फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट, शिवसेना में तीसरी बार बगावत, वुहान लैब से ही लीक हुआ कोरोना,

Wed, 22 Jun 2022 06:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी संकट आ खड़ा हुआ है। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग के ठीक बाद 30 से ज्यादा विधायकों के साथ शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी तेवर दिखा दिए हैं।  वहीं डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडॉस गेब्रेयेसिस ने बताया कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना वायरस लीक हुआ था। साथ ही भाजपा ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (64) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
महाराष्ट्र विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट, शिवसेना में तीसरी बार हुई बगावत
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग के ठीक बाद 30 से ज्यादा विधायकों के साथ शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी तेवर दिखाते हुए सूरत में डेरा डाल दिया। इससे सियासी उथल-पुथल मच गई और प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : www.freepik.com
चीन की वुहान लैब से ही लीक हुआ कोरोना वायरस
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडॉस गेब्रेयेसिस ने एक यूरोपीय नेता से निजी बातचीत में स्वीकार किया है कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना वायरस लीक हुआ था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आशंका जताई, वुहान लैब में कोई दुर्घटना के चलते भी यह वायरस फैला हो सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...


 

4 of 11
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
राष्ट्रपति पद के करीब पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू
भाजपा ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (64) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (84) से होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
मतगणना - फोटो : अमर उजाला
46 शहरी निकायों के चुनाव नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना
हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे बुधवार को आएंगे। मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक जीत-हार की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। नगर परिषद और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
आज से प्रभावी नेतृत्व के तौर-तरीके सीखेंगे उत्तर भारत की 116 महिला विधायक
उत्तर भारत की 116 महिला विधायक बुधवार से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भावनात्मक बुद्धिमता से प्रभावी नेतृत्व के तौर-तरीके सीखेंगी। इसके लिए ‘जेंडर रिस्पोंसिव गवर्नेंस’ यानी ‘लिंग उत्तरदायी शासन’ विषय पर पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
मौसम ने बढ़ाई आफत, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
जम्मू-कश्मीर में गर्मी से राहत देने वाली बारिश मंगलवार को आफत बन गई। बनिहाल में पहाड़ से पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया। इससे सैकड़ों वाहन फंस गए। राजोरी की कोटरंका तहसील के ढोक इलाके में बेमौसम की बर्फबारी से चरवाहों के 20 परिवार फंस गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी पर थूकने वाली कांग्रेस की महिला नेता पर केस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही पूछताछ और अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी  जारी रहा। 24 अकबर रोड पर प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेसी नेता ने पुलिसकर्मी पर थूक दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
यूक्रेन में मची तबाही का मंजर। - फोटो : PTI
क्रीमिया में तेल निकालने वाले प्लेटफॉर्म पर यूक्रेन का हमला
रूस के कब्जे वाले क्रीमिया प्रांत में काला सागर से तेल निकालने वाले प्लेटफॉर्म पर यूक्रेन की सेना ने युद्ध के 118वें दिन हमला किया है। करीब चार माह से जारी इस जंग में यूक्रेन ने बाहर किसी बड़े रूसी ठिकाने पर पहली बार हमला किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
शतरंज - फोटो : demopic
श्रीनगर पहुंची शतरंज ओलंपियाड मशाल, आज हिमाचल के लिए रवाना होगी
भारत में पहली बार आयोजित होने जा रही 44वीं शतरंज ओलंपियाड की मशाल श्रीनगर पहुंच गई है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मशाल को चेस ग्रैंड मास्टर प्रवीण ठिसपे को सौंपा। मशाल बुधवार को हिमाचल के लिए रवाना होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें