह राष्ट्रपति को निरंकुश शक्तियां प्रदान की गई थीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली में छाए काले बादल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश
उत्तर-पश्चिमी व मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण इन दिनों राजधानी में गर्मी के तेवर नरम हैं। यही वजह है कि पारा गिरकर 40 से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। तेज बौछार ने गर्मी के माहौल को हल्का कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

7 of 11
NFT - फोटो : Twitter@SrBachchan

भारत एनएफटी कंपनियों का तीसरा सबसे बड़ा देश बना
भारत में 11 नॉन फंजिबल टोकन (एनएफटी) कंपनियों ने अपने मुख्यालय स्थापित किए हैं, अमेरिका और सिंगापुर के बाद विश्व में तीसरे नंबर पर आ चुका है। विश्व में ऐसी करीब 220 कंपनियां इस समय हैं। यह दावा करते हुए एनएफटी क्लब नामक कंपनी ने गूगल सर्च डाटा का उपयोग कर बताया कि हालांकि अभी एनएफटी के बारे में सर्च करने में भारतीय 50वें नंबर पर हैं। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
चंबल में बटागुर कछुआ - फोटो : अमर उजाला

World Turtle Day: चंबल में बढ़ा संकटग्रस्त बटागुर कछुओं का कुनबा
विश्व कछुआ दिवस पर चंबल नदी से अच्छी खबर सामने आई है। दुनिया में लुप्त होने की कगार पर पहुंचे बटागुर कछुओं का कुनबा बढ़कर 500 हो गया है। इस साल भी जन्म लेकर चंबल की गोद में कछुए के करीब 600 बच्चे पहुंचे हैं। वन विभाग और टर्टल सर्वाइवल एलायंस (टीएसए) के प्रयासों से यह संभव हो सका है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
दिल्ली में गहरा सकता है पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में गहरा सकता है जल संकट
दिल्ली में पेयजल संकट गहराने के आसार हो गए हैं। दरअसल दिल्ली को उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश अतिरिक्त पानी देने की योजना से पीछे हट गए हैं। हरियाणा भी दिल्ली के साथ पानी के आदान-प्रदान के प्रस्ताव पर तैयार नहीं है। हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रस्तावों पर वर्ष 2019 से बात चल रही थी। दोनों राज्य लगभग छह-आठ महीने पहले इन प्रस्तावों से पीछे हट चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

पंजाब ने जीता आखिरी लीग मुकाबला
आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मुकाबला पंजाब किंग्स ने अपने नाम किया। मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पंजाब ने हैदराबाद के 158 रन के लक्ष्य को 29 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से लियम लिविंगस्टोन ने एक बार फिर से  मैच जिताऊ पारी खेली और 22 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की यह 14 मैचों में सातवीं जीत थी और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर रही। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
भारतीय टीम की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
अफ्रीका-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाले एक टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। टी-20 सीरीज के लिए केएल राहुल कप्तान बनाए गए हैं। यह बतौर कप्तान राहुल की तीसरी सीरीज होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें