फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: लैंसेट रिपोर्ट से भारतीय वैज्ञानिक खफा, CBSE प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज से, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 23 Aug 2022 06:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टोमैटो फ्लू को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों ने दो टूक कहा है कि हाल ही में सामने आया अध्ययन तथ्यहीन है। यह वास्तविकता से एकदम अलग है और लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वहीं, सीबीएसई ने दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट में कुछ विद्यार्थियों को कुछ विषयों के लिए रिपीट इन प्रैक्टिकल (आरपी) श्रेणी व रिपीट इन बोथ (प्रैक्टिकल व थ्योरी) आरबी श्रेणी में रखा गया है। अब इन छात्रों के लिए आज से कंपार्टमेंट परीक्षाओं के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है। साथ ही एपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन समेत अन्य टेक कंपनियों के प्रतिनिधि मंगलवार को आईटी मामलों की संसदीय समिति के समक्ष पेश होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
टोमैटो फ्लू - फोटो : अमर उजाला

लैंसेट की रिपोर्ट पर भारतीय वैज्ञानिक खफा
टोमैटो फ्लू को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों ने दो टूक कहा है कि हाल ही में सामने आया अध्ययन तथ्यहीन है। यह वास्तविकता से एकदम अलग है और लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने कहा, अध्ययन में इस बीमारी का नाम टोमैटो फ्लू दिया है, यह एकदम गलत है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
CBSE - फोटो : Social Media

CBSE की 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल व कंपार्टमेंट की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट में कुछ विद्यार्थियों को कुछ विषयों के लिए रिपीट इन प्रैक्टिकल (आरपी) श्रेणी व रिपीट इन बोथ (प्रैक्टिकल व थ्योरी) आरबी श्रेणी में रखा गया है। अब इन छात्रों के लिए मंगलवार से कंपार्टमेंट परीक्षाओं के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है। सीबीएसई ने इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जून में संपन्न हुए थ्योरी परीक्षाएं ऑफलाइन होने के कारण प्रैक्टिकल की परीक्षाएं भी ऑफलाइन होंगी।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
Google-Apple - फोटो : amar ujala

एपल, गूगल समेत अन्य टेक कंपनियों की आज संसदीय पैनल के सामने पेशी
एपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन समेत अन्य टेक कंपनियों के प्रतिनिधि मंगलवार को आईटी मामलों की संसदीय समिति के समक्ष पेश होंगे। समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा ने कहा कि दुनिया की बड़ी आईटी कंपनियों की भारतीय शाखाओं के शीर्ष अधिकारी संसदीय पैनल के सामने पेश होंगे, जो डिजिटल स्पेस में प्रतिस्पर्धा विरोधी प्रथाओं को देख रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट। - फोटो : ट्वीटर

उत्तराखंड में भाजपा की नई टीम को नड्डा की हरी झंडी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी है। आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी में करीब 80 फीसदी नए चेहरे शामिल होंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
लंपी त्वचा रोग। - फोटो : सोशल मीडिया

आठ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में लंपी वायरस का कहर
देश के आठ राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में ‘लंपी त्वचा रोग’ (एलएसडी) के कारण अब तक 7,300 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है और इसके साथ ही संक्रमण पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार भारत के पूर्वी राज्यों, खासकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 2019 में एलएसडी के मामले सामने आए थे, लेकिन इस साल पश्चिमी एवं उत्तरी राज्यों एवं अंडमान निकोबार में भी यह बीमारी सामने आई।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस - फोटो : amar ujala

कल अमृता अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले जिले में धारा-144 लागू हो जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट यशपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री बुधवार को सेक्टर-88, ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। ऐसे में जिले में कड़ी सुरक्षा रहेगी। पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में धारा-144 लागू की गई है जो बुधवार तक जारी रहेगी।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
यूपी सचिवालय - फोटो : Social Media
यूपी में देर रात 15 IPS अधिकारियों के तबादले
यूपी शासन ने सोमवार देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रतिनियुक्ति से वापस आए डीआईजी अब्दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का डीआईजी बनाया गया है। इस फोर्स का गठन पहली बार किया गया है।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आज और कल हो सकती है बारिश
मानसून सीजन के बावजूद लोग झमाझम बारिश को तरस रहे हैं। जहां बारिश तरसा रही है, वहीं उमस पसीना छुड़ाए हुए हैं। इस कारण से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह भी तेज बारिश की संभावना नहीं है। पूरे सप्ताह बादलों की लुकाछिपी के बीच निकलने वाली धूप और उमस परेशान करती रहेगी। आज और कल हल्की बारिश का अनुमान है। लेकिन इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं अच्छी बरसात न होने से उमस भी परेशान करेगी।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
वेधशाला (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तराखंड में खुलेगी देश की पहली व्यावसायिक वेधशाला
अंतरिक्ष गतिविधियों पर नजर रखने वाली अपने तरह की पहली वेधशाला (ऑब्जर्वेटरी) उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में लगाई जाएगी। स्टार्टअप दिगंतारा इसे स्थापित करेगा। यह पृथ्वी की परिक्रमा लगा रही 10 सेमी जितने छोटे आकार की वस्तु पर भी नजर रखने में सक्षम होगी। स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस (एसएसए) वेधशाला अंतरिक्ष मलवे व सैन्य उपग्रहों की एक एक गतिविधि पर कड़ी नजर रखने में मदद करेगी।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
बुलेट ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : istock

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन पर फिलहाल ‘ब्रेक’
दिल्ली-वाराणसी के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया। परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट रेलवे बोर्ड ने खारिज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड का दावा है, रूट पर कई घुमाव हैं, जिनके कारण 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चला पाना संभव नहीं। रेलवे बोर्ड की पिछले सप्ताह हुई बैठक में यह फैसला हुआ।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
चमगादड़ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में मिली लंबी अंगुलियों वाले चमगादड़ों की नई प्रजाति
अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की टीम ने भारत और श्रीलंका में चमगादड़ों की एक नई प्रजाति का पता लगाया है। जिसकी लंबी अंगुलियां हैं। शोधकर्ताओं ने चमगादड़ों की नई प्रजाति का नाम ‘मिनिओप्टेरस फिलिप्सी’ रखा है। इनका डेरा गुफाओं और सुरंगों में होता है। इस प्रजाति के नमूने श्रीलंका में उवा प्रांत में इदुल्गाशिन्ना गुफा से एकत्र किए गए थे और अब पड़ोसी देश के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में जमा किए गए हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें