उत्तर भारत में भीषण ठंड को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अश्विनी वैष्णव, सीएम बोम्मई और स्मृति ईरानी समेत 100 से अधिक भारतीय अगले महीने दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो 16-20 जनवरी, 2023 को होने वाले इस बैठक में शिरकत करेंगे। साथ ही चीन में कोरोना ने एक बार फिर से कोहराम मचा रखा है। कई दूसरे देशों में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...