फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: केंद्र सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, नौकरशाहों के हाथों में होगी दिल्ली नगर निगम की कमान, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Sun, 22 May 2022 06:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का एलान किया। पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम हो गए हैं। वहीं, एकीकृत दिल्ली नगर निगम की कमान आज से नौकरशाहों के हाथों में होगी। दिल्ली नगर निगम का चुनाव संपन्न होने के बाद इसके सदस्यों की पहली बैठक होने तक निगम का सारा कामकाज अधिकारी ही देखेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
petrol diesel price Cut - फोटो : Amar Ujala
पेट्रोल 9.5 रुपये सस्ता
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे देश के नागरिकों को केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी राहत देने का एलान किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
एमसीडी - फोटो : amar ujala

आज से नौकरशाहों के हाथों में होगी दिल्ली नगर निगम की कमान
एकीकृत दिल्ली नगर निगम की कमान रविवार से नौकरशाहों के हाथों में होगी। दिल्ली नगर निगम का चुनाव संपन्न होने के बाद इसके सदस्यों की पहली बैठक होने तक निगम का सारा कामकाज अधिकारी ही देखेंगे। इस दौरान दिल्ली नगर निगम की ओर से नागरिकों को दी जाने वाली सारी सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरशाहों की तरफ से केवल नीतिगत फैसले नहीं लिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...



4 of 12
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

कच्चे माल पर आयात शुल्क घटा
केंद्र सरकार ने छोटे उद्योगों को राहत देते हुए प्लास्टिक और स्टील के कच्चे माल पर सीमा शुल्क कम करने का फैसला लिया। वहीं लौह अयस्क के निर्यात पर शुल्क 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का एलान किया। ये बदलाव आज से प्रभावी होंगे। सरकार ने इस्पात उद्योग (स्टील इंडस्ट्री) द्वारा उपयोग किए जाने वाले कोकिंग कोल (धातुशोधन कोयला) और फेरोनिकल सहित कुछ कच्चे माल के आयात पर सीमा शुल्क माफ करने का एलान किया। यह एक ऐसा कदम है जिससे घरेलू उद्योग की लागत कम होगी और कीमतें घटेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
hemkund sahib
आज हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे
आज सुबह साढ़े दस बजे विधि विधान से हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हेमकुंड साहिब, घांघरिया व अन्य यात्रा पड़ावों में सभी यात्रा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी। - फोटो : फाइल फोटो

बिलावल भुट्टो आज चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ करेंगे बातचीत
पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ आज व्यापक बातचीत करेंगे। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिछले महीने पद संभालने के बाद बिलावल की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच रविवार को चीन के दक्षिणी शहर ग्वांगझाउ में बातचीत होगी क्योंकि बीजिंग में कोविड-19 के तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वेरिएंट को रोकने के लिए अर्ध-लॉकडाउन लगा हुआ है। विदेश विभाग ने बताया कि इस दौरान विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार और वरिष्ठ अधिकारी भी मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के छात्र अब प्लंबिंग की भी पढ़ाई करेंगे
इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर प्रोग्राम के छात्र अब प्लंबिंग की पढ़ाई भी करेंगे। बीटेक, बीई और आर्किटेक्चर प्रोग्राम में छात्रों को प्लंबिंग विषय की पढ़ाई करनी होगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से सिविल इंजीनियरिंग, इंवायरमेंटल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइनिंग प्रोग्राम में यह नया कोर्स जुड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
जो बाइडन और पुतिन (फाइल) - फोटो : पीटीआई

रूस में जो बाइडन, मार्क जुकरबर्ग को नोएंट्री
रूस ने शनिवार को 963 प्रमुख अमेरिकियों की एक सूची जारी की है इस सूची में जिनका नाम है वह लोग रूस में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फेसबुक के मुखिया मार्क जुकरबर्ग और हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन आदि शामिल हैं। अमेरिका ने युद्ध में यूक्रेन का साथ देते हुए रूस के कुछ प्रभावी लोगों पर प्रतिबंध लगाए थें, इसके जबाव में रूस ने भी अमेरिका के प्रभावी लोगों के देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
अकाशीय बिजली गिरने से 34 की मौत। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार में आकाशीय बिजली का तांडव
बिहार में गुरुवार को आए आंधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 16 जिलों में 34 लोगों की मौत हो गई। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद के तौर पर देने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : Amar Ujala Graphics

रोहित शर्मा ने विराट कोहली को प्लेऑफ में पहुंचाया
आईपीएल 2022 का 69वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। मुंबई ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया और जीत के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुए। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने दिल्ली के 160 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से टिम डेविड ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए 11 गेंदों में 34 रन बनाए। मुंबई की जीत के साथ ही दिल्ली का सफर भी समाप्त हो गया और बैंगलोर की टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच गई। बैंगलोर की टीम अब एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
क्वाड शिखर सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
टोक्यो में होने वाले सम्मेलन में पीएम मोदी करेंगे शिरकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
एंथनी अल्बनीस - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री का एलान
ऑस्ट्रेलिया की सियासत में बड़ा उलटफेर हो गया। स्कॉट मॉरिसन की लिबरल पार्टी चुनाव हार गई है। मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी को चुनाव में काफी बढ़त मिली है। माना जा रहा है कि अब लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीस ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे। स्कॉट मॉरिसन की लिबरल पार्टी लगभग एक दशक बाद विपक्ष में बैठने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें