फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: तीसरे मैच में भारत 13 रन से जीता, वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ, शुभमन गिल बने हीरो

Mon, 22 Aug 2022 09:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

भारत ने छठी बार वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का सफाया किया है। भारत 1997 के बाद से जिम्बाब्वे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में नहीं हारा है। इस दौरान उसने लगातार सात सीरीज अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
शुभमन गिल, ईशान किशन और आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हरा दिया है। उसने सोमवार (22 अगस्त) को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच को 13 रन से अपने नाम कर लिया। हरारे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 49. 3 ओवर में 276 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

2 of 8
विकेट लेने के बाद अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने छठी बार वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का सफाया किया है। भारत 1997 के बाद से जिम्बाब्वे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में नहीं हारा है। इस दौरान उसने लगातार सात सीरीज अपने नाम किए हैं। भारत के लिए तीसरे मैच में शुभमन गिल हीरो रहे। उन्होंने 130 रन बनाने के साथ-साथ सिकंदर रजा का निर्णायक कैच भी लिया। रजा ने 95 गेंद पर 115 रन बनाए। वह जिम्बाब्वे को मैच में जीत दिलाने के करीब बढ़ ही रहे थे कि गिल ने बाउंड्री पर एक शानदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया।
विज्ञापन

3 of 8
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
अच्छी शुरुआत के बाद राहुल-धवन आउट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। शिखर धवन के 40 और कप्तान राहुल के 30 रन की बदौलत भारत ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। हालांकि, राहुल के बाद धवन भी जल्दी आउट हो गए और 21 ओवर में 84 रन पर दो विकेट गंवाकर टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी।

4 of 8
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
गिल और ईशान ने की शतकीय साझेदारी
इसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने पारी संभाली। दोनों ने 140 रन की साझेदारी की और भारत का स्कोर 224 तक ले गए। 43वें ओवर में ईशान किशन 50 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, गिल इसके बाद भी जमे रहे और शतकीय पारी खेली। अंत में संजू सैमसन ने दो छक्के लगाकर भारत का स्कोर 289 तक पहुंचाया।
विज्ञापन

5 of 8
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक लगाया
शुभमन गिल ने इस मैच में 97 गेंदों में 130 रन की पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। गिल 50वें ओवर में आउट हुए। इससे पहले वो कई मौकों पर शतक के करीब पहुंचे थे, लेकिन शतक नहीं बना पाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वो बारिश के चलते अपना शतक नहीं पूरा कर पाए थे। इस मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

6 of 8
जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रैड इवांस का पंजा
जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने पांच विकेट लिए। उन्होंने अपने वनडे करियर में पहली बार यह कारनामा किया है। इवांस ने इस मैच में 10 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इवांस ने शिखर धवन, केएल राहुल, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा और शार्दुल ठाकुर का विकेट लिया। उनके अलावा न्याउची और जॉन्गवे ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, ईशान किशन रन आउट हुए।
विज्ञापन

7 of 8
भारत के कप्तान केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत
290 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की अच्छी नहीं रही और सात रन के स्कोर पर इनोसेंट काया टीम का साथ छोड़ गए। छह रन के स्कोर पर दीपर चाहर ने उन्हें एलबीडब्लू किया। इसके बाद सीन विलियम्स ने पारी को संभाला। उन्होंने काइटानो और टोनी के साथ मिलकर 75 रन की साझेदारी की। इस बीच काइटानो चोटिल होकर वापस भी लौट गए। 82 के स्कोर सीन विलियम्स आउट हुए। उन्होंने 45 रन बनाए।
विज्ञापन

8 of 8
शतक लगाने के बाद सिकंदर रजा - फोटो : सोशल मीडिया
सिकंदर नहीं पलट पाए मैच
सीन विलियम्स के आउट होने के बाद सिकंदर रजा क्रीज पर आए। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन रजा क्रीज पर जमे रहे। कप्तान चकाभवा 16 रन बनाकर आउट हुए। रजा ने इवांस के साथ आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इवांस 28 रन बनाकर आवेश की गेंद पर आउट हुए। उनके बाद सिकंदर रजा पवेलियन लौट गए। आवेश ने विक्टर न्याउची (00) को बोल्ड कर जिम्बाब्वे की पारी को समेट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें